छत्तीसगढ़ के बलरामपुर के जिस रकबे में अफीम की खेती, गिरदावरी रिपोर्ट में उसे बताया गया अन्य अनाज

Arun Tiwari | Published:
Share
chhattisgarh-balrampur-opium-farming-girdavari-report-controversy
Photograph: (the sootr)

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में अफीम की खेती पर सियासी घमासान। सरकारी गिरदावरी रिपोर्ट में अफीम को 'अन्य अनाज' बताने पर भूपेश बघेल ने सरकार को घेरा।

News in Short

  • छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में अफीम को 'अन्य अनाज' के रूप में दर्ज किया गया।
  • पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गिरदावरी रिपोर्ट ट्विटर पर पोस्ट की है।
  • अफीम की खेती पहले दुर्ग, फिर बलरामपुर और अब करौंधा में मिली है।
  • गिरदावरी रिपोर्ट सरकार की खरीदी नीति के लिए फसल रिकॉर्ड तैयार करती है।
  • सियासी विवाद बढ़ा, भाजपा और कांग्रेस के बीच अफीम मुद्दे पर बयानबाजी जारी है।

News in Detail

RAIPUR. छत्तीसगढ़ में अफीम को अन्य अनाज माना जाता है। यह सरकारी रिपोर्ट कह रही है। गिरदावरी रिपोर्ट में बलरामपुर के जिस रकबे में अफीम की फसल उसे अन्य अनाज लिखा गया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने एक्स अकाउंट पर गिरदावरी रिपोर्ट पोस्ट की है।

अफीम बनी अनाज:

छत्तीसगढ़ में इन दिनों सियासत में अफीम खूब चाटी जा रही है। पहले दुर्ग में अफीम की खेती मिल गई। इसके बाद बलरामपुर में अफीम की फसल मिल गई। छत्तीसगढ़ में अफीम को अब अनाज मान लिया गया। सरकार की गिरदावरी रिपोर्ट तो कुछ यही कहती है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बलरामपुर के उस खेत की रिपोर्ट अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट की है। इस गिरदावरी रिपोर्ट में जिस रकबे में अफीम की फसल थी उसे अन्य अनाज लिखा हुआ था।

भूपेश बघेल ने कहा कि 'अफ़ीम' अब 'अन्य अनाज' है. ऐसा कहना है भाजपा की विष्णु देव साय सरकार का.
ये बलरामपुर के उस भू-खंड की गिरदावरी रिपोर्ट है, जहां भाजपा नेता की निगरानी में कल अफ़ीम की खेती पकड़ी गई है. इस रिपोर्ट में बताया गया है कि इस भू-खंड में 'अन्य अनाज' बोया गया है.
अफ़ीम' को 'अन्य अनाज' बताने का श्रेय कौन लेगा- "मोदी की गारंटी" या "विष्णु का सुशासन" या फिर दोनों?

क्या होती है गिरदावरी रिपोर्ट:

गिरदावरी रिपोर्ट में सरकार खेतों के भौतिक अध्ययन कर फसलों का रिकॉर्ड तैयार करवाती है। इससे पता चलता है कि प्रदेश में कितने रकबे में कौन कौन सी फसल बोई गई है। इसी आधार पर सरकार अपनी खरीदी नीति तैयार करती है।

एक जगह और मिली अफीम:

पहले दुर्ग फिर बलरामपुर और अब एक जगह और अफीम की खेती मिली है। भूपेश बघेल का कहना है कि बलरामपुर ज़िले के करौंधा के पास खजुरी पंचायत में डेढ़ एकड़ में अफ़ीम की खेती मिली है। यह तीसरा मामला है।

यह खबरें भी पढ़ें..

खाड़ी संकट में छत्तीसगढ़ियों की चिंता, साय सरकार ने दिल्ली में नोडल अफसर किया तैनात

छत्तीसगढ़ सरकार ने खदानों के लिए दे दी सवा 2 लाख पेड़ों की बलि, हसदेव के 1 लाख पेड़ों पर चली उद्योगपतियों की आरी

अब एक ही परीक्षा से मिलेंगे कई विभागों में नौकरी के मौके, छत्तीसगढ़ में बनेगा कर्मचारी चयन मंडल

छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम निर्विरोध निर्वाचित,बीजेपी-कांग्रेस को मिली एक-एक सीट







Tags:
  • पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
  • छत्तीसगढ़
  • बलरामपुर
  • साय सरकार
  • अफीम की खेती
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर