इन्कमटैक्स या पुलिस भी नहीं देख सकेगी जनगणना में आपका डेटा, खुद को जानबूझकर गरीब ना बताएं

Arun Tiwari | Apr 13, 2026, 17:00 IST
Share
cg-census-2027-self-enumeration-house-listing-survey
cg-census-2027-self-enumeration-house-listing-survey

छत्तीसगढ़ सरकार ने जनगणना के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं, जिसे पूरी तरह डिजिटल माध्यम से आयोजित किया जाएगा। यह जनगणना दो चरणों में संपन्न होगी-पहला चरण 1 मई से 30 मई 2026 तक, जबकि दूसरा चरण फरवरी 2027 में किया जाएगा।

Raipur. देश में जनगणना 2027 का काम शुरु होने वाला है। देश में इसकी प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरु हो गई है। छत्तीसगढ़ में 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक स्वगणना होगी। और 1 से 30 मई तक मकान सूचीकरण का काम किया जाएगा।

सबसे पहले जनगणना में मकानों का सर्वे किया जाएगा। जनगणना में हर मकान दर्ज किया जाएगा। इसमें बुनियादी सुविधाओं की जानकारी जुटाई जाएगी। सरकार का दावा है कि जनगणना की गोपनीय जानकारी पूरी तरह सुरक्षित है और इस जानकारी के डेटा को कोई हैक नहीं कर पाएगा।

सरकार ने इसकी गोपनीयता की गारंटी दी है। खास बात यह भी है कि इसको इन्कमटैक्स या पुलिस भी नहीं देख पाएगी। इसलिए अपनी सही जानकारी साझा करें। इस जानकारी से आपको मिलने वाली सुविधाओं में कटौती नहीं होगी इसलिए खुद को जानबूझकर गरीब न बताएं।

आपसे पूछे जाएंगे 33 सवाल :

जनणना के दौरान आपसे कुल 33 सवाल पूछे जाएंगे। इनमें परिवार से जुड़े सवाल रहेंगे। इसमें परिवार की जानकारी ली जाएगी। इसके अलावा मकान, संसाधन, सफाई और ऊर्जा से संबंधित सवाल होंगे। मोबाइल,लैपटॉप,वाहन के साथ साथ मोबाइल नंबर भी लिए जाएंगे।

परिवार से जुड़े ये 8 सवाल :

  • परिवार की संख्या कितनी है
  • घर में कुल कितने लोग रहते हैं
  • परिवार के मुखिया का नाम क्या है
  • परिवार के मुखिया का लिंग क्या है
  • परिवार के मुखिया की जाति क्या है
  • घर अपना है या किराये का है
  • घर में कुल कितने कमरे हैं
  • घर में कितने विवाहित परिवार रहते हैं

पानी, सफाई और ऊर्जा से जुड़े 10 सवाल

  • पीने के पानी का मुख्य स्रोत क्या है
  • पेयजल कितनी आसानी से उपलब्ध है
  • रोशनी का मुख्य साधन क्या है
  • क्या घर में शौचालय है
  • शौचालय किस प्रकार का है
  • गंदे पानी की निकासी कैसे होती है
  • क्या घर में स्नानघर है
  • क्या घर में रसोईघर है
  • खाना पकाने का मुख्य ईंधन क्या है
  • परिवार मुख्य रूप से कौन सा अनाज खाता है
Chhattisgarh Census
Chhattisgarh Census


मकान से जुड़े 7 सवाल :

  • मकान संख्या क्या है
  • जनगणना मकान संख्या क्या है
  • घर का फर्श किस सामग्री का बना है
  • घर की दीवार किस सामग्री की है
  • छत किस सामग्री की बनी है
  • मकान का उपयोग किस काम के लिए हो रहा है
  • मकान की वर्तमान स्थिति क्या है

घरेलू साधनों से जुड़े 8 सवाल :

  • क्या घर में रेडियो है
  • क्या टेलीविजन है
  • क्या इंटरनेट सुविधा उपलब्ध है
  • क्या लैपटॉप या कंप्यूटर है
  • क्या मोबाइल, टेलीफोन या स्मार्टफोन है
  • क्या साइकिल, स्कूटर, मोटरसाइकिल या मोपेड है
  • क्या कार, जीप या वैन है
  • मोबाइल नंबर क्या है

स्वगणना कैसे करें:

इस बार जनगणना में स्वगणना का भी विकल्प रखा गया है। यानी आप खुद अपनी और अपने परिवार की जानकारी भर स्वगणना कर सकते हैं। इसके लिए आप ऑनलाइन सेंसस पोर्टल पर जाएं और अपनी आईडी प्राप्त करें। यह स्वगणना ऐच्छिक है अनिवार्य नहीं। जब जनगणना करने वाले आपके घर आएं तो उनसे अपनी आईडी शेयर करें। छत्तीसगढ़ में स्वगणना 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक होगी।

गोपनीयता की गारंटी :

  • जन गणना अधिनियम के तहत जानकारी पूरी तरह गोपनीय।
  • सुरक्षित सर्वर पर एन्क्रिप्टेड डेटा।
  • रिपोर्ट में सिर्फ कुल आंकड़े प्रकाशित होंगे।
  • नाम पता किसी को नहीं दिया जाएगा।
  • टैक्स,पुलिस या जांच में उपयोग नहीं।

जनगणना का पहला चरण :

  • मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना
  • छत्तीसगढ़ में 1 मई से 30 मई तक
  • घर घर जाकर जानकारी दर्ज
  • हर मकान की जानकारी दर्ज की जाएगी
  • घर की स्थिति,मूलभूत सुविधाएं और बुनयादी जानकारी

ये खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027; 1 मई से शुरू होगा घर-घर सर्वे, पूछे जाएंगे 33 सवाल

अब मर चुके लोग करेंगे जनग णना? प्रशासन ने लगाई ड्यूटी, रिटायर हो चुके कर्मचारियों के नाम भी लिस्ट में शामिल

Census 2027: पहले चरण में 33 सवालों के साथ होगी जन गणना, यह भी पूछेंगे- आपके घर रेडियो है?

आईएएस संजीव श्रीवास्तव होंगे मध्य प्रदेश के जनग णना निदेशक, DOPT से आई स्वीकृति

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • जनगणना 2027
  • छत्तीसगढ़ में जनगणना
  • Chhattisgarh Census
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज