मोदी की गारंटी पर तीन महीने में खर्च हुआ डेढ़ लाख करोड़ का बजट, 200 दिनों की सरकार से रोजाना 200 सवाल

Arun Tiwari | Jul 18, 2024, 15:59 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-18T151838.989
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-18T151838.989

22 जुलाई से छत्तीसगढ़ विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र शुरु होने जा रहा है। इस मानसून सत्र में सीएम विष्णुदेव साय सप्लीमेंट्री बजट लाने जा रहे हैं। यानी सरकार का खजाना खाली हो गया है।

रायपुर : मोदी की गारंटी पर बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में सरकार तो बना ली लेकिन अब यह गारंटी उसे बहुत महंगी पड़ रही है। साय सरकार मार्च में करीब डेढ़ लाख करोड़ का बजट लेकर आई थी। यह बजट (Budget ) पूरे साल के सरकार के खर्च के लिए होता है, लेकिन तीन महीने में ही पूरा बजट खर्च हो गया। जाहिर है मोदी की गारंटी पूरी करने में सरकार ने पूरा बजट झोंक दिया। अब विधानसभा के मानसून सत्र में सरकार को सप्लीमेट्री बजट की जरुरत आ गई है। 22 जुलाई से शुरु हो रहे विधानसभा सत्र में सरकार इस वित्तीय वर्ष का पहला सप्लीमेंटरी बजट लेकर आ रही है। इसके अलावा 200 दिनों की सरकार पर रोजाना 200 से ज्यादा सवाल उठने वाले हैं।

3 महीने में उड़ा दिए डेढ़ लाख करोड़

22 जुलाई से छत्तीसगढ़ विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र शुरु होने जा रहा है। इस मानसून सत्र में सीएम विष्णुदेव साय सप्लीमेंट्री बजट लाने जा रहे हैं। यानी सरकार का खजाना खाली हो गया है। इससे पहले सरकार ने मार्च में अपना पूर्ण बजट पेश किया था। यह बजट करीब डेढ़ लाख करोड़ का था। इसका मतलब है कि तीन महीने में ही सरकार ने साल भर का फंड डेढ़ लाख करोड़ खर्च कर दिया। सवाल ये है कि यह फंड आखिर कहां खर्च हुआ। जानकारी के मुताबिक यह पूरा फंड मोदी की गारंटी पर खर्च किया गया है। मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने के लिए साय ने साल भर का बजट तीन महीने में खर्च दिया। यानी मोदी की गारंटी साय सरकार को बहुत महंगी पड़ गई। धान का बोनस हो या नई दरों पर तेंदूपत्ता की खरीदी या हर महीने 70 लाख महतारी को एक हजार रुपए। इन फ्री बीज की योजनाओं में सारा फंड लग गया। इसका असर प्रदेश के डेवलपमेंट पर पड़ रहा है। सरकार अब उम्मीद भरी निगाहों से केंद्र सरकार की ओर देख रही है। सरकार करीब एक हजार करोड़ से ज्यादा का सप्लीमेंट्री बजट लाने जा रही है।

5 दिन के सत्र में एक हजार सवाल

22 जुलाई से शुरु हो रहे पांच दिनी सत्र में सरकार पर रोजाना करीब 200 सवाल उठने वाले हैं। तीन जुलाई तक विधायकों के सवाल भेजने का समय था। इस तारीख तक विधानसभा को 966 सवाल मिले हैं। इन सवालों में सरकार को बलौदाबाजार घटना पर सबसे ज्यादा घेरने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा कानून व्यवस्था, महतारी वंदन में महिलाओं से भेदभाव, बिजली कटौती, कर्ज का बढ़ता बोझ और मोदी की गारंटी पर खर्च हुई राशि के कारण प्रभावित हो रहे प्रदेश के विकास पर भी कांग्रेस ने सवाल लगाए हैं।

24 जुलाई को विधानसभा घेराव

छत्तीसगढ़ कांग्रेस राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में मानसून सत्र के दौरान 24 जुलाई को विधानसभा का घेराव करेगी । कांग्रेस ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पर निशाना साधा और उन्हें असहाय सीएम करार दिया। उन्होंने कहा कि वे कानून व्यवस्था को नियंत्रित करने में विफल रहे हैं। कांग्रेस इस विधानसभा घेराव में अपनी पूरी ताकत दिखाना चाहती है। हर जिले से कार्यकर्ताओं को रायपुर इकट्टा होने के लिए कहा गया है। इसके लिए विधायकों और जिला अध्यक्षों को टारगेट दिया गया है कि वे इस प्रदर्शन को प्रभावी बनाने के लिए लोगों की भीड़ जमा करें।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

arun tiwari
arun tiwari

Tags:
  • मोदी की गारंटी
  • पीएम मोदी की गारंटी
  • पीएम नरेंद्र मोदी की गारंटी
  • विधानसभा छत्तीसगढ़
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड