बीजेपी नेता रतन दुबे मर्डर केस, नक्सल क्षेत्रों में NIA की तलाशी, 9 लाख से ज्यादा कैश मिला

Ravi Singh | Jun 27, 2024, 23:53 IST
Share
Murder Case NIA
Murder Case NIA

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में भाजपा नेता मर्डर केस की जांच के लिए एनआईए ने बस्तर के नक्सल प्रभावित एरिया के कई जगहों पर तलाशी ली। इस दौरान मोबाइल फोन, टैब और 9 लाख 90 हजार 50 रुपए कैश जब्त किया है।

छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता रतन दुबे की हत्‍या के मामले की जांच की जा रही है। NIA ने आज 27 जून को माओवादियों के इलाके में दबिश दी थी। इस दौरान एजेंसी ने कैश सहित अन्‍य समान जब्‍त कर लिया है। एनआईए की तरफ से जारी बयान में बताया गया कि NIA की टीम ने सीपीआई (माओवादी) कैडरों द्वारा भाजपा नेता रतन दुबे की जघन्य हत्या की जांच के तहत छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एक दर्जन स्थानों पर बड़े पैमाने पर तलाशी ली है।

एनआईए ने की 12 जगहों पर तलाशी

सीपीआई (माओवादी) के पूर्वी बस्तर डिवीजन के तहत विभिन्न संदिग्धों और ओवर ग्राउंड वर्कर्स (ओडब्ल्यूजी) / बयानार एरिया कमेटी के समर्थकों से जुड़े परिसरों पर कार्रवाई की है। एनआईए ने आज तोयनार, कौशलनार, बाडेनहोड, धौड़ाई समेत 12 स्थानों पर तलाशी ली है। कोंगेरा गांव में तलाशी के दौरान नक्सली पर्चे और साहित्य के साथ कई मोबाइल फोन, एक टैबलेट और 9 लाख 90 हजार 050 रुपए नगद मिले हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

ASI सर्वे का 98वां दिन : भोजशाला सर्वे में 7 अवशेष मिले, सर्वे समाप्त, अब बनेगी रिपोर्ट

चुनाव प्रचार के दौरान हुई थी भाजपा नेता की हत्या

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के कौशलनार साप्ताहिक बाजार में साल 2023 में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या कर दी थी। एनआईए इस मामले की जांच कर रही है। अब तक की एनआईए जांच के अनुसार, प्रतिबंधित नक्सली संगठन, सीपीआई (माओवादी) से संबंधित सशस्त्र हमलावरों ने उनकी हत्या की थी।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Chhattisgarh
  • NIA
  • बीजेपी नेता रतन दुबे की हत्या
  • Hindi News
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा