CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

Harrison Masih | Aug 05, 2025, 22:02 IST
Share
cg top news big news chhattisgarh the sootr
cg top news big news chhattisgarh the sootr

नमस्कार,भूपेश बघेल ने सुप्रीम कोर्ट में चैतन्य की गिरफ्तारी को बताया गैरकानूनी। ईडी ने जब्त की शशांक चोपड़ा और परिवार की 40 करोड़ की संपत्ति। इन खबरों के साथ ही छत्तीसगढ़ की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

भूपेश बघेल का सुप्रीम कोर्ट में ईडी पर हमला, चैतन्य की गिरफ्तारी को बताया गैरकानूनी, विजय शर्मा पर साधा निशाना

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईडी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने अपने बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताया है और ईडी पर मौलिक अधिकारों के हनन और PMLA की धाराओं का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



CGMSC घोटाला, ईडी ने जब्त की शशांक चोपड़ा और परिवार की 40 करोड़ की संपत्ति

छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड घोटाला सुर्खियों में है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लगभग ₹411 करोड़ के दवा खरीद घोटाले में कार्रवाई करते हुए मोक्षित कॉर्पोरेशन के संचालक शशांक चोपड़ा और उनके परिवार की ₹40 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



तहसीलदारों की हड़ताल से तहसीलों और राजस्व कोर्ट में 20,000 से अधिक फाइलें लंबित, छात्रों को सबसे ज्यादा परेशानी

छत्तीसगढ़ में तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की चल रही हड़ताल से राज्य की राजस्व व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। हड़ताल से आम नागरिकों के साथ-साथ छात्रों को भी प्रमाण पत्र बनवाने में काफी परेशानी हो रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



'काम कराओ,वरना इतना जूता खाओगे कि बच्चे गंजे पैदा होंगे, कांग्रेस नेता ने एग्जिक्यूटिव इंजीनियर को कुछ इस अंदाज में दी धमकी

छत्तीसगढ़ के सरगुजा में युवा कांग्रेस ने चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान भड़के कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व निगम सभापति अजय अग्रवाल ने नेशनल हाईवे के ईई से कहा कि, काम कराओ, नहीं तो इतना जूता खाओगे कि बच्चे गंजे पैदा होंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



रायपुर में डॉक्टर से डेढ़ करोड़ की ठगी, एक ही परिवार के चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

रायपुर में एक डॉक्टर से डेढ़ करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी परिवार ने डॉक्टर को शेयर बाजार में मुनाफा दिलाने का झांसा देकर पैसे लिए। लेकिन बाद में न तो मुनाफा दिया और न ही पैसा लौटाया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Chhattisgarh News | छत्तीसगढ़ समाचार | CG News | Chhattisgarh top news | chhattisgarh breaking news | छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग न्यूज | top news of chhattisgarh | CG समाचार | छत्तीसगढ़ टॉप न्यूज

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़
  • Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ समाचार
  • CG News
  • Chhattisgarh top news
  • chhattisgarh breaking news
  • छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग न्यूज
  • top news of chhattisgarh
  • CG समाचार
  • छत्तीसगढ़ टॉप न्यूज
शादी का झांसा देकर ACS के PA ने युवती से बनाए संबंध, पुलिस बाहर ढूंढती रही, वो मंत्रालय में करता रहा काम

By Aman Vaishnav

शादी का झांसा देकर ACS के PA ने युवती से बनाए संबंध, पुलिस बाहर ढूंढती रही, वो मंत्रालय में करता रहा काम
सीएम मोहन यादव का दौरा: डीएसपी पासिंग आउट परेड से लेकर कैबिनेट बैठक तक, जानें आज का पूरा शेड्यूल

By Aman Vaishnav

सीएम मोहन यादव का दौरा: डीएसपी पासिंग आउट परेड से लेकर कैबिनेट बैठक तक, जानें आज का पूरा शेड्यूल
जोधपुर में आज CM भजनलाल की पदयात्रा और जनसभा, SIR के मुद्दे पर कांग्रेस को जवाब देगी BJP

By Ashish Bhardwaj

जोधपुर में आज CM भजनलाल की पदयात्रा और जनसभा, SIR के मुद्दे पर कांग्रेस को जवाब देगी BJP
रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड का आरोपी शॉर्ट एनकाउंटर में घायल, आगरा से गिरफ्तार कर भोपाल ला रही थी पुलिस

By Sourabh Bhatnagar

रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड का आरोपी शॉर्ट एनकाउंटर में घायल, आगरा से गिरफ्तार कर भोपाल ला रही थी पुलिस
NEWS STRIKE : बीजेपी की टेंशन, संघ का एक्शन प्लान! MP से जेन जी को साधने की तैयारी

By Harish Divekar

NEWS STRIKE : बीजेपी की टेंशन, संघ का एक्शन प्लान! MP से जेन जी को साधने की तैयारी
इंदौर में भाजपा पदयात्रा से 6 घंटे जाम, जबलपुर में रास्ते बंद; अब भोपाल में आयोजन से पहले उठ रहे सवाल

By Ramanand Tiwari

इंदौर में भाजपा पदयात्रा से 6 घंटे जाम, जबलपुर में रास्ते बंद; अब भोपाल में आयोजन से पहले उठ रहे सवाल
मध्यप्रदेश में 348 करोड़ मंजूर, फिर भी यूनिफॉर्म राशि का इंतजार, दीपावली से पहले सरकारी स्कूलों के अनुदान पर सवाल

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में 348 करोड़ मंजूर, फिर भी यूनिफॉर्म राशि का इंतजार, दीपावली से पहले सरकारी स्कूलों के अनुदान पर सवाल