छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की पहली किस्त से शिव महापुराण कराने का फैसला

Pratibha ranaa | Mar 14, 2024, 07:44 IST
Share
YHYH
महतारी वंदन योजना

कांकेर के ग्राम भानपुरी की महिलाओं की अनोखी शिव भक्ति देखने को मिली है। यहां की करीब 100 महिलाएं महतारी वंदन योजना से मिली पहली किश्त से शिव महापुराण का आयोजन करा रही हैं, जिसकी तैयारी में सभी महिलाएं जुटी हुई हैं।

RAIPUR. छत्तीसगढ़ में 10 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महतारी वंदन योजना ( Mahtari Vandan Yojana ) की पहली किस्त जारी की ( funds of Mahtari Vandan Yojana ) । इस योजना के तहत 70 लाख से ज्यादा महिलाओं को उनके बैंक अकाउंट में एक हजार रुपए ट्रांसफर किए गए। वहीं कांकेर में महतारी वंदन योजना की पहली किस्त की राशि से महिलाएं पूजा कर रही हैं। इन महिलाओं ने भोलेनाथ को इस राशि को समर्पित करने की तैयारी महिलाओं ने कर ली है। महतारी वंदन योजना के पैसे से महिलाएं शिव महापुराण ( Shiv Mahapuran Katha in Bhanpuri ) की कथा करवा रही हैं।

ये खबर भी पढ़िए...540 करोड़ के कोल लेवी घोटाले में कैसे आ गया कुमार विश्वास का नाम,पढ़िए

ये खबर भी पढ़िए...आजीविका मिशन में नियुक्ति घोटाले को दबाए बैठे अफसर, कोर्ट ने EOW से तलब की स्टेटस रिपोर्ट

पांच दिन तक चलेगी शिव महापुराण की कथा

दरअसल कांकेर में महतारी वंदन की पहली राशि का उपयोग महिलाएं भगवान की पूजा के लिए कर रही हैं। यहां की महिलाओं ने इस पैसे से शिव महापुराण कराने का फैसला लिया है। महिलाओं मे शिव महापुराण कथा कराए जाने का फैसला लिया है। महिलाओं का कहना है कि वह व्यक्तिगत लाभ के लिए इस योजना के पैसे की पहली किस्त का प्रयोग नहीं कर रहे बल्कि भगवान की पूजा के लिए इसका उपयोग कर रहे हैं। भानपुरी गांव की करीब 200 महिलाओं ने इस आयोजन को करने का फैसला लिया है। गांव में कुल पांच दिन तक शिव महापुराण की कथा होगी।

ये खबर भी पढ़िए...आजीविका मिशन में नियुक्ति घोटाले को दबाए बैठे अफसर, कोर्ट ने EOW से तलब की स्टेटस रिपोर्ट

ये खबर भी पढ़िए...विधानसभा में कमलनाथ के खिलाफ लड़े, अब लोकसभा चुनाव में नकुलनाथ के सामने होंगे विवेक बंटी साहू

10 मार्च को जारी हुई थी पहली किस्त

महतारी वंदन योजना ( Mahtari Vandan Yojana ) के तहत पात्र महिलाओं के खाते में 10 मार्च को एक हजार रुपए की राशि ट्रांसफर ( Mahtari Vandan amount ) की गई। इसके लिए प्रदेश के सभी 90 विधानसभाओं में महिला सम्मेलन आयोजित ( Mahtari Vandan Yojana First Installment Date )किया गया था।

महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपए

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना मार्च से लागू हो गई है। इसके तहत महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपए डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से उनके खाते में भेजे जाएंगे। महतारी वंदन योजना की पहली किस्त 10 मार्च को जारी हो गई है।

ये महिलाएं होंगी पात्र

  • प्रदेश की स्थानीय निवासी विवाहित महिलाएं भी पात्र होंगी।
  • 1 जनवरी 2024 महिला की उम्र 21 साल से कम नहीं होनी चाहिए।
  • विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिला भी योजना की पात्र होंगी।
  • पेंशन वाली महिलाओं को भी मिलेगा फायदा

आवश्यक दस्तावेज

  • सत्यापित पासपोर्ट साइज फोटो
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड या मतदाता पहचान पत्र दस्तावेज
  • खुद का और पति का आधार कार्ड
  • खुद का और पति का पैन कार्ड
  • विवाह का प्रमाण पत्र

महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई एक योजना है। इस योजना का उद्देश्य राज्य की 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है।

योजना के लाभ

  • इस योजना के तहत, पात्र महिलाओं को प्रति माह ₹1,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
  • यह राशि महिलाओं के बैंक खातों में सीधे जमा की जाती है।
  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होता है।

पात्रता

  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को छत्तीसगढ़ की मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • महिलाओं की वार्षिक आय 3 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • महिलाएं आयकरदाता नहीं होनी चाहिए।
Tags:
  • Mahtari Vandan Yojana
  • महतारी वंदन योजना
  • funds of Mahtari Vandan Yojana
  • Shiv Mahapuran Katha in Bhanpuri
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज