सरकारी नौकरी का मौका : राजस्व विभाग में सहायक ग्रेड-3 के 100 पदों पर होगी भर्ती
Umeshwari Baghel | Aug 26, 2026, 19:07 IST
सहायक ग्रेड-3 पदों पर सीधी भर्ती
छत्तीसगढ़ राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में सहायक ग्रेड-3 के 100 पदों पर सीधी भर्ती होगी। भर्ती 24 जिलों में की जाएगी। वित्त विभाग से मंजूरी मिल चुकी है। जिला स्तर पर विज्ञापन और चयन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।
समझें क्या है पूरा मामला
- छत्तीसगढ़ में सहायक ग्रेड-3 के 100 पदों पर भर्ती
- 24 जिलों में सरकारी नौकरी का नया मौका
- राजस्व विभाग में सीधी भर्ती को मिली मंजूरी
- वित्त विभाग की हरी झंडी, जल्द शुरू होगी प्रक्रिया
- युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा अवसर
सरकार का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी होने से सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की कमी दूर होगी। इससे आम लोगों को राजस्व संबंधी कामों में बेहतर और तेज सेवाएं मिल सकेंगी।
वित्त विभाग से मिल चुकी है मंजूरी
राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि नई भर्तियों से सरकारी व्यवस्था मजबूत होगी और लोगों को सुविधाएं तेजी से मिलेंगी।
24 जिलों में बांटे गए पद
इसके अलावा मुंगेली में 7, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 7 पदों पर भर्ती होगी। बलौदाबाजार-भाटापारा, गरियाबंद, बेमेतरा, बिलासपुर, कोरबा और सक्ती जिले में 5-5 पद रखे गए हैं।
इन जिलों में भी होगी भर्ती
धमतरी और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में 2-2 पद होंगे। बलरामपुर-रामानुजगंज, सूरजपुर, सुकमा और बीजापुर जिले में भी 2-2 पदों पर भर्ती होगी। जशपुर जिले में सहायक ग्रेड-3 का एक पद स्वीकृत किया गया है।
आरक्षण नियमों के अनुसार होगी भर्ती
सरकारी कार्यालयों में मजबूत होगी व्यवस्था
राज्य सरकार का कहना है कि नई भर्ती से युवाओं को रोजगार मिलेगा और प्रशासनिक कामकाज में तेजी आएगी। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित जिलों में नए कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी।
FAQ
- छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग में कितने पदों पर भर्ती होगी?
छत्तीसगढ़ राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में सहायक ग्रेड-3 के कुल 100 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। सहायक ग्रेड-3 भर्ती किन जिलों में होगी?
यह भर्ती छत्तीसगढ़ के 24 जिलों में की जाएगी। जिला स्तर पर पदों का वितरण किया गया है।- सहायक ग्रेड-3 भर्ती के लिए आवेदन कब शुरू होंगे?
विभाग ने अभी आवेदन की अंतिम तारीख और प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी जारी नहीं की है। जल्द ही जिला स्तर पर भर्ती विज्ञापन जारी किया जाएगा।
ये खबरें भी पढ़े...
राजस्व विभाग में तबादलों पर कन्फ्यूजन, लिस्ट जारी होते ही क्यों लगानी पड़ी रोक?
MP में 2 हजार 716 पदों पर निकली वैकेंसी, सहायक ग्रेड-3, स्टेनो टाइपिस्ट, स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती; जानें कब कर सकेंगे अप्लाई
कॉलेजों में 700 प्राध्यापकों की होगी भर्ती, मंत्री टंक राम वर्मा ने दिए निर्देश
कांग्रेस महासागर है किसी के आने या जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता— पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह
By Mukesh Sharma
राजस्थान पंचायत चुनाव के लिए संकल्प पत्र लाएगी भाजपा, मदन राठौड़ बोले- गांवों में भी देंगे शहर जैसी सुविधाएं
By Jageshwar prasad
इंदौर सेंट्रल जेल में फैला डेंगू, 32 मरीज मिले, पानी की बाल्टी में मिले लार्वा, दो की संदिग्ध मौत
By Sanjay Gupta
राजस्थान में गरबा एंट्री पर VHP की नजर, ID जांच की तैयारी; तिलक-कलावा भी होगा जरुरी
By Ashish Bhardwaj
जोधपुर के मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का सनसनीखेज मामला, बेखौफ सीनियर्स की प्रताड़ना से सहमीं छात्राएं
By Jageshwar prasad
स्कूल शिक्षा विभाग के अफसरों को 62 साल तक नौकरी का हक नहीं, 60 में ही होगा रिटायरमेंट, HC से 14 याचिकाएं खारिज
By Neel Tiwari
Rent A Garba Partner: गरबा में पार्टनर भी किराए पर? भोपाल-इंदौर में अनोखा ट्रेंड वायरल
By Sumit Kumar