Government report documents
शराब घोटाले की आरोपी तीन कंपनियों से खरीदी शराब, 7 हजार करोड़ की कमाई में शुद्ध बचत सिर्फ 14 करोड़
Arun Tiwari | Published:
cg-excise-report-2024-25-liquor-scam-accused-companies-profit-14-crore
छत्तीसगढ़ में शराब का व्यापार सरकार का बेवरेज कार्पोरेशन करता है। आबकारी विभाग ने सरकार को साल 2024-25 की रिपोर्ट सौंपी है। कार्पोरेशन ने उन तीन डिस्टलरी कंपनियों से भी शराब खरीदी, जो प्रदेश में हुए 3 हजार करोड़ से ज्यादा के शराब घोटाले में आरोपी हैं।
NEWS IN SHORT
. एक साल में 7 हजार करोड़ की कमाई
. शराब घोटाले की आरोपी तीन कंपनियों से भी खरीदी शराब
. कार्पोरेशन की शुद्ध बजट सिर्फ 14 करोड़ रुपए
. सरकार को सौंपी साल 2024-25 की रिपोर्ट
NEWS IN DETAIL
घोटाले की आरोपी कंपनियों से खरीदी शराब :
यानी एक तरफ तो शराब घोटाले को लेकर पिछली भूपेश सरकार पर भाजपा ने जमकर आरोप लगाए लेकिन बीजेपी की ही सरकार आई तो इस घोटाले की आरोपी कंपनियों से कारोबार जारी रखा।
इन तीन आरोपी कंपनियों से खरीदी शराब :
- विदेशी मदिरा निर्माण और भराई के लिए छत्तीसगढ़ डिस्टलरीज लिमिटेड, इसका प्लांट दुर्ग जिले के कुम्हारी में है।
- विदेशी मदिरा निर्माण और भराई के लिए वेलकम डिस्टलरीज प्रायवेट लिमिटेड, इसका प्लांट बिलासपुर जिले के छेकरबांधा में है।
- विदेशी मदिरा निर्माण और भराई के लिए भाटिया वाइन मर्चेंट प्रायवेट लिमिटेड, इसका मुंगेली के ग्राम धूमा में प्लांट है।
प्रदेश में शराब की इतनी दुकाने :
साल 2022-23 - 671
साल 2023-24 - 672
साल 2024-25 - 674
शराब की दुकानों से इतनी कमाई :
साल 2022-23 - 6783 करोड़ रुपए
साल 2023-24 - 8430 करोड़ रुपए
साल 2024-25 - 7300 करोड़ रुपए
66 फीसदी ही लक्ष्य पूरा :
इसमें कार्पोरेशन की आर्थिक स्थिति बताई गई है। इसमें शराब के गोदामों का किराया समेत अन्य व्यय शामिल हैं। इसमें बताया गया है कि साल 2025-26 में निगम को शराब से शुद्ध बचत 14 करोड़ रुपए है। हालांकि ये तकनीकी विषय है। कार्पोरेशन अपने फॉर्मूले से आय व्यय का हिसाब किताब निकालता है। लेकिन रिपोर्ट का यह कॉलम नोटिस में तो आता है।
अब आगे क्या :
इस नई पॉलिसी में कुछ बदलाव किया जा रहा है जिससे सरकार की कमाई में इजाफा हो और टारगेट पूरा किया जा सके। इसके अलावा दूसरे प्रदेशों से आ रही अवैध और नकली शराब को रोकने के लिए भी सरकार कार्ययोजना बना रही है।
Sootr Knowledge :
डाक्यूमेंट :
सरकारी रिपोर्ट के दस्तावेज
निष्कर्ष :
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व IAS समेत 30 अधिकारियों की संपत्ति कुर्क
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari