आज होगी साय कैबिनेट की बैठक, धान खरीदी की तारीख बढ़ाने पर लगेगी मुहर, सीएम साय ने दिए हैं संकेत

VINAY VERMA | Feb 03, 2026, 20:32 IST
Share
cg-cabinet-meeting-feb-4-paddy-procurement-date-extension
cg-cabinet-meeting-feb-4-paddy-procurement-date-extension

छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों को राहत देते हुए धान खरीदी की समय सीमा दो दिन बढ़ाने का फैसला लिया है। इस प्रस्ताव पर 4 फरवरी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में अंतिम मुहर लग सकती है।

Raipur. छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की तारीख बढ़ाने को लेकर किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है। राज्य सरकार ने धान खरीदी को बड़ा फैसला लेते हुए धान खरीदी की समय सीमा 2 दिन और बढ़ाने का फैसला लिया है।

बताया जा रहा है कि आज, 4 फरवरी को मंत्रालय में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में इस पर अंतिम मुहर लग सकती है।

तकनीक बनी समस्या

धान खरीदी के शुरुआती दिनों में कर्मचारियों की हड़ताल ने किसानों और धान खरीदी को प्रभावित किया। जिसके बाद राज्य में किसानों के टोकन कटने में समस्या हुई तो कई टोकन कटने के बावजूद भी धान नहीं बेच पाए।

राज्य सरकार इसके पीछे तकनीकी कारण बता रही है। ऐसे में तय समय सीमा में धान की खरीदी नहीं हो पाने से किसान परेशान हैं। लगातार किसान संगठनों और जनप्रतिनिधियों की ओर से तारीख बढ़ाने की मांग की जा रही थी।

साय कैबिनेट बैठक में लिए गए कई अहम फैसले, कृषि, आवास और खेल के क्षेत्र में मिलेगा लाभ

छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक आज, 33 हजार शिक्षकों की भर्ती समेत हो सकते हैं कई अहम फैसले

बस्तर पर अहम फैसला

4 फरवरी की कैबिनेट बैठक में केवल धान खरीदी ही नहीं, बल्कि बस्तर को लेकर भी कुछ अहम निर्णय लिए जा सकते हैं। दरअसल, 7 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और 9 फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बस्तर दौरा प्रस्तावित है। ऐसे में बस्तर क्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों, सुरक्षा और आयोजन से संबंधित मुद्दों पर भी कैबिनेट में चर्चा संभव है।

बजट से भी अहम फैसला

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में प्रशासनिक, वित्तीय और विकास से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी रखे जाएंगे। आगामी बजट सत्र और केंद्र सरकार के साथ समन्वय से जुड़े विषयों पर भी मंत्रियों के बीच मंथन हो सकता है।

CG Cabinet: छत्तीसगढ़ में बनेगा SIA, SP समेत 74 अफसर होंगे शामिल

CG Cabinet Meeting : छत्तीसगढ़ के विकास प्राधिकरणों के सीएम होंगे अध्यक्ष , PHE में 181 पदों पर भर्ती को मंजूरी

कर्मचारियेां को भी उम्मीद

कुल मिलाकर 4 फरवरी की कैबिनेट बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। यदि धान खरीदी की तारीख बढ़ाने का फैसला होता है तो इससे लाखों किसानों को सीधा फायदा मिलेगा और सरकार को भी ग्रामीण इलाकों में सकारात्मक संदेश देने में मदद मिलेगी।

अब सभी की नजरें इस बैठक और उसमें लिए जाने वाले फैसलों पर टिकी हुई हैं।

Tags:
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • धान खरीदी
  • छत्तीसगढ़ में धान खरीदी
  • CG Cabinet
  • साय कैबिनेट बैठक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा