छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: हाईकोर्ट ने खारिज की अनवर ढेबर की याचिका,गिरफ्तारी को दी थी चुनौती
Harrison Masih | Published:
CG liquor scam High court rejects Anwar Dhebar plea the sootr
छत्तीसगढ़ आबकारी घोटाले में आरोपी अनवर ढेबर की गिरफ्तारी और FIR रद्द करने की याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। मामला 2000 करोड़ से अधिक के घोटाले से जुड़ा है।
HC rejected Anwar Dhebar petition:छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित आबकारी घोटाले (CG liquor scam case)में एक और बड़ा मोड़ आया है। रायपुर के कारोबारी और इस घोटाले के मुख्य आरोपी अनवर ढेबर की याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। याचिका में अनवर ने अपनी गिरफ्तारी को अवैधानिक बताते हुए FIR रद्द करने, पुलिस रिमांड रद्द करने और गिरफ्तारी प्रक्रिया को असंवैधानिक घोषित करने की मांग की थी। कोर्ट ने राज्य सरकार के तर्कों को स्वीकार करते हुए इस याचिका को खारिज कर दिया।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: सुप्रीम कोर्ट से अनवर ढेबर को नहीं मिली राहत,जमानत याचिका खारिज
अनवर ढेबर ने अपनी याचिका में संविधान के अनुच्छेद 21 और 22 का हवाला देते हुए दावा किया था कि उसे 4 अप्रैल को बिना पूर्व सूचना के हिरासत में लिया गया और अगली दोपहर तक औपचारिक गिरफ्तारी नहीं की गई। उसने यह भी आरोप लगाया कि गिरफ्तारी का पंचनामा, गिरफ्तारी के कारणों की सूचना और केस डायरी की कॉपी नहीं दी गई, जो सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस का उल्लंघन है। इसके अलावा, उसने विशेष न्यायाधीश द्वारा 5 और 8 अप्रैल को दिए गए पुलिस रिमांड आदेशों को भी रद्द करने की मांग की थी।
ये खबर भी पढ़ें... कस्टम मिलिंग स्कैम: EOW की बड़ी कार्रवाई, अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर को किया गिरफ्तार
इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रिपोर्ट के आधार पर ACB (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) और EOW (आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा) ने FIR दर्ज की थी। रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि तत्कालीन भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में एक संगठित सिंडिकेट के जरिए आबकारी विभाग में करीब 2000 करोड़ रुपये से अधिक का घोटाला हुआ। इसमें IAS अधिकारी अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के तत्कालीन एमडी एपी त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर की संलिप्तता पाई गई।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: होटल कारोबारी पर ईडी की बड़ी कार्रवाई,दिल्ली और रायपुर में छापेमारी
ED की रिपोर्ट के अनुसार फरवरी 2019 में रायपुर के जेल रोड स्थित होटल वेनिंगटन में अनवर ढेबर ने तीन प्रमुख डिस्टलरी मालिकों के साथ बैठक कर सिंडिकेट की योजना बनाई थी। इसमें नवीन केडिया, भूपेंदर पाल सिंह भाटिया, प्रिंस भाटिया, राजेंद्र जायसवाल उर्फ चुन्नू, हीरालाल जायसवाल और अन्य कारोबारी शामिल थे। तय किया गया था कि डिस्टलरी से सप्लाई होने वाली शराब पर प्रति पेटी कमीशन वसूला जाएगा, जिसके बदले उन्हें रेट बढ़ाने की सहूलियत दी जाएगी। पूरे घोटाले को A, B और C पार्ट में बांटकर पैसों का हिसाब-किताब किया गया।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: CA समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, EOW को मिली 5 दिन की रिमांड
अनवर ढेबर की याचिका खारिज
अनवर ढेबर की याचिका हाईकोर्ट से खारिज
अब तक इस घोटाले में कुल 13 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, IAS अनिल टुटेजा, अरुणपति त्रिपाठी, अनवर ढेबर, त्रिलोक सिंह ढिल्लन, अनुराग द्विवेदी, अमित सिंह, दीपक दुआरी, दिलीप टुटेजा और सुनील दत्त शामिल हैं। विदेशी शराब पर कमीशन की गणना और पैसों की लेन-देन की गहराई से जांच की जा रही है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: सुप्रीम कोर्ट से अनवर ढेबर को नहीं मिली राहत,जमानत याचिका खारिज
क्या थी अनवर ढेबर की याचिका?
ये खबर भी पढ़ें... कस्टम मिलिंग स्कैम: EOW की बड़ी कार्रवाई, अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर को किया गिरफ्तार
सरकार का जवाब: 'डुप्लीकेट होलोग्राम से बेची गई अवैध शराब'
राज्य शासन की ओर से कोर्ट को बताया गया कि सरकारी शराब दुकानों से अवैध रूप से नकली होलोग्राम लगाकर शराब बेची जा रही थी, जिससे राज्य को करोड़ों रुपये का राजस्व नुकसान हुआ। यह एक गंभीर अपराध है, जिसमें अनवर ढेबर की प्रमुख भूमिका सामने आई है। सरकार ने यह भी बताया कि आरोपी की पहले ही दो बार जमानत याचिकाएं खारिज हो चुकी हैं।
ED की जांच रिपोर्ट से खुला सिंडिकेट का राज
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: होटल कारोबारी पर ईडी की बड़ी कार्रवाई,दिल्ली और रायपुर में छापेमारी
2019 में होटल में हुई थी घोटाले की योजना
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: CA समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, EOW को मिली 5 दिन की रिमांड
अनवर ढेबर की याचिका खारिज
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला क्या है?
|
अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔर एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापनऔरक्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha