कर्मचारी चयन मंडल ने जारी किया 2027 का परीक्षा कैलेंडर, यहां देखें पूरी डेट लिस्ट

Harrison Masih | Sept 01, 2026, 18:15 IST
Share
2027 का परीक्षा कैलेंडर जारी
2027 का परीक्षा कैलेंडर जारी

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 2027 का वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें भर्ती परीक्षाओं के साथ TET, SET, PPT, PET, PAT समेत विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं की तारीखें घोषित की गई हैं।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (पूर्व नाम व्यापम) ने वर्ष 2027 का वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। कैलेंडर में भर्ती परीक्षाओं के साथ विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं की तारीखें भी घोषित की गई हैं। TET और SET की परीक्षा तिथियां भी इसमें शामिल हैं।

खास बात यह है कि इस बार प्रवेश परीक्षाओं की तारीखें भी पहले से जारी कर दी गई हैं। इससे अलग-अलग पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने की तैयारी कर रहे छात्रों को अपनी पढ़ाई की योजना बनाने में मदद मिलेगी।

नाम बदलने के बाद पहली बार जारी हुआ कैलेंडर

व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) का नाम बदलकर कर्मचारी चयन मंडल किए जाने के बाद यह पहला वार्षिक परीक्षा कैलेंडर है। UPSC की तर्ज पर कर्मचारी चयन मंडल ने सालभर होने वाली परीक्षाओं का शेड्यूल पहले से जारी करने की शुरुआत की है।

कैलेंडर से साफ है कि कर्मचारी चयन मंडल विभिन्न विभागों में खाली पदों पर भर्ती के साथ प्रवेश परीक्षाएं भी आयोजित करेगा।

आकस्मिक परीक्षाओं के लिए 3 तारीखें रिजर्व

कर्मचारी चयन मंडल ने अचानक आने वाली परीक्षाओं के लिए तीन तारीखें रिजर्व रखी हैं। इनमें 19 सितंबर, 28 नवंबर और 19 दिसंबर 2027 शामिल हैं।

अगर किसी विभाग की ओर से बाद में परीक्षा आयोजित करने का प्रस्ताव आता है, तो इन रिजर्व तारीखों पर परीक्षा कराई जा सकती है। विस्तृत कैलेंडर कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।

2027 में कब कौन सी परीक्षा होगी?

2027 Exam Calendar
2027 Exam Calendar

छात्रों को मिलेगी तैयारी की सुविधा

परीक्षा कैलेंडर पहले जारी होने से अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। खासकर प्रवेश परीक्षाओं की तारीखें पहले से तय होने के कारण छात्र पढ़ाई, आवेदन और अन्य जरूरी तैयारियों की बेहतर योजना बना सकेंगे।

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा की तारीखों के साथ आगे जारी होने वाले आवेदन फॉर्म, पात्रता, सिलेबस और परीक्षा संबंधी निर्देशों की जानकारी भी आधिकारिक वेबसाइट से देखते रहें।

ये खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ व्यापम ने जारी किया 2026 का एग्जाम कैलेंडर, सालभर में होंगी 35 बड़ी परीक्षाएं

Chhattisgarh में व्यापम का तीसरा एग्जाम कैलेंडर जारी, परीक्षाओं की तारीख नोट कर लीजिए

RSSB Exam Calendar : RSSB ने 21 भर्तियों का नया एग्जाम कैलेंडर किया जारी, करें डाउनलोड

पहली बार सरकार ने जारी किया भर्ती परीक्षा कैलेंडर, नई रोजगार नीति का भी ऐलान

Tags:
  • कर्मचारी चयन मंडल
  • छत्तीसगढ़
  • TET
  • SET
  • exam calendar
  • छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल
मुख्य निर्वाचन आयुक्त का छत्तीसगढ़ दौरा अचानक स्थगित, वजह पर सस्पेंस, क्या विरोध के माहौल ने बढ़ाई चिंता?

By VINAY VERMA

मुख्य निर्वाचन आयुक्त का छत्तीसगढ़ दौरा अचानक स्थगित, वजह पर सस्पेंस, क्या विरोध के माहौल ने बढ़ाई चिंता?
रामदेव-बृजभूषण विवाद खत्म, पतंजलि ने वापस लिया 50 करोड़ का मानहानि केस, जानें पूरा मामला

By Sanjay Gupta

रामदेव-बृजभूषण विवाद खत्म, पतंजलि ने वापस लिया 50 करोड़ का मानहानि केस, जानें पूरा मामला
पंचायत चुनाव से पहले BAP को झटका: डूंगरपुर के 39 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल, मदन राठौड़ ने दिलाई सदस्यता

By Saurabh Mishra

पंचायत चुनाव से पहले BAP को झटका: डूंगरपुर के 39 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल, मदन राठौड़ ने दिलाई सदस्यता
कोटा डबल मर्डर केस में अभियुक्त की फांसी की सजा पर लगी रोक, 75 साल की उम्र तक रहना होगा जेल में

By Mukesh Sharma

कोटा डबल मर्डर केस में अभियुक्त की फांसी की सजा पर लगी रोक, 75 साल की उम्र तक रहना होगा जेल में
विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर हैक, परिचितों से मांगे जा रहे पैसे, बोले- किसी कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें

By Umeshwari Baghel

विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर हैक, परिचितों से मांगे जा रहे पैसे, बोले- किसी कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें
बाबा आमटे दिव्यांग विश्वविद्यालय की खुली पोल, 3.57 करोड़ खर्च, लेकिन एक भी एडमीशन नहीं

By Ashish Bhardwaj

बाबा आमटे दिव्यांग विश्वविद्यालय की खुली पोल, 3.57 करोड़ खर्च, लेकिन एक भी एडमीशन नहीं
नक्सल मुक्त बस्तर के दावों के बीच कांकेर में बड़ी वारदात 3 पोकलेन मशीनें फूंकीं, लाल सलाम के पर्चे भी मिले

By Umeshwari Baghel

नक्सल मुक्त बस्तर के दावों के बीच कांकेर में बड़ी वारदात 3 पोकलेन मशीनें फूंकीं, लाल सलाम के पर्चे भी मिले