छग के राज्य प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों को IAS अवार्ड, डीओपीटी ने जारी की अधिसूचना

VINAY VERMA | Feb 17, 2026, 20:09 IST
Share
ias award
Photograph: (THESOOTR)

छत्तीसगढ़ के 7 प्रशासनिक अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अवार्ड मिला। इसमें दो सगे भाई भी शामिल हैं। यह नियुक्ति 2024 चयन सूची के तहत हुई।

छत्तीसगढ़ के अलग-अलग बैच के 7 राज्य प्रशासनिक अधिकारियों को आईएएस अवार्ड किया है। भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा नियुक्त करने की घोषणा की है।

यह नियुक्ति वर्ष 2024 की चयन सूची सलेक्ट लिस्ट 2024 के तहत की गई है। सबसे आकर्षक बात यह है कि इस आदेश में दो सगे भाई संदीप और सुमित अग्रवाल शामिल हैं।

ias award
ias award


2013 में ही दोनों हुए थे चयनित

आदेश में राज्य के दो सगे भाईयों को आईएएस अवार्ड किया गया है। सुमित अग्रवाल जहां दुर्ग नगर निगम में कमिश्नर के पद पर कार्यरत हैं। वहीं संदीप अग्रवाल बिलासपुर में जिला पंचायत सीईओ के पद पर हैं। दोनों ही भाई 2013 बैच में पीएससी की परीक्षा पास की थी।

दो अधिकारी मंत्री के ओएसडी

आदेश में पहले नंबर पर तीरथराज अग्रवाल का नाम है वे 2008 बैच के राज्य प्रशासनिक सेवा से चयनित हैं। वे फिलहाल वन मंत्री केदार कश्यप के ओएसडी है। आशीष तिकरिहा वित्त मंत्री ओपी चौधरी के ओएसडी हैं। इन्होंने भी साल 2013 बैच में पीएससी क्वालिफाई किया था।

चयनित अधिकारियों में शामिल हैं...

  1. तीरथराज अग्रवाल
  2. लीना कोसम
  3. सौमिल रंजन चौबे
  4. बीरेंद्र बहादुर पंचभाई
  5. सुमित अग्रवाल
  6. संदीप कुमार अग्रवाल
  7. आशीष कुमार तिकारिहा

नायब तहसीलदार से आईएएस तक का सफर

दुर्ग जिले के निवासी वीरेंद्र बहादुर पंचभाई को आईएएस अवार्ड मिला है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में यह पहला मामला है जब कोई अधिकारी नायब तहसीलदार पद से पदोन्नत होकर राज्य प्रशासनिक सेवा में आए और फिर भारतीय प्रशासनिक सेवा आईएएस अधिकारी बने।

अविभाजित मध्य प्रदेश में वर्ष 1993 में उनका चयन नायब तहसीलदार के रूप में हुआ था। इसके बाद वे कई वर्षों तक अभनपुर में नायब तहसीलदार तथा बाद में तहसीलदार के पद पर पदस्थ रहे। वर्ष 2010 में उनका चयन राज्य प्रशासनिक सेवा में हुआ। नए पदनाम के साथ वे रायपुर में लंबे समय तक अपर कलेक्टर के रूप में सेवाएं देते रहे।

सौमिल को मिली थी अनुकंपा नियुक्ति

ण्क अधिकारी सौमिल रंजन चौबे, आईपीएस अधिकारी विनोद कुमार चौबे के पुत्र हैं। उनके पिता राजनांदगांव में एसपी रहते हुए 2009 में मदनवाड़ा नक्सली हमले में शहीद हो गए थे। बाद में राज्य सरकार ने अनुकंपा नियुक्ति के नियमों को शिथिल करते हुए उन्हे 2010 में नियुक्ति दी थी। उन्हें डिप्टी कलेक्टर अलॉट किया गया था। कई पदों पर रहने वाले सौमिल फिलहाल सामान्य प्रशासन विभाग में पदस्थ हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

17 आरोपी दोषमुक्त, तीन साल बाद कोर्ट ने सुनाया फैसला, दंगे में बाप-बेटे की हुई थी हत्या

रविवार को सुरक्षित नहीं रहता छत्तीसगढ़, शुक्रवार दूसरा सबसे खतरनाक दिन; पुलिस मुख्यालय के आंकड़ों ने खोली परतें

भर्ती से पहले ही बवाल! 650 पदों की स्वास्थ्य नियुक्ति पर कानूनी साया

भारत माला में हुआ 500 करोड़ से ज्यादा का खेल, राजस्व के 25 अधिकारी जाएंगे जेल



Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • राज्य प्रशासनिक सेवा
  • आईएएस अवार्ड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा