BJP नेता आलोक दुबे के खिलाफ उतरे अंबिकापुर के लोग, जनपद के जनप्रतिनिधियों का कलेक्टर को अल्टीमेटम

Arun Tiwari | Aug 28, 2025, 16:07 IST
Share
bjp-leader-alok-dubey-land-encroachment-case-ambikapur-commissioner
bjp-leader-alok-dubey-land-encroachment-case-ambikapur-commissioner

रायपुर : बीजेपी नेता आलोक दुबे के आगे प्रशासन बौना साबित हो रहा है। कमिश्नर के 8 पत्र लिखने के बाद भी दुबे के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया है। कानून पर भारी रसूख के पहले भाग में हमने दिखाया था कि किस तरह आलोक दुबे ने सरकारी जमीन पर कब्ज़ा किया है।

रायपुर : बीजेपी नेता आलोक दुबे के आगे प्रशासन बौना साबित हो रहा है। कमिश्नर के 8 पत्र लिखने के बाद भी दुबे के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया है। कानून पर भारी रसूख के पहले भाग में हमने दिखाया था कि किस तरह आलोक दुबे ने सरकारी जमीन पर कब्ज़ा किया है। दूसरे भाग में हम आपको बता रहे हैं कि कमिश्नर के निर्देश पर कार्यवाही न होने के बाद अब जनपद के जनप्रतिनिधि सड़क पर उतर आए हैं।

दुबे के खिलाफ इन लोगों ने कार्यवाही के लिए कलेक्टर को अल्टीमेटम दिया है। इन्होंन कहा है कि यदि दुबे पर एक्शन नहीं लिया तो वे आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे। देखिए कानून पर भारी रसूख का दूसरा भाग।।

ये खबर भी पढ़ें... कानून पर भारी पड़ रहा बीजेपी नेता का रसूख, 100 एकड़ सरकारी जमीन पर तान दी होटल

आलोक का अवैध लोक :

100 एकड़ से ज्यादा सरकारी जमीन पर कुंडली मारे बैठे अंबिकापुर के बीजेपी नेता आलोक दुबे के रसूख के आगे सरकारी अधिकारी बौने साबित हो रहे हैं। राजस्व मंडल कोर्ट यह फैसला सुना चुका है कि यह सारी ज़मीन राजस्व की है यानी सरकारी है। मसला 100 एकड़ से ज्यादा ज़मीन का है। मामला हाईकोर्ट पहुंचा तो इस मामले पर स्टे हो गया। इसके बाद भी दुबे की जेसीबी चलती रही। कमिश्नर ने 8 बार स्थानीय प्रशासन पर लिखा लेकिन कुछ नहीं हुआ। आलोक दुबे के रसूख से चुप बैठे नेता द सूत्र की खबर के बाद खुलकर सामने आ गए हैं।

अंबिकापुर जनपद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सभापति समेत अन्य लोगों ने प्रशासन पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। ये लोग कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और कलेक्टर को आलोक दुबे के खिलाफ कार्यवाही का मांगपत्र दिया। अंबिकापुर जनपद पंचायत अध्यक्ष विक्रम सोंपकर और उपाध्यक्ष सतीश यादव ने कहा कि यदि दुबे पर कार्यवाही नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें... सड़क हादसों में घायलों को नहीं मिल रहा मुफ्त इलाज, फंड के कारण अटकी योजना

दुबे ने दिखाए दो रूप:

बीजेपी नेता और पार्षद आलोक दुबे ने दो नियम चलाये हुए हैं। एक तरफ तो 117 एकड़ जमीन पर कब्ज़ा किया है तो दूसरी तरफ अन्य जगह सालों से रह रहे आदिवासियों के घरों को अतिक्रमण बताकर बुलडोज़र चलवा दिया। आलोक दुबे ने शहर से लगी शासकीय जमीन पर रह रहे लोगो का कब्जा खाली करवाया। जनपद के सभापति एलेक्सजेंडर केरकेट्टा और कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने चेतावनी दी यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे 100 से ज्यादा गांवों के लोगों को लाकर वे कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें... अहिवारा नगर पालिका की बड़ी कार्रवाई: जेके लक्ष्मी सीमेंट प्लांट पर ठोका 9.12 करोड़ का जुर्माना

आलोक दुबे के कई और खुलासे:

कभी कांग्रेस के नेता रहे आलोक दुबे ने अंबिकापुर की सरकारी घोषित हो चुकी 117 एकड़ ज़मीन पर कब्ज़ा किया है। हाइकोर्ट के निर्देश के बाद भी निर्माण कार्य चालू हैं। कमिश्नर ने तहसीलदार को 8 बार लिखा कि दुबे के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराया जाए लेकिन ऐसा भी नहीं हुआ। यह पूरा मामला हम आपको अब तक बता चुके हैं। अब इसकी अगली कड़ी में हम आपको बताएंगे कि क्या है ये ज़मीन का मसला जो आज़ादी के पहले से चल रहा। कैसे कब्ज़ा किया आलोक दुबे ने इस ज़मीन पर। राजस्व मंडल कोर्ट का पूरा आदेश क्या कहता है।

ये खबर भी पढ़ें... CG Job News: छत्तीसगढ़ वन विभाग में निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

आलोक दुबे के खिलाफ विरोध | CG News | ambikapur

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • CG News
  • अंबिकापुर
  • ambikapur
  • बीजेपी नेता आलोक दुबे
  • आलोक दुबे के खिलाफ विरोध
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा