पहली बार सरकार ने जारी किया भर्ती परीक्षा कैलेंडर, नई रोजगार नीति का भी ऐलान

Ashish Bhardwaj | Jan 12, 2026, 19:57 IST
Share
Exam clendra
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में पहली बार सरकार ने नए वर्ष 2026 में होने वाली भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया है। इस साल कुल 44 परीक्षाएं आयोजित ​की जाएंगी।

Jaipur. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने युवा दिवस पर भर्ती परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। इस कैलेंडर में 2026 में 44 भर्ती परीक्षाओं का विवरण दिया गया है। सरकार का दावा है कि साल 2026 में इन भर्तियों में एक लाख से अधिक सरकरी नौकरी में भर्ती के अवसर मिलेंगे। यह पहला अवसर है, जब सरकार ने भर्ती परीक्षा कैलेंडर जारी किया है।

एमपी और राजस्थान में शीतलहर का कहर जारी, सीजी में कड़ाके की ठंड से मिलेगी राहत

भर्ती परीक्षा में पारदर्शिता का दावा

भर्ती परीक्षा कैलेंडर के अनुसार जनवरी से दिसंबर तक विभिन्न पदों के लिए चरणबद्ध तरीके से परीक्षाएं होंगी। सरकार ने दावा किया है कि भर्ती परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहेगी। भर्ती परीक्षाओं का ऐसा निर्धारण किया है कि हर महीने किसी न किसी परीक्षा का आयोजन हो

अवैध खनन पर बेबस राजस्थान पुलिस, थानाधिकारी ने सुनाई बेबसी की कहानी

भर्ती परीक्षा कैलेण्डर-2026

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर युवाओं को सौगात देते हुए भर्ती परीक्षा कैलेण्डर 2026 जारी किया। इस कैलेण्डर में लगभग 1 लाख पदों पर भर्ती के लिए होने वाली परीक्षाओं का प्रस्तावित शेड्यूल दिया गया है, जिसके अनुसार युवा परीक्षा की तैयारी कर सकेंगे। इन पदों में सफाई कर्मचारियों के 24 हजार 793, लिपिक ग्रेड द्वितीय व कनिष्ठ सहायक के 10 हजार 644, शिक्षा विभाग के 10 हजार पदों सहित विभिन्न विभागों के पद शामिल हैं।

भ्रामक प्रचार देखकर लिया एडमिशन, नहीं लौटाई फीस, उपभोक्ता आयोग ने फिजिक्सवाला को माना दोषी

सरकार ने महीनेवार जारी किया कैलेंडर

जनवरी माह में प्राध्यापक भर्ती 2025, राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक लेवल प्रथम और लेवल द्वितीय की विभिन्न विषयों की भर्ती परीक्षाएं आयोजित होंगी । इन परीक्षाओं की तारीख के ऐलान के साथ ही प्रदेश के बेरोजगार युवाओं का अब इंतजार खत्म हो गया है।

फरवरी 2026 की भर्ती : सहायक विद्युत निरीक्षक, कनिष्ठ रसायनज्ञ और आयुष मिशन के पदों की परीक्षा होगी।

मार्च 2026 की भर्ती : सहायक अभियंता संयुक्त भर्ती 2024 की मुख्य परीक्षा होगी।

अप्रैल 2026 की भर्ती : उप निरीक्षक पुलिस परीक्षा, कृषि पर्यवेक्षक, पशु चिकित्सक अधिकारी और सहायक कृषि अभियंता की भर्ती परीक्षाएं होंगी।

मई 2026 की भर्ती : प्रयोगशाला सहायक संयुक्त भर्ती परीक्षा फार्मा और विज्ञान विषयों के लिए आयोजित होगी। व्याख्याता और कोच की परीक्षा भी होगी।

जून 2026 की भर्ती : महिला पर्यवेक्षक, वनपाल और कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आयोजित होगी। कांस्टेबल भर्ती में चार हजार पद होंगे।

जुलाई 2026 की भर्ती : लिखित ग्रेड 2 कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा आयोजित होगी।

अगस्त 2026 की भर्ती : सांख्यिकी अधिकारी भर्ती परीक्षा प्रस्तावित है।

सितंबर 2026 की भर्ती : शारीरिक शिक्षा अध्यापक, निरीक्षक कारखाना और बॉयलर भर्ती की परीक्षा होगी।

अक्टूबर 2026 की भर्ती : सहायक निदेशक और सफाई कर्मचारी भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। सफाई कर्मचारी भर्ती में 24,793 पद होंगे।

नवंबर 2026 की भर्ती : संरक्षण अधिकारी और कनिष्ठ अभियंता भर्ती परीक्षा प्रस्तावित है।

दिसंबर 2026 की भर्ती : संविदा तकनीकी एसोसिएट, ग्राम विकास अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी और नर्सिंग व पैरा मेडिकल भर्ती आयोजित की जाएगी।



cm
cm


राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती: 1100 पदों पर सरकारी नौकरी का मौका

भर्ती परीक्षा कैलेंडर जारी कर बोले मुख्यमंत्री राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विभिन्न भर्तियां का परीक्षा कैलेंडर जारी करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में पेपर लीक हुए, पेपर माफियाओं ने युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया। लेकिन हमारी सरकार ने युवाओं के भविष्य को संवारने में पूरी ताकत लगा दी। उन्होने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह कैलेंडर युवाओं को समय प्रबंधन में मदद मिलेगी। इसके साथ ही यह कैलेंडर बार-बार परीक्षा तिथियों के बदलाव की समस्या से भी निजात दिलाएगा।
राजस्थान के 18 शहरों की जहरीली हवा, देश के टॉप-50 प्रदूषित शहरों में भिवाड़ी आगे

मुख्यमंत्री भजनलाल ने किया दावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने युवाओं को गत सरकार के समय होने वाले पेपरलीक से मुक्ति दिलवाकर दोषियों को पकड़ा है। साथ ही, परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए 351 परीक्षाएं बिना किसी गड़बड़ी के पूरी करवाई हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में 1 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं और करीब 1 लाख 43 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। निजी क्षेत्र में भी हमने दो लाख से अधिक रोजगार के मौके प्रदान किए हैं।

राजस्थान में कैसे रुके खनन, POLICE ही बेबस

राजस्थान रोजगार नीति 2026

सीएम भजनलाल ने कार्यक्रम में राजस्थान रोजगार नीति-2026 भी जारी की। इस नीति के तहत रोजगार और उद्यमशीलता पर केंद्रित बहुआयामी रणनीति के माध्यम से मार्च 2029 तक 15 लाख रोजगार के अवसरों को सुलभ बनाया जाएगा। नीति का निष्पादन, निगरानी एवं सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए, राजस्थान रोजगार पोर्टल (ईईएमएस 2.0) रोजगार कार्यालय (एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज) को एकीकृत करते हुए, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म का निर्माण किया जाएगा। साथ ही इसमें राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय रोजगार अवसरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए ई-जॉब फेयर की सुविधा को समाविष्ट किया गया है।

अवैध खनन पर बेबस राजस्थान पुलिस, थानाधिकारी ने सुनाई बेबसी की कहानी

मुख्य बिंदू:

  • राजस्थान सरकार ने 2026 के लिए भर्ती परीक्षा कैलेंडर 2026 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा जारी किया है। इसमें 44 विभिन्न परीक्षाओं का विवरण है।
  • जनवरी से लेकर दिसंबर तक विभिन्न महीनों में 44 भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी, जैसे जनवरी में प्राध्यापक भर्ती और फरवरी में सहायक विद्युत निरीक्षक की परीक्षा।
  • भर्ती परीक्षा कैलेंडर से युवाओं को परीक्षा की तिथियों की जानकारी पहले से मिल जाएगी, जिससे वे समय प्रबंधन कर सकेंगे और तिथियों में बदलाव की समस्या से बच सकेंगे।
Tags:
  • राजस्थान सरकार
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
  • प्राथमिक विद्यालय
  • प्राध्यापक भर्ती
  • भर्ती परीक्षा कैलेंडर 2026
मुख्य निर्वाचन आयुक्त का छत्तीसगढ़ दौरा अचानक स्थगित, वजह पर सस्पेंस, क्या विरोध के माहौल ने बढ़ाई चिंता?

By VINAY VERMA

मुख्य निर्वाचन आयुक्त का छत्तीसगढ़ दौरा अचानक स्थगित, वजह पर सस्पेंस, क्या विरोध के माहौल ने बढ़ाई चिंता?
रामदेव-बृजभूषण विवाद खत्म, पतंजलि ने वापस लिया 50 करोड़ का मानहानि केस, जानें पूरा मामला

By Sanjay Gupta

रामदेव-बृजभूषण विवाद खत्म, पतंजलि ने वापस लिया 50 करोड़ का मानहानि केस, जानें पूरा मामला
पंचायत चुनाव से पहले BAP को झटका: डूंगरपुर के 39 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल, मदन राठौड़ ने दिलाई सदस्यता

By Saurabh Mishra

पंचायत चुनाव से पहले BAP को झटका: डूंगरपुर के 39 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल, मदन राठौड़ ने दिलाई सदस्यता
कोटा डबल मर्डर केस में अभियुक्त की फांसी की सजा पर लगी रोक, 75 साल की उम्र तक रहना होगा जेल में

By Mukesh Sharma

कोटा डबल मर्डर केस में अभियुक्त की फांसी की सजा पर लगी रोक, 75 साल की उम्र तक रहना होगा जेल में
विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर हैक, परिचितों से मांगे जा रहे पैसे, बोले- किसी कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें

By Umeshwari Baghel

विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर हैक, परिचितों से मांगे जा रहे पैसे, बोले- किसी कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें
बाबा आमटे दिव्यांग विश्वविद्यालय की खुली पोल, 3.57 करोड़ खर्च, लेकिन एक भी एडमीशन नहीं

By Ashish Bhardwaj

बाबा आमटे दिव्यांग विश्वविद्यालय की खुली पोल, 3.57 करोड़ खर्च, लेकिन एक भी एडमीशन नहीं
नक्सल मुक्त बस्तर के दावों के बीच कांकेर में बड़ी वारदात 3 पोकलेन मशीनें फूंकीं, लाल सलाम के पर्चे भी मिले

By Umeshwari Baghel

नक्सल मुक्त बस्तर के दावों के बीच कांकेर में बड़ी वारदात 3 पोकलेन मशीनें फूंकीं, लाल सलाम के पर्चे भी मिले