1700 डॉक्टरों की कमी पर बवाल; मेडिकल कॉलेज खोलने से इलाज नहीं होगा
The Sootr | Apr 10, 2026, 20:17 IST
cg-health-system-doctor-shortage-brijmohan-agrawal-statement
छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर चर्चा में है, जब सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सरकारी अस्पतालों में लगभग 1700 डॉक्टरों की भारी कमी का मुद्दा उठाया। मेडिकल कॉलेज खोलने से स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत नहीं होंगी, जब तक डॉक्टरों की कमी पूरी नहीं की जाती।
Raipur. छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था की हकीकत एक बार फिर खुलकर सामने आ गई, जब सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सरकारी सिस्टम की कमजोर नस पर सीधे उंगली रख दी। ऑल इंडिया हेल्थ साइंसेज वाइस चांसलर मीट 2026 में उन्होंने साफ शब्दों में कहा-प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में करीब 1700 डॉक्टरों की कमी है, और यही सबसे बड़ा संकट है।
यह बयान ऐसे समय आया है जब विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में बृजमोहन ने मंच से ही हेल्थ सिस्टम को आड़े हाथ लिया।
सांसद ने सरकार की योजनाओं पर तीखा सवाल दागते हुए कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलना चाहते हैं, एम्स बन रहे हैं, लेकिन सवाल यह है कि पढ़ाने और इलाज करने वाले डॉक्टर कहां से आएंगे? उन्होंने साफ किया कि केवल इमारतें खड़ी करने से स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत नहीं होंगी, जब तक डॉक्टरों की भारी कमी को दूर नहीं किया जाता।
बृजमोहन अग्रवाल (Brijmohan Agarwal) ने सबसे ज्यादा चिंता ग्रामीण इलाकों को लेकर जताई। उनका सीधा हमला था-ग्रामीणों को डॉक्टर नहीं मिलते, तो मेडिकल कॉलेज खोलने का औचित्य ही क्या है? यह बयान बताता है कि जमीनी स्तर पर हालात कितने खराब हैं, जहां बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स के बावजूद गांवों में इलाज के लिए डॉक्टर तक उपलब्ध नहीं हैं।
उन्होंने एक बेहद अहम सवाल उठाया। सरकार मेडिकल शिक्षा पर करोड़ों खर्च करती है, लेकिन फिर भी डॉक्टर सरकारी सेवा में टिकते क्यों नहीं? इस पर उन्होंने सीधा समाधान भी दिया-डॉक्टरों के लिए नया और आकर्षक सैलरी स्लैब बनाया जाए।सरकारी सेवा को प्रोत्साहित करने के लिए बेहतर सुविधाएं दी जाएं।
डॉक्टरों की कमी पर सुप्रीम कोर्ट का कदम, मेडिकल सीटों को तुरंत भरें
हमर क्लिनिक की स्थिति बदहाल, डॉक्टरों की कमी, नर्सें कर रही हैं इलाज, मरीज लौट रहे मायूस
एमपी में डॉक्टरों की कमी, 4000 से ज्यादा विशेषज्ञ के पद खाली, भर्ती प्रक्रिया धीमी
सांसद बृजमोहन अग्रवाल को संसद की विशेषाधिकार समिति में मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
यह बयान ऐसे समय आया है जब विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में बृजमोहन ने मंच से ही हेल्थ सिस्टम को आड़े हाथ लिया।
मेडिकल कॉलेज खोलने से क्या होगा, डॉक्टर कहां हैं?
ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था पर करारा हमला
सरकार पढ़ाती है, फिर डॉक्टर भाग क्यों जाते हैं
ये खबरें भी पढ़ें...
हमर क्लिनिक की स्थिति बदहाल, डॉक्टरों की कमी, नर्सें कर रही हैं इलाज, मरीज लौट रहे मायूस
एमपी में डॉक्टरों की कमी, 4000 से ज्यादा विशेषज्ञ के पद खाली, भर्ती प्रक्रिया धीमी
सांसद बृजमोहन अग्रवाल को संसद की विशेषाधिकार समिति में मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari