भिलाई स्टील प्लांट में टरबाइन फटा और लगी भीषण आग, कई कर्मचारी झुलसे
VINAY VERMA | Published:
cg bhilai Turbine Bursts Several Employees Injured
भिलाई स्टील प्लांट में टरबाइन में विस्फोट से भीषण आग लग गई। हादसे में 5 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए, जिनका इलाज जारी है। फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं।
छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित स्टील प्लाट से बड़ी खबर सामने आई है। प्लांट के PBS-2 यूनिट में अचानक टरबाइन में जोरदार विस्फोट हो गया, जिसके बाद देखते ही देखते भीषण आग लग गई। धमाका इतना तेज था कि पूरे प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारियों में दहशत फैल गई।
टरबाइन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टरबाइन में अचानक तेज धमाका हुआ और चंद मिनटों में आग ने पूरे यूनिट को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर तक देखा गया। हालात बिगड़ते देख कई कर्मचारियों ने पीछे के रास्तों से भागकर अपनी जान बचाई।
इस हादसे में प्लांट के दो स्थायी कर्मचारी और तीन ठेका मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। सूत्रों के मुताबिक कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही छः से अधिक फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दमकलकर्मी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। प्लांट प्रबंधन और सुरक्षा टीम भी मौके पर मौजूद है और हालात पर नजर बनाए हुए है।
इस बड़े हादसे के बाद भिलाई स्टील प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं। शुरुआती तौर पर टरबाइन फेल होने को कारण माना जा रहा है, लेकिन आधिकारिक जांच के बाद ही असली वजह सामने आएगी। फिलहाल आग बुझाने और हालात सामान्य करने पर फोकस किया जा रहा है।
भिलाई स्टील प्लांट के निजीकरण के मुद्दे पर उपवास पर बैठे कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव,फेल हुई प्रबंधन के साथ वार्ता
भिलाई स्टील प्लांट के लोहे से मिजोरम में बना देश का दूसरा सबसे बड़ा रेलवे ब्रिज
भिलाई स्टील प्लांट में ब्लास्ट... फर्नेस का डस्ट क्रिएटर फटा
भिलाई स्टील प्लांट में करीब 1500 बांग्लादेशी मजदूर... होगी जांच
टरबाइन ब्लास्ट के बाद आग ने लिया विकराल रूप
पांच कर्मचारी झुलसे, इलाज जारी
फायर ब्रिगेड की टीमों ने संभाला मोर्चा
जांच के आदेश, सुरक्षा पर उठे सवाल
यह खबरें भी पढ़ें...
भिलाई स्टील प्लांट के लोहे से मिजोरम में बना देश का दूसरा सबसे बड़ा रेलवे ब्रिज
भिलाई स्टील प्लांट में ब्लास्ट... फर्नेस का डस्ट क्रिएटर फटा
भिलाई स्टील प्लांट में करीब 1500 बांग्लादेशी मजदूर... होगी जांच
साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए
By Aman Vaishnav
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
By Arohi Raj
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
By Aman Vaishnav
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
By Aman Vaishnav
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
By Aman Vaishnav
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
By Aman Vaishnav
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav