पुलिस विभाग में 61 अधिकारियों का प्रमोशन, डीजीपी अरुणदेव गौतम ने जारी की लिस्ट

VINAY VERMA | Jul 08, 2026, 19:11 IST
Share
61 सब इंस्पेक्टरों के प्रमोशन की लिस्ट जारी
61 सब इंस्पेक्टरों के प्रमोशन की लिस्ट जारी

छत्तीसगढ़ पुलिस में एसआई से इंस्पेक्टर बनने का रास्ता साफ हो गया है। पुलिस मुख्यालय ने 61 उप निरीक्षकों की वर्ष 2026 की योग्यता सूची जारी की है। डीजीपी अरुण देव गौतम के आदेश में महिला अधिकारियों को भी मौका मिला है।

Raipur। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी खबर है। पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर ने उप निरीक्षकों (एसआई) को नए साल के इस दौर में बड़ी सौगात दी है। विभाग ने एसआई से निरीक्षक (इन्स्पेक्टर) के पद पर प्रमोट करने के लिए वर्ष 2026 की नई योग्यता सूची जारी कर दी है。

61 पुलिस अफसरों के नाम शामिल

पुलिस महानिदेशक कार्यालय द्वारा जारी इस आधिकारिक सूची में कुल 61 उप निरीक्षकों के नाम शामिल किए गए हैं। सूची में सबसे पहला नाम चंद्रप्रकाश कंवर का है, जिनकी नियुक्ति साल 2008 की है। वहीं सूची का आखिरी नाम सुरेश ध्रुव का है, जो वर्तमान में गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में पदस्थ हैं। इस लिस्ट में बड़ी संख्या साल 2013 बैच के अधिकारियों की है。

महिला अधिकारियों को भी मौका

विभाग की इस पदोन्नति सूची में पुरुष अधिकारियों के साथ-साथ महिला उप निरीक्षकों को भी बराबरी का मौका मिला है। लिस्ट में आराधना बनोदे (बलरामपुर-रामानुजगंज), राजश्री मौर्य (रायपुर), दिव्या शर्मा (कबीरधाम) और कल्पना सिन्हा (विआशा, पु.मु. रायपुर) जैसी महिला जांबाजों के नाम शामिल हैं, जो जल्द ही इंस्पेक्टर की कमान संभालेंगी।

दागी और जांच के दायरे वाले रुकेंगे

पुलिस मुख्यालय ने साफ किया है कि योग्यता सूची में शामिल होने मात्र से प्रमोशन पक्का नहीं माना जाएगा। यदि किसी अधिकारी के खिलाफ कोई विभागीय जांच या आपराधिक प्रकरण लंबित है, तो उसकी रिपोर्ट तुरंत मुख्यालय भेजी जाएगी। गंभीर सजा पाए अधिकारियों के मामले की समीक्षा नए सिरे से की जाएगी।

प्रमोशन के बाद भी कड़े नियम

आदेश के मुताबिक, प्रमोशन मिलने के बाद भी अधिकारियों को अपनी परफॉर्मेंस और आचरण दुरुस्त रखना होगा। यदि पदोन्नति के बाद किसी के खिलाफ कोई गंभीर शिकायत, प्रतिकूल टिप्पणी या अयोग्यता की बात सामने आती है, तो विभाग बिना देरी किए संबंधित कर्मचारी का प्रमोशन निरस्त कर देगा।

18 महीने तक वैध रहेगी यह सूची

पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम के हस्ताक्षर से जारी यह आदेश आगामी 18 महीनों की अवधि के लिए वैध रहेगा। यदि इस बीच विभाग द्वारा कोई नई योग्यता सूची प्रकाशित की जाती है, तो यह स्वतः ही निष्प्रभावी हो जाएगी। पीएचक्यू ने इसकी प्रतिलिपि सभी आईजी, एसपी और संबंधित शाखाओं को भेज दी है।

IMP FACTS

छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ने एसआई से इंस्पेक्टर पदोन्नति के लिए वर्ष 2026 की योग्यता सूची जारी की।

सूची में कुल 61 उप निरीक्षकों के नाम शामिल हैं।

सूची डीजीपी अरुण देव गौतम के हस्ताक्षर से जारी हुई है।

बड़ी संख्या में 2013 बैच के अधिकारियों को शामिल किया गया है।

महिला उप निरीक्षकों को भी पदोन्नति सूची में जगह मिली है।

विभागीय जांच या आपराधिक प्रकरण लंबित होने पर प्रमोशन रोका जा सकता है।

यह योग्यता सूची 18 महीने तक वैध रहेगी।

FAQ

  1. छत्तीसगढ़ पुलिस में कितने एसआई को इंस्पेक्टर पदोन्नति सूची में शामिल किया गया है?
    छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ने एसआई से इंस्पेक्टर पद के लिए 61 अधिकारियों की योग्यता सूची जारी की है।
  2. क्या योग्यता सूची में नाम आने के बाद प्रमोशन पक्का माना जाएगा?
    नहीं, सूची में नाम शामिल होना प्रमोशन की अंतिम मंजूरी नहीं है। विभागीय जांच या आपराधिक मामले लंबित होने पर प्रमोशन रोका जा सकता है।
  3. यह पदोन्नति सूची कितने समय तक मान्य रहेगी?
    डीजीपी कार्यालय द्वारा जारी यह योग्यता सूची 18 महीने तक वैध रहेगी। नई सूची जारी होने पर यह स्वतः समाप्त हो जाएगी।

यह खबरें भी पढ़े...

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: मैदानी इलाकों में भेजे गए 61 पुलिस इंस्पेक्टर

प्रमोशन में आरक्षण: 13 जुलाई को भी नहीं रुकेंगे प्रमोशन, सरकार ने पहले ही बना ली कानूनी ढाल

डीजीपी अरुण देव गौतम : गांव के सरकारी स्कूल से छत्तीसगढ़ के डीजीपी तक… आईपीएस अरुण देव गौतम की कहानी

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़े पैमाने में ट्रांसफर, 141 पुलिस अधिकारी हुए इधर से उधर, रायपुर, दुर्ग समेत इन जिलों में हुआ तबादला

Tags:
  • पुलिस विभाग
  • छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग
  • प्रमोशन
  • नवा रायपुर
  • डीजीपी अरुण देव गौतम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब