बिजली कनेक्शन के लिए जरूरी होगा ई-केवाईसी, 7 सितंबर से दफ्तरों में भी सुविधा
Umeshwari Baghel | Sept 02, 2026, 19:21 IST
बिजली विभाग का बड़ा फरमान
छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य की जा रही है। 1 सितंबर से प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 7 सितंबर से बिजली कार्यालयों में भी आधार लिंक कराने की सुविधा मिलेगी। इससे अवैध कनेक्शन की पहचान और बिजली व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ेगी।
समझें क्या है पूरा मामला
- बिना KYC नहीं चलेगा बिजली कनेक्शन, 7 सितंबर से नया नियम लागू
- बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, आधार से लिंक होगा कनेक्शन
- छत्तीसगढ़ में बिजली कनेक्शन की होगी पहचान, शुरू हुई ई-KYC प्रक्रिया
- मोर बिजली ऐप से घर बैठे KYC, दफ्तरों में भी मिलेगी सुविधा
- अवैध कनेक्शन पर लगेगी लगाम, सभी उपभोक्ताओं का होगा सत्यापन
1 सितंबर से ई-केवाईसी की शुरुआत मोर बिजली ऐप के जरिए की गई है। वहीं 7 सितंबर से उपभोक्ता अपने नजदीकी बिजली कार्यालयों में पहुंचकर भी यह प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।
बिजली कनेक्शन को आधार से जोड़ा जाएगा
शुरुआत में उपभोक्ता घर बैठे मोर बिजली ऐप के माध्यम से ई-केवाईसी करा सकते हैं। इसके लिए फेस रीडिंग और आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आने वाले ओटीपी के जरिए सत्यापन किया जा रहा है।
7 सितंबर से बिजली दफ्तरों में होगी सुविधा
कार्यालय में थंब इंप्रेशन, आधार नंबर और मोबाइल ओटीपी के जरिए प्रक्रिया पूरी होगी। इसके बाद बिजली विभाग के कर्मचारी जरूरत पड़ने पर घर-घर जाकर भी उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी करेंगे।
अवैध कनेक्शन और गलत नामों की होगी पहचान
हालांकि विभाग ऐसे उपभोक्ताओं को नाम परिवर्तन और दस्तावेज अपडेट कराने के लिए पर्याप्त समय देगा। जिन लोगों ने लंबे समय से कनेक्शन अपने नाम नहीं कराया है, वे इस प्रक्रिया के जरिए रिकॉर्ड सही करा सकेंगे।
उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा
वहीं सब्सिडी पाने वाले पात्र बीपीएल उपभोक्ताओं को भी डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खाते में लाभ पहुंचाने में मदद मिलेगी। विभाग का मानना है कि इससे बिजली चोरी रोकने और व्यवस्था को पारदर्शी बनाने में सहायता मिलेगी।
ई-केवाईसी के लिए नहीं लगेगा कोई शुल्क
विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि घर पर आने वाले कर्मचारियों की पहचान जरूर जांच लें। कर्मचारी का सीएसपीडीसीएल आईडी कार्ड देखने के बाद ही अपनी निजी जानकारी साझा करें।
इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
प्रदेश में करोड़ों उपभोक्ताओं का होगा सत्यापन
मदद के लिए ये नंबर जारी
FAQ
- छत्तीसगढ़ में बिजली ई-केवाईसी कब से शुरू हुई है?
छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू हो चुकी है। 7 सितंबर से उपभोक्ता बिजली कार्यालयों में जाकर भी अपना KYC करा सकेंगे। - बिजली कनेक्शन की ई-केवाईसी कराने के लिए कौन से दस्तावेज जरूरी होंगे?
ई-केवाईसी के लिए आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर और बिजली बिल में दर्ज सीए नंबर जरूरी होगा। सब्सिडी लेने वाले उपभोक्ताओं को बैंक खाते और बीपीएल कार्ड की जानकारी भी देनी पड़ सकती है। - क्या बिजली ई-केवाईसी कराने के लिए कोई शुल्क देना होगा?
नहीं, बिजली ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क है। अगर कोई कर्मचारी इसके लिए पैसे मांगता है तो उपभोक्ता 1912 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत कर सकते हैं।
ये खबरें भी पढ़े...
महतारी वंदन योजना में अब ई-केवाईसी अनिवार्य, 15 दिन में नहीं कराया तो रुक जाएगी ₹1000 की राशि
CM हेल्पलाइन: शिकायत दर्ज होना आसान, समाधान होना बड़ी चुनौती। राजस्व विभाग सबसे आगे
मोबाइल ऐप से होगी बेरोजगारों की अटेंडेंस, मई में शुरू होगा नया पोर्टल, 21 साल से कम उम्र के 10 हजार आवेदक होंगे बाहर
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...
By Sandeep Kumar
Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस
By Ashish Bhardwaj
EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी
By Arun Tiwari
13 से 16 अक्टूबर तक होगी सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : खरोरा अडानी फैक्ट्री में शराब बिक्री पर बवाल, बालोद में एसिड अटैक और हाईकोर्ट का अहम फैसला समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू
By Ashish Bhardwaj
जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर
By Raghvendra Singh Rathore