छत्तीसगढ़ में आयुष्मान योजना पर संकट: IMA ने इलाज रोकने का किया ऐलान,जानें पूरा मामला
Harrison Masih | Aug 22, 2025, 14:41 IST
CG-ayushman-yojana-payment-ima-treatment-stop the sootr
छत्तीसगढ़ में आयुष्मान भारत योजना को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। बकाया भुगतान न मिलने पर निजी अस्पतालों ने बड़ा फैसला लिया है। वहीं, सरकार ने इस पर अपना पक्ष रखा है।
Ayushman Yojana payment crisis: छत्तीसगढ़ में आयुष्मान भारत योजना पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। निजी अस्पतालों में लंबे समय से बकाया भुगतान न मिलने के कारण इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने घोषणा की है कि 1 सितंबर 2025 से आयुष्मान कार्ड से इलाज बंद कर दिया जाएगा। मामला तूल पकड़ने के बाद प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बयान जारी किया है।
मंत्री ने कहा – “निजी अस्पतालों को 1 सितंबर का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जुलाई तक का पेमेंट 2–3 दिन के भीतर कर दिया जाएगा।”
ये खबर भी पढ़ें... जनजातीय गौरव वर्ष में धरती आबा अभियान: घर-घर पहुंचकर बनाया जाएगा आयुष्मान कार्ड
IMA छत्तीसगढ़ ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि मार्च 2025 से अब तक का भुगतान रोक दिया गया है। मार्च 2025 में केवल सितंबर-अक्टूबर 2024 का आंशिक भुगतान हुआ था। कुछ अस्पतालों को 2023 से ही भुगतान लंबित है।
पहले से अप्रूव्ड केसों को भी रेजेक्ट कर दिया गया, जबकि मरीज इलाज कराकर डिस्चार्ज हो चुके थे। दवाइयों, जांच और उपकरणों की लागत बढ़ने के बावजूद 7–8 वर्षों से पैकेज दरों में कोई संशोधन नहीं हुआ है। IMA का कहना है कि भुगतान में देरी और नियमों के नाम पर लगातार कार्रवाई से अस्पतालों की स्थिति संकट में है।
ये खबर भी पढ़ें... आयुष्मान कार्ड का बदला नियम... जिनके पास ये नहीं उन्हें फिर से बनवाना होगा
IMA ने साफ कहा है कि भुगतान व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर अस्पतालों में आयुष्मान कार्डधारकों का इलाज संभव नहीं होगा। वहीं स्वास्थ्य मंत्री का दावा है कि सरकार भुगतान समय पर कर देगी और अस्पतालों को परेशानी नहीं होगी। आयुष्मान कार्ड इलाज बंद
ये खबर भी पढ़ें... दुर्ग धर्मांतरण विवाद: बजरंग दल पर अश्लील हरकत का आरोप,महिला आयोग ने एसपी को लिखा पत्र
अब देखने वाली बात यह है कि क्या सरकार समय पर बकाया राशि जारी कर पाती है या 1 सितंबर से राज्य के निजी अस्पतालों में गरीब और मध्यम वर्ग के मरीजों को आयुष्मान योजना के तहत इलाज से वंचित होना पड़ेगा।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
मंत्री ने कहा – “निजी अस्पतालों को 1 सितंबर का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जुलाई तक का पेमेंट 2–3 दिन के भीतर कर दिया जाएगा।”
ये खबर भी पढ़ें... जनजातीय गौरव वर्ष में धरती आबा अभियान: घर-घर पहुंचकर बनाया जाएगा आयुष्मान कार्ड
IMA का आरोप: 6 माह से भुगतान अटका, अस्पतालों पर दबाव
पहले से अप्रूव्ड केसों को भी रेजेक्ट कर दिया गया, जबकि मरीज इलाज कराकर डिस्चार्ज हो चुके थे। दवाइयों, जांच और उपकरणों की लागत बढ़ने के बावजूद 7–8 वर्षों से पैकेज दरों में कोई संशोधन नहीं हुआ है। IMA का कहना है कि भुगतान में देरी और नियमों के नाम पर लगातार कार्रवाई से अस्पतालों की स्थिति संकट में है।
ये खबर भी पढ़ें... आयुष्मान कार्ड का बदला नियम... जिनके पास ये नहीं उन्हें फिर से बनवाना होगा
IMA की प्रमुख मांगें क्या है?
छत्तीसगढ़ इकाई ने सरकार के सामने कई सुझाव और मांगें रखी हैं:
- योजना का संचालन ट्रस्ट मोड में हो।
- बकाया भुगतान तुरंत और ब्याज सहित किया जाए, साथ ही भुगतान First in – First out आधार पर हो।
- योजना समीक्षा समिति बनाई जाए जिसमें IMA और हॉस्पिटल बोर्ड के प्रतिनिधि हों।
- राज्य/जिला निगरानी समिति और शिकायत निवारण समिति बनाई जाए।
- क्लेम डाटा और ऑडिट रिपोर्ट 2019 से अब तक की सार्वजनिक की जाए।
- IT प्लेटफॉर्म पर डैशबोर्ड के जरिए सभी क्लेम की जानकारी और अपडेट उपलब्ध कराई जाए।
सरकार और अस्पताल आमने-सामने
आयुष्मान योजना पेमेंट संकट क्या है?
|
बड़ा सवाल
FAQ
- छत्तीसगढ़ में आयुष्मान योजना पर विवाद क्यों हुआ है?
छत्तीसगढ़ में निजी अस्पतालों का कहना है कि 6 माह से भुगतान रुका हुआ है और पैकेज दरें कई सालों से नहीं बढ़ाई गईं। इसी कारण IMA ने इलाज रोकने का ऐलान किया है। - क्या 1 सितंबर 2025 से आयुष्मान कार्ड से इलाज बंद हो जाएगा?
IMA ने चेतावनी दी है कि अगर समय पर भुगतान नहीं हुआ तो 1 सितंबर से आयुष्मान कार्ड से इलाज बंद किया जाएगा। हालांकि, सरकार ने आश्वासन दिया है कि 1 सितंबर से पहले भुगतान कर दिया जाएगा।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔरएजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापनऔरक्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari