केंद्र सरकार ने बढ़ाया MSP, नहीं दे रही छग सरकार, 3100 रुपए में ही खरीदेगी धान
VINAY VERMA | Oct 13, 2025, 19:52 IST
cg-paddy-procurement-controversy-farmers-demand-rs3286-msp
छत्तीसगढ़ सरकार इस बार 15 नवंबर से किसानों का धान खरीदेगी। हाल ही में कैबिनेट बैठक के बाद इस बात की घोषणा भी हो गई है। दावा है कि इस बार सरकार छग के किसानों का एक-एक दाना खरीदेगी।
Raipur. छत्तीसगढ़ सरकार इस बार 15 नवंबर से किसानों का धान खरीदेगी। हाल ही में कैबिनेट बैठक के बाद इस बात की घोषणा भी हो गई है। दावा है कि इस बार सरकार छग के किसानों का एक-एक दाना खरीदेगी। लेकिन, एक बात प्रदेश के किसानों को परेशान कर रही है। उनका कहना है कि सरकार पिछले बार की तरह इस बार भी 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल के भाव से ही धान खरीद रही है। जबकि केंद्र सरकार ने पहले की तुलना में प्रति क्विंटल की दर से 186 रुपए का अधिक दे रही है। ऐसा कर राज्य सरकार किसानों को उनके हक का लगभग 30 करोड़ रुपए नहीं दे रही।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ धान खरीदीमें अनियमितता हुई तो नपेंगे कलेक्टर, सीएम विष्णुदेव साय का फरमान, सेक्रेटरी करेंगे मॉनिटरिंग
छग में 2023 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने 3100 रुपए में धान खरीदी का वादा किया था। भाजपा की तरफ से जारी 'मोदी की गारंटी' में भी इस बात का जिक्र था। उस दौरान केंद्र सरकार की तरफ से राज्य को 2300 रुपए प्रति क्विंटल पैसा मिलता था। इसमें राज्य सरकार अपने हिस्से का 800 रुपए मिलाकर किसानों को देती है। जिसके आधार पर पिछले पिछले साल धान की खरीदी हुई।
ये खबर भी पढ़ें... 15 नवंबर से होगी छग में धान खरीदी, इंट्रीग्रेटेड कंट्रोल सेंटर से होगी मॉनिटरिंग
2023 तक केंद्र सरकार धान पर MSP के रुप में 2300 रुपए दिया करती थी। लेकिन चुनाव के दौरान जब प्रधानमंत्री मोदी ने छग आकर 3100 रुपए में धान खरीदी की घोषणा की तो लोगों लगा कि केंद्र सरकार 3100 रुपए धान का समर्थन मूल्य तय करने वाली है। लेकिन चुनाव बाद धान पर MSP 2300 रुपए ही रहा। हालांकि राज्य सरकार 800 रुपए मिलाकर 3100 रुपए में धान खरीदती रही।
लेकिन पिछले 2 चरण में केंद्र सरकार ने धान पर MSP 186 रुपए बढ़ा दिया। लोगों की मांग है कि राज्य सरकार बढ़े 186 रुपए को दे और 3286 रुपए में धान खरीदी करे। लेकिन राज्य सरकार ने केंद्र का पैसा जोडने के साथ अपने हिस्से का पैसा कम कर दिया। जिससे लोगों में नाराजगी है।
ये खबर भी पढ़ें... सरकार ने तैयार किया धान खरीदी नीति का मसौदा, कैबिनेट की बैठक में मिल सकती है मंजूरी
छग में कांग्रेस सरकार के दौरान राज्य के किसानों से 2300 रुपए में धान खरीदी की जाती थी। इसके अलावा पिछली सरकार में राजीव गांधी किसान सम्मान निधी के रुप में प्रतिवर्ष 9000 रुपए प्रति एकड़ दिया जाता था। जिसे सरकार 4 किस्तों में देती थी। ऐसे में यह पैसा मिलाकर किसानों को धान की कीमत 3200 रुपए प्रति क्विंटल हो जाती थी। भाजपा की सरकार बनने के बाद राजीव गांधी किसान सम्मान निधी को बंद कर दिया गया।
छग सरकार ने वर्ष 2025-26 में 1 लाख 60 हजार मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा है। पिछले साल के आंकड़ों के मुताबिक छग में लगभग 25 लाख किसान धान की खेती करते और उसे सरकार को बेचते हैं। इस हिसाब से राज्य सरकार के फैसले से न केवल 25 लाख किसान प्रभावित हो रहे बल्कि राज्य सरकार इनका 30 करोड़ रुपए नहीं दे रही।
ये खबर भी पढ़ें... महासमुंद में लाखों का बोगस धान खरीदी घोटाला,किसानों ने अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप
इस संबंध में हमने राज्य के उप मुख्यमंत्री अरुण साव से चर्चा की तो उन्होंने केंद्र द्वारा MSP बढ़ाए जाने पर तो सहमति जताई लेकिन मुस्कुराते हुए बोले- हमारा वादा 3100 रुपए में धान खरीदी का है। हम किसानों का दाना-दाना खरीद रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ धान खरीदीमें अनियमितता हुई तो नपेंगे कलेक्टर, सीएम विष्णुदेव साय का फरमान, सेक्रेटरी करेंगे मॉनिटरिंग
छग में कैसे तय होती है धान की कीमत
ये खबर भी पढ़ें... 15 नवंबर से होगी छग में धान खरीदी, इंट्रीग्रेटेड कंट्रोल सेंटर से होगी मॉनिटरिंग
क्या है विवाद
लेकिन पिछले 2 चरण में केंद्र सरकार ने धान पर MSP 186 रुपए बढ़ा दिया। लोगों की मांग है कि राज्य सरकार बढ़े 186 रुपए को दे और 3286 रुपए में धान खरीदी करे। लेकिन राज्य सरकार ने केंद्र का पैसा जोडने के साथ अपने हिस्से का पैसा कम कर दिया। जिससे लोगों में नाराजगी है।
ये खबर भी पढ़ें... सरकार ने तैयार किया धान खरीदी नीति का मसौदा, कैबिनेट की बैठक में मिल सकती है मंजूरी
कांग्रेस के समय में मिलता था अधिक पैसा
25 लाख किसान हो रहे प्रभावित
ये खबर भी पढ़ें... महासमुंद में लाखों का बोगस धान खरीदी घोटाला,किसानों ने अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप
हम 3100 में धान खरीद रहे
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari