BJP इसी महीने घोषत कर सकती है मेयर उम्मीदवारों के नाम , तैयारी शुरू

Arun Tiwari | Jan 10, 2025, 06:05 IST
Share
BJP local body election candidates meeting the sootr
BJP local body election candidates meeting the sootr

BJP local body election candidates meeting : निकाय और पंचायत चुनाव की रणनीति बनाने बीजेपी की मैराथन बैठकें हुईं। कार्यकर्ताओं को कुछ नसीहत तो कुछ हिदायतें भी दी गई।

BJP local body election candidates meeting : बीजेपी ने अपनी चुनाव नीति तैयार कर ली है। आने वाले निकाय और पंचायत चुनाव की रणनीति बनाने बीजेपी की मैराथन बैठकें हुईं। कार्यकर्ताओं को कुछ नसीहत तो कुछ हिदायतें भी दी गई। अजय जामवाल ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन के कार्यक्रम को टोकन की तरह न लें। संगठन के काम फॉर्मेलटी न समझें। सीएम साय ने कहा कि सांसद और विधायक निकाय और पंचायत चुनाव जिताएं।

नितिन नबीन बोले कि पंचायत से पार्लियामेंट तक बीजेपी का ही शासन होना चाहिए। अंदरखाने की मानी जाए तो 25 जनवरी तक महापौर पद के प्रत्याशियों का ऐलान कर सकती है। इसी के आसपास वार्ड के पार्षदों के टिकट की स्थिति भी स्पष्ट हो जाएगी। गुरुवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में कोर ग्रुप की बैठक हुई।

क्रिस गेल भी लगाएंगे लीजेंड-90 क्रिकेट में चौके-छक्के

आरक्षण को लेकर फैलाई जा रहीं भ्रांतियां


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नगरीय निकाय व त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों के मद्देनजर आरक्षण को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों को सिरे से खारिज करते हुए साफ किया है कि आरक्षण के मसले को हमारी सरकार ने और अच्छा करने का प्रयास किया है। साय ने कहा कि नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायती राज का बड़ा महत्वपूर्ण चुनाव हमारे सामने है। यह 1.70 लाख से भी ज्यादा हमारे कार्यकर्ताओं का चुनाव है। उन कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने का चुनाव है।

इसलिए यह बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है। साय ने कहा कि प्रदेशभर के नगरीय निकायों को विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए पिछले एक साल में 7000 करोड़ रुपए से ज्यादा दिए गए हैं। जिले की बात करें तो कोई भी ऐसा जिला नहीं है जहां पर 200 करोड़ रुपए से कम लागत का के काम का लोकार्पण भूमि पूजन हो रहा होगा। किसी-किसी जिले में 600-700 करोड़ रुपए तक जा रहे हैं। इसी तरह पंचायतों में भी विकास हो रहा है, महतारी सदन बनवा रहे हैं।

HMPV वायरस का बढ़ा खतरा, इस राज्य में मास्क लगाना जरूरी, वरना पड़ेगी...



प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क, प्रधानमंत्री आवास, की चर्चा करते हुए साय ने कहा कि आज जो वादा मोदी की गारंटी में हमारी पार्टी ने किया था, वह हमने सरकार में आते ही पूरा किया। प्रदेश सरकार के विकास कार्यों को चुनाव के समय में बताने की आवश्यकता है। साय ने कहा कि जहां तक धान खरीदी की बात है, इस साल 27 लाख किसान पंजीकृत हैं। पिछले साल 24.72 लाख किसान पंजीकृत थे। धान का रकबा भी बढ़ा है। प्रदेश सरकार धान खरीदी पूर्ण होने के बाद धान के अंतर की राशि किसानों को एकमुश्त प्रदेश के 27 लाख किसानों के खातों में भेजेगी।

साय ने कहा कि रोजगार की बात भी हमने की थी तो आज विभिन्न विभागों में भरती भी हो रही है। 89 हजार भरती की प्रक्रिया चल रही है। इस साल पीएससी का जो रिजल्ट आया, उसमें जो टॉप टेन बच्चे थे, वह अभिभावक सहित हमसे और हमारे मंत्रियों से मिले, हमारे विधानसभा अध्यक्ष से भी मिले और वे बेहद खुश थे। इस तरह से एक विश्वास हम लोग पीएससी के माध्यम से छत्तीसगढ़ के हमारे बेटे बेटियों में कायम किए हैं।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ का बस्तर क्षेत्र है, आज भी वह संवेदनशील क्षेत्र है। वहां पर लगातार हम लोग शांति व्यवस्था कायम करने के लिए काम कर रहे हैं। हमारे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बड़े ऊर्जावान और निडर हैं। बिल्कुल वैसे क्षेत्र में जा रहे हैं, वहाँ हमारे सुरक्षा बलों की हौसला अफजाई कर रहे हैं, पीड़ित परिवार से मिल रहे हैं। जिस तरह से 1 साल में हम लोगों ने नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ी है, उसकी सर्वत्र प्रशंसा भी हो रही है।

CGPSC की एक पोस्ट के लिए 642 कैंडिडेट्स देंगे एग्जाम

नियद नेल्लानार योजना के तहत स्कूल खोल रहे हैं, अस्पताल खोल रहे हैं, यह सारी व्यवस्थाएं कर रहे हैं। बस्तर के युवाओं को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए बस्तर ओलंपिक का आयोजन किया गया जिसमें 1.65 लाख युवा पंजीकृत हुए, जिनमें आधी संख्या महिलाओं की थी। इन सभी उपलब्दियों को लेकर आने वाले चुनाव में लोगों के बीच जाने की आवश्यकता है।

भारत सरकार और प्रदेश सरकार की जो भी योजनाएं हैं, उन सब योजनाओं को लोगों के बीच में जाकर बताने की आवश्यकता है और यह चुनाव कार्यकर्ताओं का चुनाव है। साय ने कहा कि यह चुनाव महत्वपूर्ण है आप सब लोग नेता हैं और हम लोग की जिम्मेदारी है कि हमारे लिए जो कार्यकर्ता परिश्रम करते हैं, पसीना बहाते हैं, रात दिन घूमते हैं, भूखे प्यासे रहते हैं, उनका सम्मान देने का एक अवसर है। सभी लोग और जो सांसद-विधायक हैं, उनकी तो और विशेष जिम्मेदारी बनती है कि अपने-अपने क्षेत्र में जो भी नगरीय निकाय, पंचायत चुनाव है उसमें कुशल कार्यकर्ताओं को बैठाएं।

शराब घोटाला केस में ED ने कवासी लखमा और उनके बेटे को फिर बैठाया

संगठन के काम टोकन नहीं


क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने कहा कि जिला की कोर टीम मिलकर अच्छे कैंडिडेट को निकाल कर लाए। अगर आपका चयन अच्छा होगा कार्यकर्ताओं का चयन अच्छा होगा, उनकी पृष्ठभूमि अच्छी होगी, तो वह जीतने वाले होंगे। एक सामूहिक भाव से जहां भी अच्छी योजना करके आएंगे, अच्छी प्लानिंग करेंगे पहले से अपनी तैयारी करेंगे तो हमारी जीत पक्की होगी।

पंचायती राज की दृष्टि से जो आज पंचायत को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने संपूर्ण देश में एक अभियान लिया है । संगठन के जो कार्यक्रम आने वाले हैं, उनमें किसी भी विषय को केवल टोकन सरीखा नहीं लेना है, फॉर्मेलिटी के लिए कार्यक्रम कर दिया ऐसा नहीं करना। इसी तरह अन्य कार्यक्रमों की रचना करनी होगी। इससे आने वाले समय में हमारे बूथ मजबूत होंगे और बूथ मजबूत होंगे तो विचार मजबूत होगा, विचार मजबूत होगा तो हम सर्व विजय के मार्ग की ओर तरफ बढ़ेंगे।

संगठन ने तैयार किये कार्यक्रम


पवन साय ने संगठन महापर्व सदस्यता अभियान और संगठन चुनावों की चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेशभर में 23,447 बूथों में इकाइयों का गठन हुआ है। हमारे मंडलों का विस्तार हुआ, नए जिले बने और उनमें से 34 जिलों के अध्यक्ष भी बनाए गए और 418 मंडल अध्यक्ष नए बने हैं। अभी जिन चुनावों के विषय को लेकर हम चर्चा कर रहे हैं, 1,79,354 लोग जनप्रतिनिधि के रूप में बनकर आएंगे, इनका चुनाव है। इसलिए इस योजना में हम सब लोग कैसे नीचे तक लगेंगे कि पंचायतों से लेकर निकायों तक भाजपा का परचम फहरे, इसकी योजना और उसकी रूपरेखा एक संगठन ने बनाई है।

हम सब लोग जितनी ताकत के साथ नीचे तक जाएंगे, नीचे समन्वय बनाएंगे और उस आधार पर हम जो रचना खड़ी करेंगे तो उसका सुपरिणाम हमको मिलने वाला है। साय ने कहा कि यहां पर हमारे विपक्षी दल जो है सब लोगों पर संविधान का नाम लेते रहते हैं और उसे संविधान की दृष्टि से उन्होंने क्या किया है और भाजपा ने क्या किया हैष इन सब विषय को लेकर संविधान गौरव अभियान पूरे प्रदेशभर में रखा है। उसके कार्यक्रम की रचना बनी है। 12 तारीख से लेकर 25 तारीख तक यह कार्यक्रम प्रदेश में रखा है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल इसके प्रदेश संयोजक हैं।

इसकी अलग-अलग जिलों में कार्यक्रमों की रचना बनी है। इसी प्रकार महारानी अहिल्याबाई जयंती के भी कार्यक्रम की योजना बनाई जा रही है। यह वर्ष भारत रत्न श्रद्धेय अटलबिहारी वाजपेयी का जन्म शताब्दी वर्ष है। उस कार्यक्रम की योजना भी बनेगी। इसके लिए महामंत्री भरतलाल वर्मा संयोजक बनाए गए हैं। भगवान बिरसा मुंडा जी का 185 वीं जयंती का कार्यक्रम पूरे देशभर में चल रहा है। महेश गागड़ा उसके संयोजक हैं। विकास मरकाम और उनकी टीम एक बनी है। श्री साय ने कहा कि अभी नए अध्यक्षों का चुनाव हुआ है, हमारी पुरानी कमेटी के साथ ही स्थानीय निकाय के चुनाव में सबको जाना है, यह बात ध्यान रखें।

पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक बीजेपी


बीजेपी के प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जो सपना है पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक भाजपा का परचम फहराने का, आगामी नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों में हम सब उस सपने को साकार करने संकल्पित हैं। नवीन ने कहा कि विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में जैसी प्रचंड जीत छत्तीसगढ़ में भाजपा को मिली, जनता-जनार्दन का वही विश्वास निस्संदेह हम फिर अर्जित करेंगे।

कोर ग्रुप की बैठक हुई

इससे पहले भाजपा कोर कमेटी सदस्यों मंत्रिमंडल व महामंत्रियों की बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा सहित सभी मंत्री व कोर कमेटी सदस्य उपस्थित थे।

Tags:
  • Raipur News
  • छत्तीसगढ़ बीजेपी
  • CG News
  • Chhattisgarh CM Vishnudev Sai
  • बीजेपी छत्तीसगढ़
  • BJP Chhattisgrh
  • cg news in hindi
  • cg news hindi
  • cg news today
  • छत्तीसगढ़ स्थानीय निकाय चुनाव
  • cm vishnudeo sai
  • cg news live news
  • cg news live
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा