केंद्र सरकार ने दी 11 नए पदों को मंजूरी, राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को भी मिलेगा फायदा

VINAY VERMA | May 24, 2025, 07:32 IST
Share
Central government approves 11 new posts State Police Service officers get benefit
Central government approves 11 new posts State Police Service officers get benefit

भारत के राजपत्र (गजट) में अधिसूचना प्रकाशित होने के साथ अब छत्तीसगढ़ में आईपीएस अधिकारियों की कुल संख्या 153 हो गई है। जो कि 2017 में स्वीकृत 142 पदों से 11 अधिक है।

छत्तीसगढ़ में अब आईपीएस की संख्या बढ़ जाएगी। केंद्र के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने नए पदों को मंजूरी दे दी है। भारत के राजपत्र (गजट) में अधिसूचना प्रकाशित होने के साथ अब छत्तीसगढ़ में आईपीएस अधिकारियों की कुल संख्या 153 हो गई है। जो कि 2017 में स्वीकृत 142 पदों से 11 अधिक है। नए कैडर में आधुनिक अपराधों से निपटने के लिए साइबर क्राइम और राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) जैसे महत्वपूर्ण विभागों के लिए पद शामिल किए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें...Weather Update : एक्टिव हुआ प्री-मानसून... 7 दिनों तक यलो अलर्ट जारी

नए जिलों को मिलेगा लाभ

पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में 6 नए जिलों का गठन हुआ है। जिसमे गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM), मोहला-मानपुर, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई हैं। इनमें प्रशासनिक कसावट के लिए पुलिस अधीक्षक के नए पद जोड़े गए हैं। जिनको भरने की जरूरत होगी। आईपीएस अधिकारियो की संख्या बढ़ने से इनमे सहूलियत होगी। अधिसूचना के अनुसार डायरेक्ट रिक्रूट आईपीएस अधिकारियों की संख्या 99 से बढ़ाकर 109, जबकि राज्य पुलिस सेवा से पदोन्नत होने वाले आईपीएस अधिकारियों की संख्या 43 से बढ़ाकर 46 हो गई है।

ये खबर भी पढ़ें...Weather Update : एक्टिव हुआ प्री-मानसून... 7 दिनों तक यलो अलर्ट जारी

बता दें कि मप्र से अलग होकर छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के बाद पहली बार 2004 में आईपीएस कैडर का पुनरीक्षण किया गया था, तब 81 पद स्वीकृत हुए थे। इसके बाद 2010 में यह संख्या बढ़कर 103 और 2017 में 142 हुई थी। कार्मिक विभाग द्वारा 2025 में यह बढ़ाने के साथ ही 153 हो गई है।

ये खबर भी पढ़ें...

NDPS एक्ट में 4 आरोपियों को हुई जेल... कोडवर्ड में करते थे ड्रग्स की डीलिंग

विस्फोटक समेत 7 नक्सली गिरफ्तार, इनमें 2 लाख का इनामी डिप्टी कमांडर भी शामिल

Chhattisgarh Police | Chhattisgarh Police Headquarters | Chhattisgarh Police News | CG News | cg news update | cg news today

Tags:
  • CG News
  • Chhattisgarh Police
  • Chhattisgarh Police Headquarters
  • Chhattisgarh Police News
  • cg news update
  • cg news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा