25 सालों से बिना सेटअप चल रहा संस्कृति विभाग,2012 से खोजने की कोशिश नाकाम

VINAY VERMA | Sept 22, 2025, 18:35 IST
Share
cg-culture-department-setup-missing-file-scam
cg-culture-department-setup-missing-file-scam

छत्तीसगढ़ का संस्कृति विभाग 25 सालों से बिना सेटअप ही चल रहा। इसका खुलासा तब हुआ जब 2011 में कुछ लोगों के पदोन्नति के लिए मंत्रालय में फाइल मंगवाई गई।

CG News: छत्तीसगढ़ का संस्कृति विभाग 25 सालों से बिना सेटअप ही चल रहा। इसका खुलासा तब हुआ जब 2011 में कुछ लोगों के पदोन्नति के लिए मंत्रालय में फाइल मंगवाई गई। फाइल नहीं मिलने के बाद जांच के लिए 4 सदस्यीय एक कमेटी भी बनाई गई लेकिन जिन तीन लोगों के पास फाइल संभालने की जिम्मेदारी थी वे ही नहीं आए और जांच ठंडे बस्ते में डाल दी गई।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ नान घोटाला : रिटायर्ड IAS आलोक शुक्ला गिरफ्तार,टुटेजा भी मौजूद,ED को मिल सकती है रिमांड

वेतन विसंगति था मूल कारण

संस्कृति एवं पुरातत्व संचालनालय में पदोन्नति के साथ संविलियन और प्रतिनियुक्ति में बड़े पैमाने पर हुई गड़बड़ी के खुलासे के बाद सेटअप की मूल फाइल गायब हो गई। इसके पीछे का मूल कारण वेतन विसंगति था। प्रशासनिक शाखा के लोग जिनके पास सेटअप रखने की रखने की जिम्मेदारी थी उन लोगों से कर्मचारियों के साथ मिली भगत करके मूल वेतन के स्केल को दोगुना तक कर दिया था।

इसके लिए वित्त विभाग तक से सहमति नहीं ली थी। मंत्रालय में खुलासा होने के डर से मूल फाइल ही गायब कर दी। इसके पीछे एक कारण 2005 से 2010 के बीच हुई पदोन्नति भी बताई जा रही है। फाइल नहीं होने के कारण गड़बड़ी के आरोपों की जांच नहीं हो पाई।

ये खबर भी पढ़ें... CGPSC घोटाला: रिटायर्ड IAS समेत 5 गिरफ्तार,नेताओं और अधिकारियों के करीबियों का खुला राज

ये थे फाइल के रखवाले

फाइल गायब होने की जानकारी लगते ही जांच के लिए चार सदस्यीय समिति बनाई गई। इसमें तत्कालीन उप-संचालक एमजी श्रीवास्तव, राहुल सिंह, जेआर भगत और वित्त संचालक सीआर साहनी को शामिल किया गया। इन्होंने तत्कालीन प्रशासन शाखा के अधिकारियों भारती श्रुति, एसबी सतपाल और प्रताप चंद्र पारख को बयान के लिए बुलाया था। इनमें से सिर्फ एसबी सतपाल ही पहुंचे। बाकी दो लोग भारती श्रुति और प्रताप चंद्र पारख बयान के लिए नहीं आए करीब 2 साल बाद जांच ठंडे बस्ते में डाल दी गई।

ये खबर भी पढ़ें... दंतेवाड़ा में करोड़ों का फर्जी टेंडर घोटाला... डिप्टी कमिश्नर डॉ. आनंदजी सिंह सस्पेंड

नए प्रारंभिक प्रारुप भी काम नहीं आया

खोजबीन के बाद जब अधिकारी थक गए। तो तत्कालीन संयुक्त संचालक राकेश अग्रवाल को नया सेटअप बनाने के जिम्मेदारी दी गई। कुछ महीनों की मेहनत के बाद उन्होंने प्रारंभिक प्रारुप तो तैयार किया लेकिन उस पर भी अधिकारियों की मुहर नहीं लग पाई।

-वर्तमान डिप्टी डायरेक्टर प्रताप चंद्र पारख की नियुक्ति डाटा एंट्री ऑपरेटर के रुप में हुई थी। जिनका मूल वेतन 35सौ से 5 हजार था लेकिन उसे बढ़ाकर 55 से 9 हजार रुपए कर दिया गया। एक याचिका के तहत हाईकोर्ट की सिंगल और डबल बेंच ने इनकी नियुक्ति का गलत बताया था, उसके बावजूद शासन इन्हें पदोन्नति देती रही।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ नान घोटाला : सरेंडर करने पहुंचे रिटायर्ड IAS आलोक शुक्ला, कोर्ट ने किया इनकार, जानें वजह

-विभाग के पर्यवेक्षक प्रभात सिंह का मूल वेतन 4 से 7 हजार था लेकिन उसे बढ़ाकर 5500 से 9 हजार होना पाया गया।

-विभाग की सीमा रानी तिवारी की नियुक्ति तकनीकी सहायक के रुप में हुई थी। जबकि विज्ञापन में केवल 1 पद भरे जाने थे। लेकिन इनका चयन दूसरे अभ्यर्थी के रुप में हुआ। वह भी बिना वित्त विभाग के स्वीकृति के....
-विभाग के डाटा एंट्री ऑपरेटर के रुप में देवेंद्र सिंह की नियुक्ति हुई ये भी 7 पदों के विज्ञापन के दौरान 8वें उम्मीदवार के रुप में नियुक्त हुए।

Tags:
  • CG News
  • छत्तीसगढ़
  • संस्कृति विभाग
  • छत्तीसगढ़ का संस्कृति विभाग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा