BSF जवानों ने लड़की से की छेड़खानी,NSUI नेताओं ने अनहोनी होने से बचाया

Kanak Durga Jha | Mar 09, 2025, 19:38 IST
Share
BSF jawans molested girl NSUI leaders prevented untoward incident happening the sootr
BSF jawans molested girl NSUI leaders prevented untoward incident happening the sootr

भिलाई में BSF के दो जवानों ने शराब के नशे में एक लड़की से छेड़खानी की हैं। दोनों जवान नकली पुलिस अधिकारी बनकर शनिवार शाम एक लड़की को जबरदस्ती गाड़ी में बैठा रहे थे।

भिलाई में BSF के दो जवानों ने शराब के नशे में एक लड़की से छेड़खानी की हैं। दोनों जवान नकली पुलिस अधिकारी बनकर शनिवार शाम एक लड़की को जबरदस्ती गाड़ी में बैठा रहे थे, तभी NSUI के कार्यकर्ताओं ने देख लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी।

सुपेला थाना क्षेत्र का मामला है। पुलिस के मुताबिक, दोनों BSF जवानों का टेक हेडक्वार्टर कांकेर है और कार्यालय भिलाई सेक्टर 6 में भी हैं। जिस गाड़ी में वो लोग पुलिस और नीली बत्ती लगाकर घूम रहे थे वो किराये की है। साथ ही गाड़ी के अंदर अंग्रेजी और देसी शराब की बोतल सहित कोल्ड ड्रिंक्स भी मिला है।

ये खबर भी पढ़िए...CG Breaking : बेटी ने पिता पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

NSUI कार्यकर्ताओं ने लड़की को बचाया

जवानों से लड़की को बचाने वाले सुखसोनी बज्जे ने बताया वो देर शाम पार्क में घूमने आया था। उसने देखा कि तीन आदमी एक लड़की को पकड़कर जबरदस्ती गाड़ी में बैठा रहे थे।

जब वो लड़की को बचाने आया तो देखा की जवान शराब के नशे में हैं। उन्होंने सुखसोनी को भी पकड़ा और उससे नाम पता पूछकर वहां जाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि वो लोग टीआई और उससे बड़े अधिकारी हैं। इस पर सुखसोनी ने एनएसयूआई के कार्यकर्ता सुनील वर्मा को बुलाया।

ये खबर भी पढ़िए...सुरक्षित नहीं पत्रकार, माफिया बना रहे निशाना... ये 5 घटनाएं कह रहीं आतंक की कहानी

सुनील ने वहां जाकर उसे रोका, तब तक ट्रैफिक पुलिस के सिपाही वहां आए। एएसपी ट्रैफिक ऋचा मिश्रा के निर्देश पर दो आरोपियों को पकड़ा गया और गाड़ी के साथ ट्रैफिक टावर नेहरू नगर लाया गया। इसके बाद आरोपियों को सुपेला पुलिस को बुलाकर हैंडओवर कर दिया गया।

ये खबर भी पढ़िए...

BJP में बड़ी बगावत...पार्षदों की क्रॉस वोटिंग से बागी उम्मीदवार की जीत

बीआईटी में पकड़ी गई बड़ी गड़बड़ी, हिमांशु की जगह दिव्यांशु दे रहा था एग्जाम

Tags:
  • CG News
  • crime news
  • Crime news The sootr
  • chhattisgarh crime news
  • bhilai crime news
  • cg crime news
  • cg news update
  • crime news today
  • cg news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा