धान के बीज की कीमत बढ़ी

Krishna Kumar Sikander | Apr 24, 2025, 15:01 IST
Share
The price of paddy seeds increased the sootr
The price of paddy seeds increased the sootr

छत्तीसगढ़ बीज निगम ने आगामी खरीफ सीजन के पहले किसानों को झटका दिया है। छत्तीसगढ़ बीज निगम ने खरीफ सीजन 2025 के लिए बीज के दाम में 150 से 1000 रुपये तक बढ़ाए गए हैं। धान के बीज के दाम बढ़ने से इस बार किसानों को खरीफ सीजन में खेती की लागत बढ़ जाएगी।

छत्तीसगढ़ बीज निगम ने आगामी खरीफ सीजन के पहले किसानों को झटका दिया है। छत्तीसगढ़ बीज निगम ने खरीफ सीजन 2025 के लिए जारी बीज के दाम बढ़ा दिए हैं। बीज के दाम में 150 से 1000 रुपये तक बढ़ाए गए हैं। दरअसल, राज्य बीज निगम हर साल प्रमाणित बीजों का मूल्य तय करता है। धान के बीज के दाम बढ़ने से इस बार किसानों को खरीफ सीजन में खेती की लागत बढ़ जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें... तीसरी लाइन के लिए 50 ट्रेनों के पहिए 25 अप्रैल से फिर रूकेंगे

पिछले साल की तुलना बढ़ोतरी अधिक

धान मोटा बीज की कीमत पिछले साल 3400 रुपये प्रति क्विंटल थी। यह बढकर 3550 हो गई है। 2023 में इसका दाम 2688 रुपये था। इसी तरह धान पतला बीज पिछले साल 3900 रुपये था। यह बढकर 4030 रुपए हो गया। दो साल पहले यही धान 2882 रुपये था। पिछले साल यह 4500 रुपये था। अब बढ़कर 4650 हो गया है। दो साल पहले यह 3264 रुपये था। इस तरह दो साल में बीज के बढते दाम ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी है।

ये खबर भी पढ़ें... मौसम विभाग ने चौकाया,46 डिग्री तक चढ़ेगा पारा, हीटवेव का यलो अलर्ट जारी

दाल में 150 रुपये क्विंटल बढ़ोतरी

खरीफ सीजन में धान, कोदो, रागी, मूंग, कुल्थी, मूंगफली और तिल के बीज के दाम बढ़े हैं। इनकी कीमत में 100 से 150 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई है। किसानों को इस साल खरीफ सीजन में और अधिक बोझ उठाना पड़ेगा। खरीफ सत्र 2025 में अनाज, दहलन और तिलहन के बीज की नई दर लागू कर दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें... सुरक्षा बलों के 5 हजार जवानों ने 300 बड़े नक्सली नेताओं को घेरा, पांच मार गिराए

बीज के दाम

किस्म 2024 2025

धान मोटा 3400 3550
धान पतला 3900 4030
धान सुगंधित 4500 4650
कोदो 7200 7300
मूंग 11200 11400
कुल्थी 7600 7750

ये खबर भी पढ़ें... करदाता ने गलती मान की तो नहीं लगेगा जुर्माना

कम दर पर मिलेगा सोयाबीन

धान के बाद खरीफ में सोयाबीन की मांग बहुत अधिक होती है। पिछले दो साल सोयाबीन के दाम 8200 रुपये तक थे। इस बार इसकी कीमत को कम कर 74 सौ रुपए कर दिया गया है। सोयाबीन के दाम में 1200 रुपये की गिरावट हुई है।

डीएपी, यूरिया और पोटाश सस्ता

किसानों को डीएपी में इस बार राहत मिली है। डीएपी 50 किलोग्राम का दाम 1350 रुपए है। खेती में इसकी उपयोगिता शुरु से आखिर तक रहती है। सोसायटी में इसका भंडारण शुरू हो गया है। यूरिया भी पिछले साल की तरह 266 रुपये पर है। हालांकि पोटाश 1555 रुपये कम हो गया हैं। पहले इसकी कीमत 1650 रुपये थी।

Tags : Price | Paddy | seeds | increased | CG News | Raipur | रायपुर | छत्तीसगढ़ की खबर

Tags:
  • CG News
  • Raipur
  • रायपुर
  • Paddy
  • धान
  • छत्तीसगढ़ की खबर
  • Price
  • increased
  • seeds
  • बीज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब