CG Wheather: मानसून की रफ्तार थमी, प्रदेश के चार जिलों में यलो अलर्ट जारी
Harrison Masih | Published:
CG Wheather Monsoon pace slowed down yellow alert issued four districts the sootr
CG Wheather: छत्तीसगढ़ में मानसून की चाल फिलहाल धीमी पड़ गई है। जहां एक ओर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना हुआ है, वहीं राजधानी रायपुर में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है।
CG Wheather: छत्तीसगढ़ में मानसून की चाल फिलहाल धीमी पड़ गई है। जहां एक ओर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना हुआ है, वहीं राजधानी रायपुर में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार रायपुर का अधिकतम तापमान लगभग 39 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
ये खबर भी पढ़ें... नवा रायपुर में स्थापित होगा भव्य कलाग्राम, छत्तीसगढ़ सरकार देगी 10 एकड़ ज़मीन
प्रदेश में मानसून फिलहाल नारायणपुर और कोंडागांव के बाद आगे नहीं बढ़ सका है। इसकी मुख्य वजह बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में मौसमी सिस्टम का कमजोर पड़ जाना है, जिससे छत्तीसगढ़ में पिछले पांच दिनों से मानसून ठिठका हुआ है।
बस्तर संभाग के बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और सुकमा जिलों में मौसम विभाग ने आज थंडरस्टॉर्म (येलो अलर्ट) जारी किया है। यहां 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, बिजली गिरने की आशंका है। बाकी जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा।
राजधानी रायपुर में लोगों को आज बादलों की आवाजाही और हल्की वर्षा का अनुभव हो सकता है। सुबह से ही धूप-छांव का सिलसिला बना हुआ है। गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रह सकता है।
ये खबर भी पढ़ें... बस्तर की बदलती तस्वीर पर निर्देशक सुदीप्तो सेन बनाएंगे नई फिल्म
28 मई (बुधवार): 74 स्थानों पर बारिश
29 मई (गुरुवार): 27 स्थानों
31 मई (शुक्रवार): 25 स्थानों
1 जून (शनिवार): 20 स्थानों
2 जून (रविवार): 33 स्थानों
3 जून (सोमवार): 3 स्थानों
4 जून (मंगलवार): केवल 1 स्थान
5-6 जून: कहीं भी 10 मिमी से अधिक बारिश नहीं
22 मई से 28 मई तक प्रदेश में 53.51 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई। जबकि सामान्य मानसून सीजन में कुल 1200 मिमी पानी गिरता है। इस साल मई में 360% अधिक बारिश हुई, जो बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बने सिस्टम की वजह से संभव हुई। लेकिन अब ये सिस्टम निष्क्रिय हो चुके हैं।
ये खबर भी पढ़ें... IFS अफसर अरुण प्रसाद ने दिया इस्तीफा, द सूत्र ने 2 दिन पहले ही उनकी पोस्टिंग पर उठाया था सवाल
इस वर्ष मानसून 24 मई को ही केरल पहुंच गया, जो सामान्य तिथि 1 जून से 8 दिन पहले है। यदि यह 15 अक्टूबर तक बना रहता है, तो कुल मानसून अवधि 145 दिन की होगी। यह कृषि और जल संसाधनों के लिए सकारात्मक संकेत हो सकता है, बशर्ते मानसून ब्रेक न हो।
गरज-चमक और बिजली गिरने के दौरान रखें सावधानियां
बिजली गिरने की गड़गड़ाहट सुनते ही सुरक्षित स्थान पर जाएं
पेड़ों के नीचे न रुकें
बिजली की लाइनों और टावरों से दूर रहें
मोबाइल, टीवी जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग न करें
यदि खुले स्थान में हैं, तो उकड़ू बैठ जाएं और जमीन से न्यूनतम संपर्क रखें
छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार थमने से तापमान में वृद्धि हो रही है। राजधानी रायपुर जैसे क्षेत्रों में हल्की राहत मिल सकती है, लेकिन अधिकांश जिलों में सूखा ही बना रहेगा। मानसून की प्रगति के लिए अब नए सिस्टम की प्रतीक्षा है।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ के युवा करेंगे तीरंदाजी, राष्ट्रीय अकादमी, में होंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं
cg monsoon | IMD Forecast Temprature | yellow alert | Raipur | chattisgarh | cg Weather News | छत्तीसगढ़ में यलो अलर्ट | छत्तीसगढ़ में तापमान | छत्तीसगढ़
ये खबर भी पढ़ें... नवा रायपुर में स्थापित होगा भव्य कलाग्राम, छत्तीसगढ़ सरकार देगी 10 एकड़ ज़मीन
मानसून की रफ्तार पर विराम
चार जिलों में येलो अलर्ट
राजधानी रायपुर का मौसम
ये खबर भी पढ़ें... बस्तर की बदलती तस्वीर पर निर्देशक सुदीप्तो सेन बनाएंगे नई फिल्म
बीते सप्ताह में बारिश की स्थिति
29 मई (गुरुवार): 27 स्थानों
31 मई (शुक्रवार): 25 स्थानों
1 जून (शनिवार): 20 स्थानों
2 जून (रविवार): 33 स्थानों
3 जून (सोमवार): 3 स्थानों
4 जून (मंगलवार): केवल 1 स्थान
5-6 जून: कहीं भी 10 मिमी से अधिक बारिश नहीं
मई में रिकॉर्ड वर्षा, अब सिस्टम कमजोर
ये खबर भी पढ़ें... IFS अफसर अरुण प्रसाद ने दिया इस्तीफा, द सूत्र ने 2 दिन पहले ही उनकी पोस्टिंग पर उठाया था सवाल
लंबे मानसून की उम्मीद?
गरज-चमक और बिजली गिरने के दौरान रखें सावधानियां
बिजली गिरने की गड़गड़ाहट सुनते ही सुरक्षित स्थान पर जाएं
पेड़ों के नीचे न रुकें
बिजली की लाइनों और टावरों से दूर रहें
मोबाइल, टीवी जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग न करें
यदि खुले स्थान में हैं, तो उकड़ू बैठ जाएं और जमीन से न्यूनतम संपर्क रखें
छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार थमने से तापमान में वृद्धि हो रही है। राजधानी रायपुर जैसे क्षेत्रों में हल्की राहत मिल सकती है, लेकिन अधिकांश जिलों में सूखा ही बना रहेगा। मानसून की प्रगति के लिए अब नए सिस्टम की प्रतीक्षा है।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ के युवा करेंगे तीरंदाजी, राष्ट्रीय अकादमी, में होंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं
cg monsoon | IMD Forecast Temprature | yellow alert | Raipur | chattisgarh | cg Weather News | छत्तीसगढ़ में यलो अलर्ट | छत्तीसगढ़ में तापमान | छत्तीसगढ़
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari