Cg News : छत्तीसगढ़ में बजरंग दल नेता और युवती की हत्या , हाईवे के किनारे मिले शव
Ravi Singh | May 27, 2024, 21:07 IST
Cg News
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में बजरंग दल के जिला सह संयोजक सुजीत सोनी और एक युवती की हत्या कर दी गई। इसके बाद लड़की के शव को जलाने का भी प्रयास किया गया।
Cg News : छत्तीसगढ़ ( Chhattisgarh ) के बलरामपुर ( Balrampur ) में बजरंग दल के जिला सह संयोजक सुजीत सोनी ( District co-convenor of Bajrang Dal Sujit Soni ), ( 25 ) और एक युवती की हत्या कर दी गई। इसके बाद लड़की के शव को जलाने का भी प्रयास किया। दोनों का शव सोमवार को बलरामपुर - अंबिकापुर हाईवे के किनारे मिला। मामला बलरामपुर थाना क्षेत्र के डुमरखी गांव का है। दोनों का शव वहां स्थित ढाबे से करीब 100 मीटर दूर जंगल में मिला है। लड़की की शिनाख्त बलरामपुर निवासी किरण काशी ( 22 ) के रूप में हुई। वहीं सुजीत सोनी व्यवसायी परिवार से है।
गुस्साए व्यापारियों ने शहर बंद कर चौक पर टायर जलाकर चक्काजाम कर दिया था। सुबह 11 बजे से NH-343 पर लगाया गया जाम 4 घंटे बाद 3 बजे खत्म हुआ। SDM और पुलिस अफसरों ने आश्वस्त किया है कि 72 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। वहीं मांगों को लेकर सहमति पत्र पर साइन भी कराया गया है। हालांकि नगर अभी भी बंद है।
सुजीत सोनी और किरण काशी के शवों की फोरेंसिक टीम ने जांच की। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच में सुजीत सोनी के हाथ, घुटने और कमर की हड्डियां टूटी थीं। आशंका है कि लाठियों से उसे बेरहमी से पीटा गया और फिर गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। किरण काशी का गला काटने की कोशिश की गई।
ये खबर भी पढ़ें...
महिला अफसरों को होटल में बुलाता है डिप्टी सीएम का रंगीन मिजाज ओएसडी!
जांच में पता चला कि किरण काशी की शादी करीब तीन साल पहले मानिकपुर में हो चुकी थी, लेकिन वह कुछ दिनों बाद ही बलरामपुर लौट आ गई। उसके पिता की मौत हो चुकी है। वह अपनी मां और छोटी बहन के साथ रह रही थी।
पुलिस मामले में सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। सुजीत सोनी बजरंग दल का उप जिला संयोजक होने के साथ ही गौ तस्करी के विरोध में काफी सक्रिय रहता था। इसके अलावा उसके निजी विवादों की जानकारी भी ली जा रही है। युवती से संबंध के एंगल से भी जांच की जा रही है।
ये खबर भी पढ़ें...
Chhattisgarh : बहन की लव मैरिज से नाराज भाईयों ने जीजा को दी खौफनाक सजा, जानें हैरान करने वाला मामला
सुजीत सोनी के पिता नंदलाल सोनी बलरामपुर के बड़े व्यवसायी हैं। परिजनों के अनुसार सुजीत शाम को घर से निकला था और फिर नहीं लौटा। उसके मोबाइल पर कई बार कॉल किया गया, लेकिन जवाब नहीं मिला। युवक की स्कूटी और मोबाइल भी शव के पास मिला है।
बलरामपुर एसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि पुलिस जांच बड़े दायरे में की जा रही है। उम्मीद है कि जल्द पुलिस आरोपियों तक पहुंच जाएगी। 5 माह पहले भी बलरामपुर के एक व्यवसायी की लाश जंगल में अधजली हालत में मिली थी। पुलिस इस मामले का भी खुलासा नहीं कर सकी है।
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
व्यापारियों ने किया बाजार बंद

बेरहमी से हुई हत्या - फोरेंसिक एक्सपर्ट
सुजीत सोनी और किरण काशी के शवों की फोरेंसिक टीम ने जांच की। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच में सुजीत सोनी के हाथ, घुटने और कमर की हड्डियां टूटी थीं। आशंका है कि लाठियों से उसे बेरहमी से पीटा गया और फिर गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। किरण काशी का गला काटने की कोशिश की गई।
ये खबर भी पढ़ें...
महिला अफसरों को होटल में बुलाता है डिप्टी सीएम का रंगीन मिजाज ओएसडी!
युवती की शादी हो चुकी मायके में रह रही थी
जांच में पता चला कि किरण काशी की शादी करीब तीन साल पहले मानिकपुर में हो चुकी थी, लेकिन वह कुछ दिनों बाद ही बलरामपुर लौट आ गई। उसके पिता की मौत हो चुकी है। वह अपनी मां और छोटी बहन के साथ रह रही थी।
कई पहलुओं पर होगी जांच
पुलिस मामले में सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। सुजीत सोनी बजरंग दल का उप जिला संयोजक होने के साथ ही गौ तस्करी के विरोध में काफी सक्रिय रहता था। इसके अलावा उसके निजी विवादों की जानकारी भी ली जा रही है। युवती से संबंध के एंगल से भी जांच की जा रही है।
ये खबर भी पढ़ें...
Chhattisgarh : बहन की लव मैरिज से नाराज भाईयों ने जीजा को दी खौफनाक सजा, जानें हैरान करने वाला मामला
सुजीत सोनी के पिता नंदलाल सोनी बलरामपुर के बड़े व्यवसायी हैं। परिजनों के अनुसार सुजीत शाम को घर से निकला था और फिर नहीं लौटा। उसके मोबाइल पर कई बार कॉल किया गया, लेकिन जवाब नहीं मिला। युवक की स्कूटी और मोबाइल भी शव के पास मिला है।
जल्द होगा खुलासा - एसपी
बलरामपुर एसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि पुलिस जांच बड़े दायरे में की जा रही है। उम्मीद है कि जल्द पुलिस आरोपियों तक पहुंच जाएगी। 5 माह पहले भी बलरामपुर के एक व्यवसायी की लाश जंगल में अधजली हालत में मिली थी। पुलिस इस मामले का भी खुलासा नहीं कर सकी है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari