NHM कर्मियों की हड़ताल पर बड़ा अपडेट,मांगों पर बनी सहमति,बर्खास्त कर्मचारी फिर होंगे बहाल

Harrison Masih | Sept 19, 2025, 16:43 IST
Share
cg-nhm--strike-update-Shyam Bihari Jaiswal-conference the sootr
cg-nhm--strike-update-Shyam Bihari Jaiswal-conference the sootr

छत्तीसगढ़ में 33 दिनों से चल रही एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल पर अब समाधान की उम्मीद जगी है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बैठक के बाद बड़ा बयान दिया है।

CG NHM Strike Update: छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारियों की हड़ताल को 33 दिन पूरे हो चुके हैं। लगातार एक महीने से ज्यादा समय से चल रही इस हड़ताल के कारण स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रही हैं। अब इस विवाद को सुलझाने की दिशा में बड़ी प्रगति हुई है। स्वास्थ्य मंत्री ने बड़ा अपडेट दिया है। मंत्री ने बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली का भी संकेत दिया है।

ये खबर भी पढ़ें... सूरजपुर में 594 NHM कर्मचारी बर्खास्त,छत्तीसगढ़ में अब तक 794 कर्मचारियों की सेवा समाप्त

मंत्री का बयान: बनी सहमति

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक हुई है। इसमें हड़ताल समाप्त करने पर सहमति बनी है। स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वासन दिया कि बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली के लिए उच्च स्तर पर बातचीत की जाएगी।साथ ही, जिन कर्मचारियों को एक महीने का नोटिस दिया गया है, वे आज काम पर लौटते हैं तो उन पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। मंत्री ने उम्मीद जताई कि कर्मचारी हड़ताल समाप्त कर जल्द सेवाओं में वापस लौटेंगे।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में 16 हजार NHM कर्मचारियों की हड़ताल जारी,स्वास्थ्य विभाग ने दी अंतिम चेतावनी

10 मांगों में 4 पूरी, 3 पर कमेटी, 3 पर बातचीत

एनएचएम कर्मचारियों ने कुल 10 मांगें रखी थीं। 4 मांगें सरकार ने मान ली हैं। 3 मांगों के लिए कमेटी का गठन किया गया है। बाकी 3 मांगों पर उच्च स्तर पर चर्चा जारी रहेगी। मंत्री ने कहा कि जिनकी सेवा समाप्त की गई है, अगर वे हड़ताल खत्म कर लौटते हैं, तो उन पर कोई कार्रवाई नहीं होगी।

मंत्री की चेतावनी: नई भर्ती की तैयारी

मंत्री जायसवाल ने चेतावनी भी दी कि यदि आज शाम तक कर्मचारी काम पर नहीं लौटे, तो सरकार नई भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगी। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने भी कठोर कदम उठाते हुए सैकड़ों संविदा कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। दरअसल, कर्मचारियों को 16 सितंबर तक ड्यूटी पर लौटने का निर्देश दिया गया था, लेकिन आदेश की अनदेखी करने पर विभाग ने उन्हें नौकरी से निकालने का फैसला लिया। इस कदम से हड़ताल पर अड़े कर्मचारियों के सामने अब बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।

ये खबर भी पढ़ें... रायपुर में NHM कर्मचारियों का जेल भरो आंदोलन: 10 हजार कर्मचारी देंगे गिरफ्तारी, कांग्रेस बोली सरकार धोखेबाज

हड़ताल की शुरुआत

एनएचएम कर्मचारी 18 अगस्त 2025 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इससे पहले 13 अगस्त 2025 को हुई बैठक में 5 मांगों पर सहमति बनी थी। शेष मांगों पर चर्चा जारी थी, लेकिन कर्मचारी संविलियन, ग्रेड पे और स्थायीकरण जैसी बड़ी मांगों पर अड़े रहे।

कर्मचारियों की प्रमुख 10 मांगें

  • संविलियन और स्थायीकरण
  • पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना
  • ग्रेड पे निर्धारण
  • लंबित 27% वेतन वृद्धि
  • CR सिस्टम में पारदर्शिता
  • रेगुलर भर्ती में आरक्षण
  • अनुकंपा नियुक्ति
  • मेडिकल और अन्य छुट्टियों की सुविधा
  • ट्रांसफर पॉलिसी
  • 10 लाख तक कैश-लेस मेडिकल इंश्योरेंस
ये खबर भी पढ़ें... CG NHM employees Strike: NHM कर्मचारियों की हड़ताल के बीच सरकार का बड़ा दांव,25 नए संविदा डॉक्टरों की नियुक्ति

आगे की राह

स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि ग्रेड पे पर तीन महीने में परीक्षण कराया जाएगा और कर्मचारियों के हित में हुआ तो इसे लागू किया जाएगा। उन्होंने स्वीकार किया कि हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं और अब इसे खत्म करना जरूरी है।

FAQ

  1. छत्तीसगढ़ में NHM कर्मचारी हड़ताल पर क्यों हैं?
    छत्तीसगढ़ के NHM कर्मचारी संविलियन, स्थायीकरण, ग्रेड पे निर्धारण, लंबित वेतन वृद्धि और मेडिकल इंश्योरेंस जैसी 10 प्रमुख मांगों को लेकर 18 अगस्त 2025 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।
  2. स्वास्थ्य मंत्री ने NHM कर्मचारियों को लेकर क्या चेतावनी दी है?
    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि अगर कर्मचारी आज शाम तक काम पर नहीं लौटते तो नई भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी और हड़ताल पर अड़े संविदा कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया जाएगा।
  3. क्या बर्खास्त NHM कर्मचारियों की बहाली संभव है?
    हाँ, मंत्री ने स्पष्ट किया है कि बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली के लिए उच्च स्तर पर बातचीत की जाएगी और यदि कर्मचारी समय पर काम पर लौटते हैं तो उन पर कोई कार्रवाई नहीं होगी।
Tags:
  • स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
  • NHM कर्मचारी हड़ताल
  • NHM कर्मचारियों की हड़ताल
  • CG NHM employees Strike
  • cg nhm strike
  • CG NHM Strike Update
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा