जेपी नड्डा की सभा में खाली कुर्सियाें पर मचा घमासान, देखें वीडियो

Marut raj | Dec 14, 2024, 14:28 IST
Share
BJP National President JP Nadda's visit to raipur the sootr
BJP National President JP Nadda's visit to raipur the sootr

जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ की साय सरकार का एक साल का रिपोर्ट कार्ड जारी करने रायपुर आए थे। 13 दिसंबर को सीएम विष्णुदेव साय की सरकार का एक साल पूरा हो गया है।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की सभा का एक वीडियो कांग्रेस ने शेयर किया है। इस वीडियो में कांग्रेस ने बताया कि नड्डा की सभा में कुर्सियां खाली थीं। कांग्रेस का कहना है कि झूठी कहानियां जनता सुनना नहीं चाहती है। कांग्रेस के इस आरोप पर बीजेपी ने पलटवार किया है। उसने कहा है कि कांग्रेस हार से सदमे से अब तक उबर नहीं पाई है। झूठे वीडियो जारी कर रही है।

चर्च तोड़कर हिंदू बनाएंगे मंदिर, मिशनरियों ने 66000 लोगों को बनाया ईसाई

पूरी ताकत झोंकने के बाद भी कुर्सियां खाली

प्रदेश कांग्रेस के एक्स हैंडल पर शेयर किए गए वीडियो के माध्यम से कांग्रेस ने कहा है कि जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ आए थे। वे साय सरकार की 1 साल की उपलब्धि गिना रहे थे, लेकिन उनको सुनने छत्तीसगढ़ की जनता नहीं आई। पूरी मशीनरी, पूरी ताकत को झोंकने के बाद, सत्ता के अंधाधुंध पैसे का दुरुपयोग किया गया।

IAS ने पत्नी के जिंदा रहते दूसरी शादी और बच्चे किए, 5 सीनियर अफसर फंसे

कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी इतने लोगों को नहीं जुटा पाई कि कार्यक्रम के लिए जो पंडाल बनाया गया था, उसकी कुर्सियां भी भर सकें। सरकार ने जनता की गाढ़ी कमाई के पैसे को खर्च करके कार्यक्रम किया, लेकिन जनता ने उनसे दूरी बना ली। कलेक्टर, एसपी को भीड़ लाने टारगेट दिया गया, वे भी लोगों को नहीं जुटा पाए।

पत्नी को मारने के चक्कर में व्यापारी खुद जलकर खाख, दो सिपाही भी जले

साय सरकार का एक साल पूरा

उल्लेखनीय है कि जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ की साय सरकार का एक साल का रिपोर्ट कार्ड जारी करने रायपुर आए थे। यहां उन्होंने सीएम विष्णुदेव साय सरकार की एक साल की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड जारी किया। ज्ञात हो कि 13 दिसंबर को सीएम साय की सरकार का एक साल पूरा हो गया है।

अय्याशी का अड्डा बना छत्तीसगढ़ भवन, BJP-कांग्रेस नेता संग छलका रहे जाम

देखें कांग्रेस की ओर से जारी वीडियो

Tags:
  • Raipur News
  • सीएम विष्णुदेव साय
  • CG News
  • Chhattisgarh CM Vishnudev Sai
  • New Raipur News
  • छत्तीसगढ़ में जेपी नड्डा
  • raipur news in hindi
  • cg news in hindi
  • छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय
  • cg news update
  • cg news today
  • JP Nadda Chhattisgarh
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई