बिल्डर्स की मनमानी... सालों बाद भी आधे से ज्यादा प्रोजेक्ट पड़े अधूरे

Marut raj | Published:
Share
builders project rera report 2025 the sootr
builders project rera report 2025 the sootr

builders project rera report : छत्तीसगढ़ में बिल्डर्स मनमानी कर रहे हैं। रेरा के गठन के बाद भी उनका रवैया कुछ खास बदला नहीं है। राजधानी रायपुर में ही आधे से ज्यादा प्रोजेक्ट्स अधूरे पड़े हुए हैं।

builders project rera report 2025 : छत्तीसगढ़ में बिल्डर्स मनमानी कर रहे हैं। रेरा के गठन के बाद भी उनका रवैया कुछ खास बदला नहीं है। खास बात ये है कि साल 2017 में रेरा के बनने के बाद रायपुर में बिल्डर्स के 901 प्रोजेक्ट रजिस्टर्ड हुए हैं। इनमें से 378 का ही काम पूरा हो सका है। अब भी 504 प्रोजेक्ट ऐसे हैं, ​जो आधे-अधूरे पड़े हुए हैं।

ये खबर भी पढ़ें... MLA की बेटी ने पूर्व मंत्री के बेटे को हराया,कांग्रेस नेता की बहू हारी



150 से ज्यादा बिल्डर्स को दिए गए नोटिस


रेरा ने आम लोगों को तय समय सीमा के अंदर फ्लैट, जमीन और मकान दिलाने के लिए सख्ती शुरू कर दी है। ऐसे सभी बिल्डर्स को नोटिस दिए जा रहे हैं, जो समय पर काम पूरा नहीं कर रहे हैं या फिर हर तिमाही को अपना लेखा-जोखा रेरा को नहीं दे रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें... चुनाव हारने पर समर्थकों ने महिला पुलिसकर्मी को जमकर पीटा



जानकारी के अनुसार पिछले 3 महीने में 150 से ज्यादा बिल्डर्स को नोटिस जारी किए हैं। ये बिल्डर्स अपने प्रोजेक्ट समय पर पूरा नहीं कर सके हैं। रेरा ने चेतावनी दी है कि उनके प्रोजेक्ट और लेट होते हैं तो उन पर जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही वे लोगों को बढ़ी कीमत पर प्रॉपर्टी नहीं बेच पाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें... स्टंट करने वाले 12वीं के स्टूडेंट्स बोर्ड परीक्षा में नहीं बैठ सकेंगे



कॉलोनीवासियों से मिल रहीं सबसे ज्यादा शिकायतें

इसके साथ ही रेरा ने दावा किया है कि 2 हजार 593 शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है। इनमें आधे से ज्यादा फैसले बिल्डर्स के खिलाफ दिए गए हैं। रेरा के अनुसार रायपुर में सबसे ज्यादा शिकायतें कॉलोनी वाले ही कर रहे हैं। कॉलोनी के रहवासियों का आरोप है कि बिल्डर्स ने ब्रोशर में जो दावे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें... दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने जवानों पर किया बड़ा हमला, एक जवान शहीद

FAQ

  1. छत्तीसगढ़ में बिल्डर्स के खिलाफ क्या समस्याएँ उत्पन्न हो रही हैं ?
    छत्तीसगढ़ में बिल्डर्स द्वारा मनमानी की जा रही है, और रेरा के गठन के बाद भी उनका रवैया नहीं बदला है। कई प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे नहीं हो रहे हैं, और रायपुर में 504 प्रोजेक्ट अभी भी अधूरे पड़े हुए हैं।
  2. रेरा ने बिल्डर्स को किस प्रकार की कार्रवाई की चेतावनी दी है ?
    रेरा ने बिल्डर्स को नोटिस जारी किए हैं जो अपने प्रोजेक्ट समय पर पूरा नहीं कर रहे हैं या तिमाही रिपोर्ट रेरा को नहीं दे रहे हैं। चेतावनी दी है कि अगर प्रोजेक्ट्स और देरी होती है, तो उन पर जुर्माना लगाया जाएगा और वे बढ़ी कीमत पर प्रॉपर्टी नहीं बेच सकेंगे।
  3. कॉलोनीवासियों से किस तरह की शिकायतें मिल रही हैं ?
    कॉलोनीवासियों से सबसे ज्यादा शिकायतें आ रही हैं कि बिल्डर्स ने ब्रोशर में जो दावे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया है। इन शिकायतों का निराकरण रेरा ने किया है, और आधे से ज्यादा फैसले बिल्डर्स के खिलाफ दिए गए हैं।


Tags:
  • Raipur News
  • रायपुर न्यूज
  • CG News
  • Chhattisgarh RERA decision
  • छत्तीसगढ़ रेरा का फैसला
  • RERA chhattisgarh
  • cg news in hindi
  • cg news hindi
  • cg news today
  • cg news live news
  • cg raipur news
  • cg news live
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल