CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

Harrison Masih | Dec 06, 2025, 20:59 IST
Share
CG Top News Chhattisgarh big news the sootr
CG Top News Chhattisgarh big news the sootr

नमस्कार, रायपुर में इंडिगो की 20 फ्लाइट्स रद्द। 7 हजार से ज्यादा यात्री परेशान। रायपुर जीई रोड पर ₹173 करोड़ के फ्लाईओवर को मिली मंजूरी। साइंस कॉलेज के पास हेरोइन बेचते 2 तस्कर गिरफ्तार। इन खबरों के साथ ही छत्तीसगढ़ की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

top news of chhattisgarh

रायपुर में इंडिगो की 20 फ्लाइट्स रद्द, 7 हजार से ज्यादा यात्री परेशान, एयरपोर्ट पर जमकर बवाल

Raipur. देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो पर पायलट और क्रू स्टाफ की कमी का संकट गहराता जा रहा है। इसके चलते बीते 24 घंटे में रायपुर एयरपोर्ट पर दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, इंदौर और गोवा रूट की करीब 20 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं। अकेले रायपुर में 7 हजार से ज्यादा यात्री फंस गए, जिनमें कई ऐसे लोग भी थे जिन्हें अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़नी थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....

रायपुर जीई रोड पर ₹173 करोड़ के फ्लाईओवर को मिली मंजूरी, 5 लाख लोगों को जाम से मिलेगी राहत

जीई रोड फ्लाईओवर. राजधानी रायपुर के लाखों यात्रियों के लिए रोजमर्रा की जाम की परेशानी अब जल्द ही खत्म होने वाली है। उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने शहर के सबसे व्यस्ततम मार्ग जीई रोड पर एक बहुप्रतीक्षित फ्लाईओवर के निर्माण को मंजूरी दे दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....

छत्तीसगढ़ में किसानों को समय पर नहीं मिला डीएपी खाद, 20 फीसदी घटा धान उत्पादन, सरकार बोली रूस-यूक्रेन युद्ध है कारण

RAIPUR.छत्तीसगढ़ में डीएपी खाद पर सरकारी बेबसी का असर अब उत्पादन पर दिख रहा है। इस साल किसानों की धान पैदावार करीब 20 प्रतिशत कम हुई है। यह आंकड़ा तो उन किसानों का है जिन्होंने ब्लैक मार्केट से चार गुने कीमत में डीएपी खाद लेकर पैदावार बचाई। जो किसान ब्लैक में खाद खरीदी नहीं कर सके, उन्हें तो और भी नुकसान हुआ है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....

छत्तीसगढ़ में ठंड का कहर, अंबिकापुर में तापमान 7°C, लोगों के लिए चौराहे पर जलाए जा रहे अलाव

CG Weather News: दिसंबर महीने की शुरुआत के साथ ही छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। पूरे इलाके में सर्दी के तेवर अब काफी तीखे हो गए है, जिससे लोग ठिठुर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में न्यूनतम तापमान तेजी से नीचे चला गया है। अंबिकापुर, रायपुर और दुर्ग जैसे शहरों में पारा काफी गिर गया है, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....

रायपुर में बड़ी कार्रवाई: साइंस कॉलेज के पास हेरोइन बेचते 2 तस्कर गिरफ्तार, 23 लाख का सामान जब्त

Raipur. राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी रायपुर साइंस कॉलेज मैदान में एक कार में बैठकर ग्राहकों को हेरोइन (चिट्टा) बेचने का इंतजार कर रहे थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Chhattisgarh
  • डीएपी खाद
  • cg Weather News
  • रायपुर एयरपोर्ट
  • रायपुर साइंस कॉलेज
  • top news of chhattisgarh
  • 20 फ्लाइट्स कैंसिल
  • जीई रोड फ्लाईओवर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा