Chhattisgarh : IIM की क्लास में मंत्री बनेंगे स्टूडेंट, स्किल डेवलपमेंट और टाइम मैनेजमेंट के दिए जाएंगे टिप्स

Vikram Jain | May 29, 2024, 22:17 IST
Share
Chhattisgarh CM Vishnudev says class of good governance ministers
Chhattisgarh CM Vishnudev says class of good governance ministers

छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार के मंत्री अब गुड गवर्नेंस की क्लास के स्टूडेंट बनेंगे। अब इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) अब मंत्रियों की क्लास लगाने वाला है। इस क्लास में स्किल डेवलपमेंट और टाइम मैनेजमेंट के टिप्स दिए जाएंगे।

अरुण तिवारी@ RAIPUR. छत्तीसगढ़ की नई विष्णुदेव सरकार गुड गवर्नेंस के लिए नए-नए प्रयोग कर रही है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट अब मंत्रियों की क्लास लगाने वाला है। इस क्लास में गुड गवर्नेंस के टिप्स दिए जाएंगे। इस क्लास का मकसद मंत्रियों को एफीशिएंट बनाना है ताकि वे टास्क मास्टर बन सकें और जनता का काम समय पर हो। चार जून को चुनाव के नतीजे आने हैं। ऐसी कोशिश की जा रही है कि चार जून के पहले आईआईएम के विशेषज्ञों के साथ मंत्रियों का इंट्रेक्शन हो जाए। ये एक्सपर्ट मंत्रियों को स्किल डेवलपमेंट और टाइम मैनेजमेंट के गुर सिखाएंगे।

मंत्री बनेंगे स्टूडेंट, एक्सपर्ट देंगे टिप्स


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अब सुशासन पर फोकस कर रहे हैं। खासतौर पर पीएम मोदी ने उनको गुड गवर्नेस पर फोकस करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए सरकार ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट यानी आईआईएम के साथ टाईअप किया है। आईआईएम के विशेषज्ञ मंत्रियों को और एफीशिएंट बनाने के लिए कुछ खास टिप्स देंगे। एक्सपर्ट मंत्रियों को स्किल डेवलपमेंट सिखाएंगे। किस तरह आईटी का ज्यादा से ज्यादा उपयोग कर कम समय में ज्यादा काम किया जा सकता है। इसके अलावा टाइम मैनेजमेंट की भी एक क्लास होगी। दरअसल, मंत्रियों के सामने समय की बहुत समस्या होती है। ऐसे में टाइम मैनेजमेंट करना जरुरी हो जाता है। ताकि वे प्रशासनिक काम के साथ साथ जनता के लिए भी वक्त निकाल सकें। वे जितने ज्यादा जनता के बीच जाएंगे उतने ही ज्यादा लोकप्रिय हो सकेंगे। ये क्लास चार जून के पहले करने की कोशिश की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें... अक्षय और पिता कांति बम को 15 दिन में करना होगा आत्मसमर्पण, 50 हजार की गारंटी भी लगेगी

ये खबर भी पढ़ें... chhattisgarh : सरकार बदल गई... अब थानों में ढेबर सुनने के बाद भगाए नहीं जाते पीड़ित

नए मंत्रियों को ज्यादा फायदा


विष्णुदेव सरकार में 12 मंत्री हैं इनमें से आधे नए मंत्री हैं। नई सरकार में नए मंत्रियों के लिए चुनौतियां ज्यादा हैं। ऐसे में उनको ज्यादा फोकस होकर काम करना पड़ेगा। खासतौर पर आदिवासी और ग्रामीण इलाकों में किस तरह से काम किया जाए। सरकार की योजनाएं आम आदमी तक कैसे पहुंचें और आम आदमी का फीडबैक उन तक कैसे आए। इन सभी विषय पर ट्रेनिंग दी जाएगी। कैबिनेट में बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम और दयालदास बघेल के अलावा सभी मंत्री नए हैं। नए मंत्रियों के सामने अफसरों के साथ समन्वय बनाने की भी चुनौती होती है। इस क्लास में इन सब बातों पर भी फोकस किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें... MP : क्या है वंदे भारत का हादसों से नाता , क्यों बार- बार दुर्घटनाग्रस्त हो रही हाईस्पीड ट्रेन ?

ये खबर भी पढ़ें... पूर्व सीएम शिवराज सिंह के बुधनी मेडिकल कॉलेज में लग गया देवास का सेकंडरी सरिया, लोकायुक्त को शिकायत

thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



सीएम विष्णुदेव साय, मंत्रियों के लिए गुड गवर्नेंस की क्लास, IIM की क्लास में स्टूडेंट बनेंगे मंत्री, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, रायपुर न्यूज, CM Vishnudev Say, Good governance class for ministers, Students in IIM class will become ministers, Indian Institute of Management, Raipur News

Tags:
  • Raipur News
  • रायपुर न्यूज
  • सीएम विष्णुदेव साय
  • Indian Institute of Management
  • CM Vishnudev Say
  • मंत्रियों के लिए गुड गवर्नेंस की क्लास
  • IIM की क्लास में स्टूडेंट बनेंगे मंत्री
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट
  • Good governance class for ministers
  • Students in IIM class will become ministers
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा