CGPSC घोटाला; आरोपी उत्कर्ष चंद्राकर की जमानत याचिका खारिज, हाईकोर्ट ने कहा- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

Umeshwari Baghel | May 06, 2026, 16:25 IST
Share
cgpsc-scam-utkarsh-chandrakar-bail-rejected
cgpsc-scam-utkarsh-chandrakar-bail-rejected

छत्तीसगढ़ पीएससी 2022 के पेपर लीक घोटाले में मुख्य आरोपी उत्कर्ष चंद्राकर की अग्रिम जमानत छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। आरोप है कि उसने 25 लाख रुपये लेकर 30-35 उम्मीदवारों को प्री और मेंस परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक किए थे।

NEWS IN SHORT

  • CGPSC घोटाला: 25 लाख रुपये लेकर पेपर लीक करने वाले आरोपी की जमानत खारिज
  • उत्कर्ष चंद्राकर पर 30-35 उम्मीदवारों को लीक पेपर देने का आरोप
  • CBI जांच में बड़े खुलासे: 50-60 लाख रुपये लेकर उम्मीदवारों से परीक्षा पास कराने की साजिश
  • गवाह ने बताया: बारनवापारा रिजॉर्ट में उम्मीदवारों को दिए गए लीक प्रश्नपत्र
  • CGPSC भर्ती घोटाले में 29 आरोपी, टामन सिंह सोनवानी सहित कई नाम शामिल

NEWS IN DETAIL

Bilaspur। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) 2022 के परीक्षा घोटाले में एक और बड़ा मोड़ सामने आया है। रायपुर के शांति नगर निवासी उत्कर्ष चंद्राकर पर आरोप है कि उसने 30-35 उम्मीदवारों को 25 लाख रुपये लेकर परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक किए थे। इस मामले में CBI ने जांच की और आरोपी को फरार घोषित कर दिया। हाल ही में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने आरोपी उत्कर्ष चंद्राकर की अग्रिम जमानत खारिज कर दिया, और कहा कि पेपर लीक करना मेहनत करने वाले युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ है।

बड़ी रकम लेने के बाद चंद्राकर ने कई उम्मीदवारों को लीक प्रश्नपत्र दिए

CBI जांच के दौरान यह भी सामने आया कि उत्कर्ष चंद्राकर ने उम्मीदवारों से 50 से 60 लाख रुपये की रकम की मांग की थी, और उन्हें रायपुर के विभिन्न होटलों और रिजॉर्ट्स में ठहरा कर परीक्षा की तैयारी करवाई थी। 12 फरवरी 2022 को, प्रारंभिक परीक्षा से एक दिन पहले, उत्कर्ष ने प्रश्नपत्र और उसके उत्तर उम्मीदवारों को दिए थे।

गवाह ने खुलासा किया

मामले की प्रमुख गवाह सुषमा अग्रवाल ने धारा 164 के तहत अपने बयान में बताया कि उत्कर्ष चंद्राकर ने उनसे 25 लाख रुपये लेकर, 8 मई 2022 को एक बस बुक की थी, जिसमें उम्मीदवारों को बारनवापारा रिजॉर्ट ले जाया गया था, जहां प्रश्नपत्र के माध्यम से परीक्षा की तैयारी कराई गई।

क्या है CGPSC घोटाला?

यह घोटाला 2020 से 2022 के बीच CGPSC की भर्ती प्रक्रिया से जुड़ा है। आरोप है कि आयोग की परीक्षाओं और साक्षात्कारों में पारदर्शिता की अनदेखी कर, कुछ रसूखदार उम्मीदवारों को उच्च पदों पर चयनित किया गया। इस दौरान योग्य उम्मीदवारों को दरकिनार कर, डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी और अन्य राजपत्रित पदों पर अपने रिश्तेदारों को नियुक्ति दिलवाने का खेल हुआ।

पश्चिम बंगाल से रायपुर तक साजिश

जांच में यह भी सामने आया कि प्रश्नपत्र कोलकाता की एक प्रिंटिंग कंपनी से छापे गए थे। महेश दास नामक कर्मचारी जनवरी 2021 में रायपुर आया और उसने प्रश्नपत्र के 7 सेट आरती वासनिक को सौंपे, जिन्होंने इसे टामन सिंह और ललित के साथ मिलकर कॉपी किया। इसके बाद इन पर्चों को सील कर प्रिंटिंग के लिए भेज दिया गया।

CBI की जांच

CBI ने अपनी जांच में कई महत्वपूर्ण साक्ष्य और दस्तावेज बरामद किए हैं, जो इस घोटाले की साजिश को उजागर करते हैं। CBI ने अपनी चार्जशीट में 29 लोगों को आरोपी बनाया है, जिनमें सीजीपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी भी शामिल हैं।

203
203

171 पदों के लिए भर्ती परीक्षा

CGPSC परीक्षा 2021 में 171 पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 2,565 उम्मीदवारों ने प्री-एग्जाम पास किया था। इसके बाद 26-29 मई 2022 को मुख्य परीक्षा हुई, जिसमें 509 उम्मीदवारों ने सफलता प्राप्त की।

अंतिम परिणाम और नियुक्ति

11 मई 2023 को, 170 उम्मीदवारों की चयन सूची जारी की गई, लेकिन इस घोटाले के बाद पूरे चयन प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं। CBI ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच को आगे बढ़ाया है।यह घोटाला छत्तीसगढ़ की सरकारी सेवाओं की चयन प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और धांधली का उदाहरण है।

यह खबरें भी पढ़े...

CGPSC घोटाला: टूरिस्ट बनाकर चहेतों को बना दिया डिप्टी कलेक्टर, जंगल के बीच बनी होटल में करवा दी पीएससी की परीक्षा

CGPSC घोटाला: सुप्रीम कोर्ट ने चार आरोपियों को दी जमानत, टामन सोनवानी के बेटे-भतीजे को बड़ी राहत

CGPSC घोटाला: हाईकोर्ट ने उठाए जांच पर गंभीर सवाल, सरकार से मांगी रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला : फर्जी जाति प्रमाण पत्र पर नौकरी करने वालों की खैर नहीं; रुकेगी पेंशन और ग्रेच्युटी

Tags:
  • CBI
  • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
  • सीजीपीएससी
  • छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग
  • अग्रिम जमानत खारिज
  • CGPSC घोटाला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती