छत्तीसगढ़ में 1227 व्याख्याताओं को मिला प्रमोशन, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

Harrison Masih | Published:
Share
CG-teacher-promotion-orders-issued-1227-lecturers the sootr
CG-teacher-promotion-orders-issued-1227-lecturers the sootr

छत्तीसगढ़ में 1227 व्याख्याता शिक्षकों को पदोन्नति मिली, विभिन्न विषयों में पोस्टिंग काउंसिलिंग के जरिए की जाएगी, पारदर्शिता बनी रहेगी। शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के शिक्षकों को बड़ी सौगात दी है। विभाग ने विभिन्न विषयों के 1227 व्याख्याता (टी संवर्ग) शिक्षकों को पदोन्नति देने का आदेश जारी कर दिया है। इन शिक्षकों की पदोन्नति के बाद पदस्थापना काउंसिलिंग प्रक्रिया के माध्यम से की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में 2813 व्याख्याताओं के लिए प्राचार्य पदोन्नति का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने हटाई सभी बाधाएं

किन विषयों के शिक्षकों को मिली पदोन्नति?

इन शिक्षकों में कई महत्वपूर्ण विषयों के व्याख्याता शामिल हैं, जैसे:

  • हिन्दी (Hindi)
  • अंग्रेजी (English )
  • संस्कृत (Sanskrit)
  • गणित (Mathematic)
  • भौतिक विज्ञान (Physics)
  • रसायन (Chemical)
  • जीवविज्ञान (biology)
  • राजनीति शास्त्र (Political science)
  • इतिहास (History)
  • भूगोल (Geography)
  • अर्थशास्त्र (Economics)
  • वाणिज्य (Commerce)
ये खबर भी पढ़ें... सरकार के इस आदेश से अटक गई लाखों कर्मचारियों की पदोन्नति, जानें क्या है वो आदेश

पिछले एक साल में हुए कई सुधार

बीते एक वर्ष में विभाग द्वारा करीब 7000 शिक्षकों को पदोन्नति दी जा चुकी है। 2621 सहायक शिक्षक (विज्ञान प्रयोगशाला) की सीधी भर्ती भी की गई है, जिससे स्कूलों में प्रयोगात्मक शिक्षा को बल मिला है।

प्राचार्यों को भी मिला प्रमोशन

इससे पहले 30 अप्रैल 2025 को लगभग 2900 प्राचार्यों के प्रमोशन के आदेश जारी किए गए थे। अब जल्द ही टी संवर्ग के प्राचार्यों की भी पदस्थापना काउंसिलिंग से की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें... पदोन्नति विवाद कोर्ट में, सामान्य वर्ग की मांग: 36% से ज्यादा आरक्षण नहीं



  • 1227 व्याख्याताओं को पदोन्नति:
    स्कूल शिक्षा विभाग ने विभिन्न विषयों के कुल 1227 व्याख्याता (टी संवर्ग) शिक्षकों को पदोन्नति आदेश जारी किए हैं।
  • काउंसिलिंग से पदस्थापना:
    इन पदोन्नत शिक्षकों की पोस्टिंग काउंसिलिंग प्रक्रिया के माध्यम से की जाएगी ताकि पारदर्शिता बनी रहे।
  • मुख्य विषयों में पदोन्नति:
    हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, इतिहास, भूगोल, राजनीति शास्त्र जैसे विषयों के व्याख्याता शामिल हैं।
  • बीते वर्ष में 7000 पदोन्नतियाँ:
    स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पिछले एक वर्ष में लगभग 7000 शिक्षकों को जिला एवं संभाग स्तर पर पदोन्नति दी गई है।
  • भविष्य की प्रक्रिया जारी:
    जल्द ही प्राचार्य पद पर भी पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी और लंबित मामलों पर कोर्ट के आदेश के बाद निर्णय लिया जाएगा।


ये खबर भी पढ़ें... सरकार के इस आदेश से अटक गई लाखों कर्मचारियों की पदोन्नति, जानें क्या है वो आदेश

न्यायालय में लंबित मामला

ई संवर्ग के प्राचार्यों का मामला अभी न्यायालय में लंबित है। निर्णय के बाद समयबद्ध रूप से कार्यवाही की जाएगी। यह कदम यह दर्शाता है कि शिक्षा विभाग शिक्षक समुदाय के कार्य, योग्यता और वरिष्ठता को महत्व देते हुए पदोन्नति प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ा रहा है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग | 1227 व्याख्याताओं को प्रमोशन | छत्तीसगढ़ शिक्षकों को प्रमोशन | CG school education department | CG 1227 lecturers Promotion | Chhattisgarh teachers Promotion

Tags:
  • छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग
  • 1227 व्याख्याताओं को प्रमोशन
  • छत्तीसगढ़ शिक्षकों को प्रमोशन
  • CG school education department
  • CG 1227 lecturers Promotion
  • Chhattisgarh teachers Promotion
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर