’द सूत्र’ की खबर का असरः छत्तीसगढ़ सदन के ड्राइवर को सीएम साय का फोन
VINAY VERMA | Jan 02, 2026, 18:50 IST
cm sai calls delhi driver
दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन के ड्राइवर प्रमोद खाखा और प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का विवाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तक पहुंच गया है। जिसके बाद मुख्यमंत्री साय ने ड्राइवर प्रमोद खाखा को मिलने के लिए बुलाया है।
Raipur. दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन के ड्राइवर प्रमोद खाखा और प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का विवाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तक पहुंच गया है। जिसके बाद मुख्यमंत्री साय ने ड्राइवर प्रमोद खाखा को मिलने के लिए बुलाया है। यह मुलाकात दिल्ली में होगी।
संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री मामले की हकीकत जानेंगे। इधर निलंबित ड्राइवर प्रमोद खाखा ने द सूत्र को बताया कि वे उस दिन की घटना के बारे में मुख्यमंत्री को जानकारी देने वाले हैं।
ये खबरें भी पढ़ें...
फर्राटे से गाड़ी न चलाना मंत्री के ड्राइवर को पड़ा महंगा, आगबबूला लक्ष्मी राजवाड़े ने गाड़ी से उतारा, सस्पेंड भी कराया
Chhattisgarh में महतारी वंदन योजना का पैसा अब 7 मार्च को नहीं मिलेगा, जानें क्या बोलीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
19 और 20 दिसंबर को छत्तीसगढ़ की महिला में बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े दिल्ली में थी। इस दौरान उन्हें ड्राइवर के रूप में छत्तीसगढ़ सदन से प्रमोद खाखा अलॉट हुई। उनके साथ लक्ष्मी राजवाड़े दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह के निज निवास पर मिलने गई। रात 10 बजे उन्हें मॉल जाना था।
ताया जा रहा है कि इस दौरान ड्राइवर प्रमोद खाखा दिल्ली के मानकों के अनुसार 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गाड़ी चला रहे थे। जबकि मंत्री 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गाड़ी चलाने के लिए कह रही थी। ड्राइवर के मना करने पर मंत्री के पीएसओ और पीए ने प्रमोद के साथ अभ्रदता की। और रात को प्रमोद को धक्का देकर गाड़ी से उतार दिया।
दरअसल प्रमोद खाखा छग के जशपुर के ही रहने वाले हैं। उन्होंने पहले मप्र सदन में वाहन चालक के रुप में काम किया। छग अलग होने के बाद उनकी पदस्थापना छग सदन में हो गई। वे दिल्ली में बीते 20 साल से अधिक समय से बतौर वाहन चालक पदस्थ हैं।
इस संवेदनशील मुद्दे को लेकर के द सूत्र ने महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और प्रमोद खाखा से बात कर खबर प्रकाशित की। जिसके माध्यम से इस विवाद की जानकारी मुख्यमंत्री तक पहुंची। संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री इस मामले में जानकारी लेकर प्रमोद खाखा को न्याय दिलाएंगे।
ये खबरें भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ में काशी की तर्ज पर बनेगा भोरमदेव कॉरिडोर,146 करोड़ की परियोजना
डिप्टी सीएम अरुण साव पर टिप्पणी, साहू समाज ने भूपेश को घेरा को घेरा
संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री मामले की हकीकत जानेंगे। इधर निलंबित ड्राइवर प्रमोद खाखा ने द सूत्र को बताया कि वे उस दिन की घटना के बारे में मुख्यमंत्री को जानकारी देने वाले हैं।
5 पॉइंट्स में समझें पूरी खबरछत्तीसगढ़ सदन के ड्राइवर प्रमोद खाखा और मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का विवाद सीएम तक पहुंचा।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रमोद खाखा को दिल्ली में मिलने के लिए बुलाया। ड्राइवर ने आरोप लगाया कि तय गति से गाड़ी चलाने पर उसके साथ अभद्रता की गई। घटना 19–20 दिसंबर की, जब मंत्री दिल्ली दौरे पर थीं। मीडिया में मामला आने के बाद मुख्यमंत्री ने हस्तक्षेप किया। |
फर्राटे से गाड़ी न चलाना मंत्री के ड्राइवर को पड़ा महंगा, आगबबूला लक्ष्मी राजवाड़े ने गाड़ी से उतारा, सस्पेंड भी कराया
Chhattisgarh में महतारी वंदन योजना का पैसा अब 7 मार्च को नहीं मिलेगा, जानें क्या बोलीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
क्या है पूरा मामला बीते
ताया जा रहा है कि इस दौरान ड्राइवर प्रमोद खाखा दिल्ली के मानकों के अनुसार 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गाड़ी चला रहे थे। जबकि मंत्री 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गाड़ी चलाने के लिए कह रही थी। ड्राइवर के मना करने पर मंत्री के पीएसओ और पीए ने प्रमोद के साथ अभ्रदता की। और रात को प्रमोद को धक्का देकर गाड़ी से उतार दिया।
जशपुर के रहने वाले हैं प्रमोद
द सूत्र की खबर का असर
ये खबरें भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ में काशी की तर्ज पर बनेगा भोरमदेव कॉरिडोर,146 करोड़ की परियोजना
डिप्टी सीएम अरुण साव पर टिप्पणी, साहू समाज ने भूपेश को घेरा को घेरा
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari