छत्तीसगढ़ में कल 7 नवंबर को सरकारी छुट्टी, स्कूल-कॉलेज भी बंद रहेंगे

Marut raj | Nov 06, 2024, 22:13 IST
Share
Chhath Puja State Government Public Holiday the sootr
Chhath Puja State Government Public Holiday the sootr

Chhath Puja Public Holiday : सीएम विष्णुदेव साय सरकार ने ऐलान किया है कि कल यानी 7 नवंबर को प्रदेश के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल, कॉजेल तथा सभी सरकारी ऑफिस बंद रहेंगे।

Chhath Puja Public Holiday : छठ पूजा करने वालों के लिए अच्छी खबर है। बिहार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश की तरह ही छत्तीसगढ़ में भी छठ पूजा के लिए सरकारी अवकाश घोषित किया गया है। सीएम विष्णुदेव साय सरकार ने ऐलान किया है कि कल यानी 7 नवंबर को प्रदेश के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल, कॉजेल तथा सभी सरकारी ऑफिस बंद रहेंगे।

अडानी की कंपनी ने मुर्दे के नाम पर ली फर्जी मंजूरी, संकट के बादल छाए

छत्तीसगढ़ में भी छठ पर्व का उत्साह

उल्लेखनीय है कि छठ पूजा एक बहुत पुराना हिंदू त्यौहार है। यह सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित है। इसको लेकर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड सहित कुछ अन्य राज्यों में दो से तीन दिन की छुट्टी घोषित हुई है।

इस बीच छत्तीसगढ़ की सीएम विष्णुदेव साय सरकार ने 7 नवंबर को सामान्य अवकाश रखने का आदेश जारी किया है। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में भी छठ का पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें.... मोबाइल लुटेरों का आतंक

एशिया का सबसे बड़ा स्थायी घाट छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में

बिलासपुर जिले में तोरवा स्थित छठ घाट एशिया का सबसे बड़ा स्थायी घाट है। यहां 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालु एक साथ छठ पूजा करने आते हैं। त्यौहार से पहले यहां अरपा नदी की महाआरती की जाती है। बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में छठ पर्व ज्यादा मनाया जाता है, लेकिन पिछले एक दशक से छत्तीसगढ़ में भी उत्साह देखा जा रहा है।

बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन को रायपुर में 'खास मेहमानों' ने किया परेशान

एक किलोमीटर एरिया में अर्घ्य की बेदी

बिलासपुर जैसा स्थायी और बड़ा घाट पर्व के उद्गम स्थल बिहार में भी नहीं है। छठ मुख्य रूप से बिहार का पर्व है। जानकारी के अनुसार पटना में ही 82 घाट हैं, लेकिन सभी घाटों का एरिया महज 100 से 200 मीटर ही है।

पति-पत्नी के झगड़े में रेलवे को हुआ करोड़ों का नुकसान तो हो गया तलाक

तोरवा में एक किलोमीटर एरिया में पूजा और अर्घ्य के लिए बेदी बनाई गई है। यहां छठ घाट की साफ-सफाई और रंग-रोगन किया गया।

Tags:
  • CG News
  • Chhath Puja
  • cg news in hindi
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
  • छठ पूजा अवकाश
  • Chhath puja 2024
  • Chhath puja in bilaspur
  • छठ पूजा 2024
  • छठ पूजा की विधि
  • छठ पूजा का महत्व
  • CG Public Holiday
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा