बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने छत्तीसगढ़ प्रभारी नितिन नबीन,विधानसभा चुनाव में दिलाई थी ऐतिहासिक कामयाबी

Arun Tiwari | Dec 14, 2025, 21:18 IST
Share
nitin nabeen new president of bjp
Photograph: (the sootr)

बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नबीन। प्रदेश प्रभारी रहते उन्होंने छत्तीसगढ़ में भाजपा को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में बीजेपी को कई अन्य राज्यों में सफलता मिली।

RAIPUR. छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी और बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। रविवार को बीजेपी के पार्लियामेंट्री बोर्ड के इस फैसले की जानकारी राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने दी। नबीन की उम्र 45 साल है, वे 2010 से बांकीपुर सीट से विधायक हैं। नबीन नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव तक यह जिम्मेदारी संभालेंगे।

बीजेपी ने साल 2020 में जेपी नड्डा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया था। 2024 में उनका कार्यकाल खत्म हुआ था, तब से वे एक्सटेंशन पर थे। नड्डा अभी केंद्र में स्वास्थ्य मंत्रालय संभाल रहे हैं। छत्तीसगढ़ में बीजेपी को सत्ता दिलाने में नितिन नबीन अहम रोल निभा चुके हैं।

वह फिलहाल प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं हैं। नितिन नबीन की नियुक्ति को संगठन मजबूत करने और राज्यों में बेहतर समन्वय के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

सीएम साय ने एक्स पर दी बधाई

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को सीएम विष्णुदेव साय ने बधाई दी। सीएम साय ने अपने एक्स अकाउंट पर नितिन के साथ की फोटो पोस्ट कर लंबा बधाई संदेश लिखा। उन्होंने नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के प्रदेश प्रभारी रहते हुए किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए बधाई दी है।

यह खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ में साल के अंतिम दिनों में ठप्प रहेगा सरकारी कामकाज! कर्मचारियों की चेतावनी, जानें क्या है मामला

छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र: पहले दिन कांग्रेस ने किया बहिष्कार,अपनों ने ही घेरा सरकार को

छत्तीसगढ़ में लोकसभा-विधानसभा चुनाव में अहम रोल

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ से भी गहरा नाता रहा है। वे छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रभारी है। छत्तीसगढ़ में उन्होंने संगठन विस्तार, चुनावी तैयारी और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाया। 2023 में उन्हें पहली बार छत्तीसगढ़ BJP का को-इंचार्ज बनाया गया था, जब ओम माथुर इंचार्ज थे।

नितिन नबीन की हालिया कामयाबी छत्तीसगढ़ विधानसभा और फिर लोकसभा चुनाव में BJP को जीत दिलाना रही है। छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में पार्टी को मजबूत करने में उनके अनुभव का लाभ मिला है। नितिन नबीन की नियुक्ति को बीजेपी के संगठनात्मक ढांचे को और सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

नितिन नबीन बिहार सरकार में मंत्री हैं। BJP के पुराने नेता नबीन किशोर सिन्हा के बेटे हैं। नितिन बांकीपुर विधानसभा सीट से पांच बार MLA चुने गए हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा को बड़े अंतर से हराया था। वे भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेशनल जनरल सेक्रेटरी भी रह चुके हैं।

छत्तीसगढ़ में खुशी की लहर

प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन को पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। उनकी उम्र 45 साल है। भविष्य में नितिन को ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाता है तो वे राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने वाले सबसे युवा व्यक्ति होंगे। नितिन नबीन को यह जिम्मेदारी मिलने पर छत्तीसगढ़ में खुशी की लहर है।

राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश अध्यक्ष किरण देव समेत वरिष्ठ नेताओं, सांसदों, विधायकों ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है।

यह खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ में नए तरीके से काम करेंगे कमिश्नर और कलेक्टर, विभागों को भी सरकार का नया आदेश

मजदूरों के बच्चों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की खास पहल, विशेष शिक्षा सहायता योजना में ऐसे करें आवेदन

नितिन नबीन का राजनीतिक सफर

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की राजनीतिक यात्रा की शुरुआत बतौर कार्यकर्ता हुई। वे 2006 में पटना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए। वे लगातार पांच बार विधायक निर्वाचित हुए। नबीन 2008 में युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य रहे, साथ ही युवा मोर्चा के सह प्रभारी भी बने।

2010 से 2013 में युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री बने। 2016 से 2019 तक उन्होंने बिहार भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में दायित्व निर्वहन किया। 2019 में सिक्किम में लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उन्हें चुनाव प्रभारी का दायित्व दिया। इसके साथ ही सिक्किम में भाजपा संगठन प्रभारी के रूप में भी वे अपने दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं।

2021 से 2024 में छत्तीसगढ़ राज्य में सह प्रभारी के रूप में संगठन ने उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी दी। 2024 में छत्तीसगढ़ राज्य में लोकसभा चुनाव प्रभारी बनाए गए। उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में 10 लोकसभा सीटों पर भाजपा को जीत मिली।

2024 में छत्तीसगढ़ राज्य के प्रभारी के रूप में उनकी नियुक्ति हुई। वर्तमान में नबीन बिहार सरकार में नगर विकास एवं आवास मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके साथ ही अब उन्हें भाजपा राष्ट्रीय संगठन ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस घोषणा के बाद से ही भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ में उत्साह का माहौल है।

Tags:
  • सीएम विष्णुदेव साय
  • छत्तीसगढ़
  • जेपी नड्डा
  • भारतीय जनता पार्टी
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा
  • बिहार सरकार
  • प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन
  • नितिन नबीन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती