तहसीलदार ट्रांसफर लिस्ट
राजस्व विभाग में तबादलों पर कन्फ्यूजन, लिस्ट जारी होते ही क्यों लगानी पड़ी रोक?
Mukesh Sharma | Published:
तहसीलदार ट्रांसफर
राजस्थान के राजस्व विभाग में तहसीलदारों की दो अलग-अलग तबादला सूचियां जारी होने से भारी भ्रम फैल गया। सरकार ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए राजस्व मंडल की 157 तहसीलदारों की सूची निरस्त कर दी।
समझें क्या है पूरा मामला
- राजस्थान में तहसीलदारों की एक दिन में दो तबादला सूचियां जारी हुईं।
- राजस्व मंडल और राजस्व विभाग ने अलग-अलग लिस्ट निकालीं।
- इससे राज्य में प्रशासनिक भ्रम की स्थिति बन गई।
- राजस्थान सरकार ने राजस्व मंडल की सूची पर तुरंत रोक लगा दी।
- अब सिर्फ राजस्व विभाग की सूची मान्य होगी।
यह स्थिति राजस्व मंडल और राजस्व विभाग की अपनी-अपनी अलग ट्रांसफर जारी करने से बनी। मामला उलझने के बाद राजस्थान सरकार को एक सूची पर तुरंत रोक लगानी पड़ी।
पहले तहसीलदारों का तबादला आदेश, फिर लगी रोक
राजस्व मंडल ने अपनी अलग लिस्ट निकाली थी और जयपुर स्थित राजस्व विभाग ने अपनी अलग सूची जारी की थी। जैसे ही यह भ्रम आला अधिकारियों तक पहुंचा, राजस्व विभाग ने राजस्व मंडल की तबादला लिस्ट पर रोक लगा दी।
इस घटनाक्रम ने प्रशासन में समन्वय की कमी को उजागर कर दिया। कई अधिकारियों को यह भी समझ नहीं आया कि उनका नया पदस्थापना आदेश आखिर किस सूची का है।
तहसीलदारों के तबादलों के आंकड़ों में भी मिला बड़ा अंतर
जब दोनों सूचियों को मिलाया गया तो, तो संख्या के साथ-साथ कई अधिकारियों के नाम और पदस्थापन स्थानों में भी अंतर मिला। इससे जिला स्तर पर प्रशासनिक कामकाज प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई।
तबादला आदेश की गफलत से जनता पर पड़ता है सीधा असर
अब कौन सी लिस्ट है मान्य
अब सिर्फ राजस्व विभाग की जारी सूची ही मान्य मानी जाएगी। यानी 164 तहसीलदार और 49 नायब तहसीलदार वाली सूची के अनुसार ही अधिकारियों को नई पोस्टिंग पर रिपोर्टिंग करनी होगी। विभाग ने सभी जिला कलेक्टरों और संबंधित अधिकारियों को सिर्फ विभाग के आदेश का पालन करने के निर्देश दिए हैं।
प्रशासनिक तालमेल पर उठे सवाल
सरकार ने समय रहते रोक लगाकर स्थिति संभालने की कोशिश की है। फिर भी इस घटना से प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल जरूर उठ रहे हैं।
FAQ
- राजस्थान में तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले को लेकर क्यों विवाद हो रहा?
एक ही दिन राजस्व मंडल और राजस्व विभाग ने तहसीलदारों की अलग-अलग तबादला सूचियां जारी कर दीं। दोनों सूचियों में अधिकारियों की संख्या और पोस्टिंग अलग थी, जिससे भ्रम की स्थिति बन गई। - तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की दोनों ट्रांसफर लिस्ट में क्या अंतर था?
राजस्व मंडल ने 157 तहसीलदार और 47 नायब तहसीलदार, जबकि राजस्व विभाग ने 164 तहसीलदार और 49 नायब तहसीलदार के तबादले किए। कई नाम और पोस्टिंग भी अलग थीं। - तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले में अब कौन-सी तबादला सूची मान्य है?
राजस्थान सरकार ने राजस्व मंडल की सूची पर रोक लगा दी। अब राजस्व विभाग की 164 तहसीलदार और 49 नायब तहसीलदारों वाली सूची ही मान्य मानी जाएगी।
थप्पड़ कांड से चर्चित दो पत्नियों वाले RAS अफसर छोटू लाल शर्मा का तबादला
राजस्थान: CM के OSD योगेश श्रीवास्तव का तबादला, 183 RAS अफसर इधर से उधर
राजस्थान सरकार का कर्मचारियों को तोहफा, प्रमोशन में मिलेगी 2 वर्ष की विशेष राहत
मनमाने तबादले पर चली हाई कोर्ट की कैंची, पूर्व MLA के बेटे का तबादला आदेश रद्द
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari