छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक आज, 33 हजार शिक्षकों की भर्ती समेत हो सकते हैं कई अहम फैसले

Deeksha Nandini Mehra | Jun 19, 2024, 09:38 IST
Share
साय कैबिनेट बैठक
साय कैबिनेट बैठक

आचार संहिता खत्म होने के बाद साय मंत्रिमंडल की बैठक आज होगी। तीन महीने बाद होने वाली इस कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की उम्मीद है।

Chhattisgarh cabinet meeting : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज राज्य मंत्रिमंडल की बैठक होगी। इस बैठक में 33 हजार शिक्षकों की भर्ती समेत किसानों और मजदूरों के हित में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। तीन महीने बाद होने वाली कैबिनेट की बैठक आज दोपहर तीन बजे से मंत्रालय (महानदी भवन) में शुरू होगी।

शिक्षकों की भर्ती की मिल सकती है मंजूरी

प्रदेश के शिक्षा विभाग में शिक्षकों और स्टाफ के पद बड़ी संख्या में खाली हैं। शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने स्कूल शिक्षा विभाग संभालते ही अफसरों के साथ पहली बैठक में 33 हजार शिक्षकों की भर्ती करने की घोषणा की। कैबिनेट की बैठक में इसे मंजूरी मिल सकती है।

ये खबर पढ़िए ...मंत्री से मिलने के लिए अपॉइंटमेंट जरूरी, अफसर-कर्मचारियों के लिए नया फरमान जारी

इन पर हो सकती हैं कैबिनेट चर्चा

कैबिनेट में आगामी मानसून व खरीफ सीजन के लिए खाद-बीज की उपलब्धता, विधानसभा के आगामी मानसून सत्र और नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की जा सकती है।

इसके अलावा विधानसभा चुनाव के दौरान ‘मोदी की गारंटी’ में किए गए वादे को पूरा करने और निर्माण कार्यों व जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा संभव है।

वहीं बलौदाबाजार जिला मुख्यालय में बीते दिनों हुई घटना के बाद कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर भी कैबिनेट में चर्चा हो सकती है।

ये खबर पढ़िए ...Chhattisgarh : कोयला परिवहन घोटाले में पांच और आरोपी गिरफ्तार

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

deeksha nandini mehra
deeksha nandini mehra

छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक आज | साय कैबिनेट बैठक | छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती | सीएम विष्णुदेव साय

Tags:
  • सीएम विष्णुदेव साय
  • शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल
  • Chhattisgarh cabinet meeting
  • छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक आज
  • साय कैबिनेट बैठक
  • छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच