CGPSC Mains Exam 2024 का रिजल्ट हुआ जारी, इतने अभ्यर्थियों का हुआ सेलेक्शन, देखें लिस्ट

Harrison Masih | Published:
Share
cgpsc-state-service-main-exam-result-2024-interview-dates the sootr
cgpsc-state-service-main-exam-result-2024-interview-dates the sootr

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार CGPSC ने राज्य सेवा परीक्षा 2024 का परिणाम जारी कर दिया। अब 643 उम्मीदवार इंटरव्यू राउंड में अपनी किस्मत आजमाएंगे। नवा रायपुर में शुरू होने वाली यह परीक्षा अब निर्णायक मोड़ पर है।

CGPSC Mains Exam 2024 Result: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा 2024 का परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने शुक्रवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर परिणाम अपलोड किया। इस परीक्षा में कुल 643 अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार (इंटरव्यू) के लिए किया गया है।

CGPSC EXAM 2024 का पूरा विवरण

राज्य सेवा परीक्षा 2024 के तहत 17 अलग-अलग सेवाओं में कुल 246 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई थी। प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम के आधार पर 3737 अभ्यर्थियों को CGPSC मेंस एग्जाम 2024के लिए चिन्हांकित किया गया था। मुख्य परीक्षा 26 से 29 जून 2025 तक आयोजित की गई थी।

आयोग की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, वर्गवार और उपवर्गवार न्यूनतम अर्हकारी अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों में से 643 उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए प्रावधिक आधार पर चयनित किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें... CGPSC Job News: छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग में भर्ती शुरू,जानें पूरी प्रक्रिया...

ये खबर भी पढ़ें... CGPSC परीक्षा में अब जरूरी होगा आधार ई-केवाईसी, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

इंटरव्यू के लिए जरूरी प्रक्रिया

आयोग ने बताया है कि चयनित उम्मीदवारों को ऑनलाइन अग्रमान्यता (Preference Form) भरना होगा। इस प्रक्रिया की तिथि जल्द ही जारी की जाएगी। साक्षात्कार से पहले सभी उम्मीदवारों को अपने मूल दस्तावेजों का सत्यापन (Document Verification) कराना अनिवार्य होगा। जो उम्मीदवार दस्तावेज सत्यापन नहीं कराएंगे, उन्हें साक्षात्कार में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।



इंटरव्यू की तिथियां तय

  • साक्षात्कार की अवधि: 10 नवंबर से 20 नवंबर 2025 तक
  • स्थान: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग कार्यालय, नवा रायपुर (नॉर्थ ब्लॉक, सेक्टर-19, अटल नगर)
ये खबर भी पढ़ें... CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी करने पर जेल के साथ लगेगा जुर्माना

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ व्यापम भर्ती परीक्षा में लागू हुआ ड्रेस कोड, अब इन कलर्स के कपडे़ पहने तो नहीं मिलेगी परीक्षा हाल में एंट्री

दस्तावेज सत्यापन का समय:

प्रथम पाली: सुबह 9:30 बजे (उपस्थिति 9:00 बजे तक अनिवार्य)

द्वितीय पाली: दोपहर 1:30 बजे (उपस्थिति 1:00 बजे तक अनिवार्य)

आयोग की अपील

CGPSC ने सभी चयनित उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आयोग की वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर नियमित रूप से अपडेट देखते रहें। आगे की प्रक्रिया जैसे - अग्रमान्यता फॉर्म की तिथि, साक्षात्कार शेड्यूल, और दस्तावेज सत्यापन संबंधी दिशा-निर्देश वहीं पर प्रकाशित किए जाएंगे।

Tags:
  • छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग
  • CGPSC EXAM 2024
  • CGPSC मेंस एग्जाम 2024
  • CGPSC Mains Exam 2024 Result
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर