छत्तीसगढ़ के 50 लाख छात्रों तक पहुंचेगी बीजेपी, सेवा के बहाने सियासी अभियान

Arun Tiwari | Sept 13, 2026, 10:51 IST
Share
भाजपा सेवा संकल्प अभियान छत्तीसगढ़
भाजपा सेवा संकल्प अभियान छत्तीसगढ़

भाजपा छत्तीसगढ़ के 25,000 स्कूलों के 50 लाख युवाओं (Gen-Z) को साधने 17 सितंबर से महीनेभर का 'सेवा संकल्प अभियान' चलाएगी। इसमें कला, भाषण, तकनीक और सामाजिक कार्य शामिल हैं।

RAIPUR : बीजेपी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर देश भर में एक व्यापक स्तर पर सेवा संकल्प अभियान शुरू कर रही है। 17 सितंबर से शुरू होकर 1 माह तक यानी 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस मेगा अभियान का मुख्य फोकस आज की युवा पीढ़ी यानी जेन-Z को अपने साथ जोड़ना है।

राजनीति के जानकारों का मानना है कि पार्टी इस अभियान के जरिए सीधे तौर पर नए और युवा मतदाताओं के उस वर्ग को साधने में जुटी है, जो भविष्य के भारत की दिशा तय करेगा। इसमें बीजेपी छत्तीसगढ़ के 25 हज़ार स्कूलों के 50 लाख छात्रों तक पहुंचेगी।

युवाओं को जोड़ने के लिए मेगा प्लानिंग:

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि आज की पीढ़ी सिर्फ भाषणों से नहीं, बल्कि जुड़ाव, रचनात्मकता और तकनीक से प्रभावित होती है। इसी नब्ज को पहचानते हुए बीजेपी ने इस महीनेभर चलने वाले अभियान के अंतर्गत युवाओं और छात्रों को लुभाने के लिए विशेष रूप से कई आकर्षक प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों का ताना-बाना बुना है। पार्टी की रणनीति स्पष्ट है कि आधुनिक भारत के निर्माण में जेन-ज़ी की ऊर्जा और उनके आइडियाज को प्रमुखता दी जाए।

छात्रों और शिक्षण संस्थानों पर विशेष फोकस:

इस पूरे अभियान की रूपरेखा के तहत शिक्षा जगत और युवाओं को जोड़ने के लिए एक बड़ा लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके तहत प्रदेश लगभग 25 हजार शिक्षण संस्थानों के 50 लाख विद्यार्थियों तक सीधी पहुंच बनाने की योजना बनाई गई है।

रचनात्मक और बौद्धिक प्रतियोगिताएं:

युवाओं की वैचारिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 18 सितंबर को ड्राइंग और 19 सितंबर को भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मेरे सपनों का भारत जैसे विषयों पर छात्र अपनी कला और शब्दों के जरिए विचार रखेंगे। मोदी के विकसित भारत पर भी भाषण होंगे।

इन्नोवेशन चैलेंज और टेक आधारित गतिविधियां:

आज के टेक-फ्रेंडली जेन-ज़ी को जोड़ने के लिए विशेष रूप से इन्नोवेशन चैलेंज जैसे कार्यक्रम रखे गए हैं, ताकि युवा तकनीकी और रचनात्मक समाधानों के जरिए शासन और विकास से जुड़ सकें।

रंगोली और सांस्कृतिक कार्यक्रम: 29 सितंबर को 'सेवा के रंग, राष्ट्र के संग' थीम के तहत रंगोली प्रतियोगिताओं के जरिए 'विकसित भारत-2047' के विजन को कलात्मक तरीके से युवाओं के बीच ले जाया जाएगा।

बदलाव की तस्वीर और 'सरकार आपके द्वार' का अनुभव:

युवाओं को केवल राजनीतिक आयोजनों तक सीमित न रखकर उन्हें जमीनी हकीकत और सरकार के कामकाज से रूबरू कराने के लिए भी प्लान तैयार किया गया है। अभियान के दौरान 'बदलते बस्तर' जैसी पहलों और विकास की वास्तविक तस्वीरों को देश के सामने लाया जाएगा।

इसके साथ ही 'सरकार आपके द्वार' जैसे शिविर लगाकर, युवाओं और आम नागरिकों को प्रशासनिक प्रक्रियाओं के करीब लाने की पहल की जा रही है, ताकि वे देश में हो रहे सकारात्मक बदलावों को खुद महसूस कर सकें।
आशीर्वाद के दीये' से लेकर सेवा कार्यों तक का सफर:

इस व्यापक अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को शाम 7 बजे घर-घर 'आशीर्वाद का दीया' जलाने के साथ होगी, जिसमें आम नागरिकों के साथ-साथ पंचायत प्रतिनिधियों, महिला स्व-सहायता समूहों और पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को जोड़ा जाएगा।

इसके बाद 23 से 25 सितंबर तक 'सेवा मेरा योगदान' कार्यक्रम के अंतर्गत रक्तदान, पौधारोपण, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य जांच, जल संरक्षण और डिजिटल साक्षरता जैसी गतिविधियों के जरिए युवाओं को सामाजिक उत्तरदायित्व का पाठ पढ़ाया जाएगा।

इस पूरे मेगा अभियान का समापन 'सुशासन सेवा संवाद' के माध्यम से किया जाएगा। कुल मिलाकर, बीजेपी का यह 'सेवा संकल्प अभियान' महज़ एक राजनीतिक उत्सव नहीं, बल्कि जेन-ज़ी को 'विकसित भारत-2047' के एजेंडे का अहम हिस्सा बनाने की एक सुविचारित और दूरदर्शी रणनीति है।

FAQ

  1. भाजपा का सेवा संकल्प अभियान क्या है?
    यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित एक प्रदेशव्यापी जनसेवा और युवा जुड़ाव अभियान है।
  2. छात्रों के लिए कौन-कौन सी प्रतियोगिताएं होंगी?
    18 सितंबर: ड्राइंग प्रतियोगिता ('मेरे सपनों का भारत') 19 सितंबर: भाषण प्रतियोगिता ('विकसित भारत') 29 सितंबर: रंगोली प्रतियोगिता ('सेवा के रंग, राष्ट्र के संग') इसके अलावा टेक-फ्रेंडली युवाओं के लिए इन्नोवेशन चैलेंज भी रखा गया है।

यह खबरें भी पढ़ें...

जयपुर निकाय चुनाव: बीजेपी ने मारी बाजी, प्रत्याशी रिसॉर्ट पहुंचे, कांग्रेस असमंजस में

500 समर्थकों के साथ विधायक नागेंद्र सिंह की बहू रश्मि राजा सिंह ने थामा बीजेपी का दामन

5 राज्यों के चुनाव में बीजेपी को मिला रिकॉर्ड चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा

गौमांस भक्षक बीजेपी की आंख के तारे, भूपेश बोले धीरेंद्र की बात नहीं मान रहे नेता

Tags:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • बीजेपी
  • राजनीतिक
  • पौधारोपण
  • जेन-Z
विधायकों के आलीशान 4 बीएचके फ्लैट का नक्शा तैयार, भूपेश बघेल की योजना को अब मिलेगा आकार

By Arun Tiwari

विधायकों के आलीशान 4 बीएचके फ्लैट का नक्शा तैयार, भूपेश बघेल की योजना को अब मिलेगा आकार
RBSE ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी दसवीं की परीक्षा, जानें क्या किया गया है बदलाव?

By Jageshwar prasad

RBSE ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी दसवीं की परीक्षा, जानें क्या किया गया है बदलाव?
कूनो में फिर गूंजी किलकारी: भारत में जन्मी मादा चीता KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, देश में चीतों की संख्या 60 पहुंची

By Arohi Raj

कूनो में फिर गूंजी किलकारी: भारत में जन्मी मादा चीता KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, देश में चीतों की संख्या 60 पहुंची
संगठित अपराध और ड्रोन तस्करी पर DGP का बड़ा बयान, पुलिसिंग में बढ़ी महिला भागीदारी

By Jyoti Mahender Bhardwaj

संगठित अपराध और ड्रोन तस्करी पर DGP का बड़ा बयान, पुलिसिंग में बढ़ी महिला भागीदारी
निकाय चुनाव की शिकायत लेकर DGP से मिली कांग्रेस: जूली बोले- पुलिस राजनीतिक दबाव में ना करें काम

By Saurabh Mishra

निकाय चुनाव की शिकायत लेकर DGP से मिली कांग्रेस: जूली बोले- पुलिस राजनीतिक दबाव में ना करें काम
कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त? महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए, जानें जरूरी बातें

By Sourabh Bhatnagar

कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त? महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए, जानें जरूरी बातें
छत्तीसगढ़ में इलेक्शन हाईजैक! डाकिए की मिलीभगत से बैलेट गायब का आरोप, गड़बड़ी पर रोकी मतगणना

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में इलेक्शन हाईजैक! डाकिए की मिलीभगत से बैलेट गायब का आरोप, गड़बड़ी पर रोकी मतगणना