7 लाख लोगों को नहीं मिल रहा महीने का राशन, सरकार मना रही है चावल उत्सव

Arun Tiwari | Apr 04, 2026, 17:21 IST
Share
chhattisgarh-chawal-utsav-2026-controversy
chhattisgarh-chawal-utsav-2026-controversy

छत्तीसगढ़ में 7 अप्रैल से शुरू हो रहे ‘चावल उत्सव’ को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है। सरकार तीन महीने का राशन एकमुश्त बांटने का दावा कर रही है, जबकि कई राशन दुकानों में अभी भी एक महीने का चावल उपलब्ध नहीं है।

Raipur. छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 7 अप्रैल से शुरू किए जा रहे चावल उत्सव को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है। सरकार जहां इस अभियान के तहत अप्रैल, मई और जून तीन महीनों का राशन एकमुश्त बांटने का दावा कर रही है, वहीं कांग्रेस ने इसकी जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े किए हैं। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं। लेकिन कई राशन दुकानों में एक महीने का चावल तक उपलब्ध नहीं है। ऐसे में तीन महीने का राशन एक साथ कैसे बांटा जाएगा।

7 अप्रैल से प्रदेशभर में आयोजन

सरकार की योजना के अनुसार 7 अप्रैल से पूरे प्रदेश में ‘चावल उत्सव’ मनाया जाएगा। इस दौरान पात्र हितग्राहियों को तीन महीने का राशन एक साथ देने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए भंडारण और वितरण की व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को निर्देश भी जारी किए गए हैं। हालांकि, पिछली बार दो महीने का राशन एकमुश्त देने की योजना पूरी तरह सफल नहीं हो पाई थी। ऐसे में इस बार तीन महीने के वितरण को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

7 लाख को नहीं बंटा राशन

विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, मार्च महीने में ही करीब 7 लाख हितग्राहियों को राशन नहीं मिल सका था। इस स्थिति ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (CG PDS System) की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह मामला विधानसभा में भी उठा था। जिन हितग्राहियों का केवाईसी नहीं हुआ है, उनको राशन नहीं दिया जा रहा। ऐसे में लाखों लोग राशन के लिए परेशान हैं।

अधिकारियों को सख्त निर्देश

छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम की बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सभी उचित मूल्य दुकानों में पर्याप्त मात्रा में चावल का स्टॉक सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही गुणवत्ता, भंडारण और परिवहन व्यवस्था को दुरुस्त रखने पर जोर दिया गया है। नान अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी तरह की समस्या आने पर तुरंत समाधान किया जाए और जरूरत पड़ने पर जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर काम पूरा किया जाए।

निगरानी में होगा वितरण

सरकार ने 30 अप्रैल तक सभी पात्र हितग्राहियों को राशन उपलब्ध कराने का लक्ष्य तय किया है। वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए ‘चावल उत्सव’ के दौरान खाद्य, राजस्व और सहकारिता विभाग के अधिकारी निगरानी करेंगे। साथ ही सरकार ने चेतावनी दी है कि वितरण में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये खबरें भी पढ़ें...

CG News: 24 घंटे खुलेगी राशन की ये सरकारी दुकान, कम तौल और लंबी लाइन से मिलेगी राहत

छत्तीसगढ़ में राशन घोटाला, 7000 टन चावल की हेराफेरी, 19 दुकानदारों पर FIR

छत्तीसगढ़ में राशन वितरण के लिए ई-केवायसी अनिवार्य, 30 जून अंतिम तिथि

राजस्थान की जेलों में राशन खरीद घोटाला! बाजार से अधिक दामों में हो रही खरीददारी

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • CG News
  • CG PDS System
  • चावल उत्सव
  • छत्तीसगढ़ में राशन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा