CGPSC भर्ती घोटाले की जांच ED के हवाले
Krishna Kumar Sikander | Apr 24, 2025, 16:38 IST
CGPSC recruitment scam investigation handed over to ED the sootr
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग भर्ती घोटाले की जांच का जिम्मा अब प्रवर्तन निदेशालय ने संभाल लिया है। ईडी ने सीबीआई की रिपोर्ट के आधार पर ईसीआईआर दर्ज की है। सीबीआई की रिपोर्ट में मनी लॉन्ड्रिंग के ठोस प्रमाण मिले हैं।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती घोटाले की जांच का जिम्मा अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने संभाल लिया है। अब तक इसकी जांच पुलिस, आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) कर चुकी है। सीबीआई की रिपोर्ट के आधार पर ईडी ने ईसीआईआर दर्ज की है। सीबीआई की रिपोर्ट में मनी लॉन्ड्रिंग के ठोस प्रमाण मिले हैं। यह मामला छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक भर्तियों की पारदर्शिता पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। घोटाले की जांच में ईडी की एंट्री के बाद आर्थिक लेनदेन की परतें खुलने लगी हैं।
ये खबर भी पढ़ें... धान के बीज की कीमत बढ़ी
सीबीआई को जांच के दौरान पता चला कि बारनवापारा स्थित एक रिसॉर्ट में चयनित अभ्यर्थियों को 5 दिन तक परीक्षा की विशेष तैयारी कराई गई थी। बारनवापारा स्थित जिस रिसॉर्ट में अभ्यर्थियों की विशेष तैयारी कराई गई थी, वह स्वास्थ्य विभाग की एक महिला IAS अधिकारी के पति का बताया जा रहा है। ईडी इस IAS और उनके पति को समन जारी कर सकती है।
ये खबर भी पढ़ें... तीसरी लाइन के लिए 50 ट्रेनों के पहिए 25 अप्रैल से फिर रूकेंगे
सीबीआई इस मामले में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें सीजीपीएसपी के तत्कालीन चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी, उप परीक्षा नियंत्रक ललित गनवीर, व्यवसायी श्रवण गोयल, नितेश सोनवानी, साहिल सोनवानी, शशांक गोयल और भूमिका कटियार गोयल शामिल हैं। सभी आरोपी रायपुर जेल में हैं। ईडी के पास जांच आने के बाद इनसे नए सिरे से पूछताछ होगी। इसके लिए ईडी आरोपियों को कोर्ट से अनुमति लेकर पूछताछ करेगी।
ये खबर भी पढ़ें... सुरक्षा बलों के 5 हजार जवानों ने 300 बड़े नक्सली नेताओं को घेरा, पांच मार गिराए
बताया जा रहा है कि ईडी अपनी जांच में अभ्यर्थियों के परिजनों और रिश्तेदारों ने परीक्षा पास कराने के लिए हवाला नेटवर्क के माध्यम से मोटी रकम चुकाई थी पर फोकस करेगी। यह पैसा नेताओं और अधिकारियों तक पहुंचा। अब सीजीपीएससी घोटाले की कड़ियां दिल्ली और कोलकाता से जुड़ रही हैं।
इस मामले में जिनके नाम आए हैं, उनमें कई प्रभावशाली लोगों के रिश्तेदार और परिवारजन शामिल हैं। जांच की जिम्मेदारी मिलने के बाद माना जा रहा है कि ईडी महासमुंद, रायपुर और बिलासपुर में कई ठिकानों पर छापेमारी कर सकती है। अभी ईडी दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है, ताकि घोटाले में शामिल बड़े नामों खुलासा हो सके।
ये खबर भी पढ़ें... करदाता ने गलती मान की तो नहीं लगेगा जुर्माना
टामन सोनवानी के भतीजे नितेश
भाई के बेटे साहिल, बहू निशा कोसले और रिश्तेदार
डीआईजी ध्रुव की बेटी साक्षी
उप परीक्षा नियंत्रक की रिश्तेदार मीनाक्षी गनवीर
तत्कालीन पीएससी सचिव का बेटा सुमित ध्रुव
कांग्रेस नेता की बेटी अनन्या अग्रवाल
उद्योगपति का बेटा शशांक गोयल
मंत्री के ओएसडी के साढ़ू की बेटी खुशबू
कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला की बेटी स्वर्णिम
राज्यपाल के पूर्व सचिव की बेटी नेहा और बेटा निखिल
Tags : Recruitment | scam | Investigation | CG News | Raipur | घोटाला | Chhattisgarh News छत्तीसगढ़ में ईडी का छापा
ये खबर भी पढ़ें... धान के बीज की कीमत बढ़ी
अभ्यर्थियों को 5 दिन तक विशेष तैयारी करवाई
ये खबर भी पढ़ें... तीसरी लाइन के लिए 50 ट्रेनों के पहिए 25 अप्रैल से फिर रूकेंगे
सीबीआई सात लोगों को कर चुकी है गिरफ्तार
ये खबर भी पढ़ें... सुरक्षा बलों के 5 हजार जवानों ने 300 बड़े नक्सली नेताओं को घेरा, पांच मार गिराए
हवाला नेटवर्क से चुकाई गई मोटी रकम
इस मामले में जिनके नाम आए हैं, उनमें कई प्रभावशाली लोगों के रिश्तेदार और परिवारजन शामिल हैं। जांच की जिम्मेदारी मिलने के बाद माना जा रहा है कि ईडी महासमुंद, रायपुर और बिलासपुर में कई ठिकानों पर छापेमारी कर सकती है। अभी ईडी दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है, ताकि घोटाले में शामिल बड़े नामों खुलासा हो सके।
ये खबर भी पढ़ें... करदाता ने गलती मान की तो नहीं लगेगा जुर्माना
जांच के दायरे में हैं ये चेहरे
भाई के बेटे साहिल, बहू निशा कोसले और रिश्तेदार
डीआईजी ध्रुव की बेटी साक्षी
उप परीक्षा नियंत्रक की रिश्तेदार मीनाक्षी गनवीर
तत्कालीन पीएससी सचिव का बेटा सुमित ध्रुव
कांग्रेस नेता की बेटी अनन्या अग्रवाल
उद्योगपति का बेटा शशांक गोयल
मंत्री के ओएसडी के साढ़ू की बेटी खुशबू
कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला की बेटी स्वर्णिम
राज्यपाल के पूर्व सचिव की बेटी नेहा और बेटा निखिल
Tags : Recruitment | scam | Investigation | CG News | Raipur | घोटाला | Chhattisgarh News छत्तीसगढ़ में ईडी का छापा
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari