Chhattisgarh : अमलभिट्ठी सहकारी समिति में फर्जी धान खरीदी, प्रबंधक और कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ FIR दर्ज
Sandeep Kumar | Mar 08, 2024, 15:50 IST
सरगुजा के धान खरीदी केंद्र अमलभिट्ठी केंद्र से धान गायब
छत्तीसगढ़ के अमलभिट्ठी खरीदी केंद्र ( Amalbhitthi Cooperative Society में लगभग 43 लाख रुपए का धान गायब हो गया है। सहकारी समिति में सिर्फ कागजों में खरीदी कर शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाई गई है। आइए जानते हैं क्या पूरा मामला ।
RAIPUR. छत्तीसगढ़ ( Chhattisgarh ) के सरगुजा जिले के धान खरीदी केंद्र अमलभिट्ठी ( Amalbhitthi Cooperative Society ) में लगभग 43 लाख रुपए का धान गायब हो गया है। कागजों में खरीदी कर शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाई गई है। फर्जी धान खरीदी के मामले में समिति प्रबंधक और कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ दरिमा थाने में मामला दर्ज किया गया है। खरीफ सीजन 2023-24 के दौरान समर्थन मूल्य पर की जा रही धान खरीदी की जांच में समिति में 1957.60 क्विंटल धान कम मिला था। दरअसल धान खरीदी के दौरान खाद्य अधिकारी के दल ने 19 जनवरी 2024 को लखनपुर के अमलभिट्ठी स्थित धान खरीदी केंद्र की जांच की थी। जांच के दौरान समिति में खरीदे गए धान का भौतिक सत्यापन किया गया, तो कम्प्यूटर में दर्ज खरीदी की मात्रा से 4 हजार 894 बोरी धान कम मिला था। आरोपियों ने कागजों पर धान की खरीदी दर्ज कर राशि का आहरण भी कर लिया था। अब इस मामले में धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया गया है।
ये खबर भी पढ़िए...Chhattisgarh छुरी के आसपास लिथियम का भंडार, जानें कितनी कंपनियों ने दिखाई रुचि
धान खरीदी के मामले में समिति प्रबंधक जयनेंद्र राजवाड़े और खरीदी प्रभारी सह सहायक कम्प्यूटर ऑपरेटर शैलेन्द्र राजवाड़े को नोटिस जारी किया गया था। दोनों ने इसका जवाब नहीं दिया। जांच के दौरान गड़बड़ी की पुष्टि होने पर जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी प्रकाश चंद गुप्ता ने इस मामले की शिकायत दरिमा थाने में की थी।
ये खबर भी पढ़िए..पांच फीसदी वोट बढ़ाने हर महीने 700 करोड़ खर्च करेगी बीजेपी, हर लोकसभा में पार्टी ने बनाईं 6 लाख महतारी
ये खबर भी पढ़िए...आज नहीं जारी होगी महतारी वंदन योजना की किस्त, जानें कब मिलेगा पैसा
सरगुजा जिले की दरिमा थाना पुलिस ने धारा 409, 120 बी के तहत समिति प्रबंधक जयनेंद्र राजवाड़े और खरीदी प्रभारी सह कम्प्यूटर ऑपरेटर शैलेन्द्र राजवाड़े के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। जिला खाद्य अधिकारी रविंद सोनी ने बताया कि जांच के दौरान यह बात सामने आई कि समिति प्रबंधक और कम्प्यूटर ऑपरेटर ने फर्जी तरीके से किसानों की एंट्री कर ऑनलाइन धान खरीदी कर ली। आरोपियों से 42 लाख 73 हजार 440 रुपए की वसूली की जाएगी।
ये खबर भी पढ़िएChhattisgarh में छुट्टी के दिन भी खुले रहेंगे Registry office
ये खबर भी पढ़िए...Chhattisgarh छुरी के आसपास लिथियम का भंडार, जानें कितनी कंपनियों ने दिखाई रुचि
नोडल अधिकारी को नोटिस का नहीं मिला जवाब
धान खरीदी के मामले में समिति प्रबंधक जयनेंद्र राजवाड़े और खरीदी प्रभारी सह सहायक कम्प्यूटर ऑपरेटर शैलेन्द्र राजवाड़े को नोटिस जारी किया गया था। दोनों ने इसका जवाब नहीं दिया। जांच के दौरान गड़बड़ी की पुष्टि होने पर जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी प्रकाश चंद गुप्ता ने इस मामले की शिकायत दरिमा थाने में की थी।
ये खबर भी पढ़िए..पांच फीसदी वोट बढ़ाने हर महीने 700 करोड़ खर्च करेगी बीजेपी, हर लोकसभा में पार्टी ने बनाईं 6 लाख महतारी
ये खबर भी पढ़िए...आज नहीं जारी होगी महतारी वंदन योजना की किस्त, जानें कब मिलेगा पैसा
पुलिस ने विभिन्न धाराओं में दर्ज की FIR
सरगुजा जिले की दरिमा थाना पुलिस ने धारा 409, 120 बी के तहत समिति प्रबंधक जयनेंद्र राजवाड़े और खरीदी प्रभारी सह कम्प्यूटर ऑपरेटर शैलेन्द्र राजवाड़े के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। जिला खाद्य अधिकारी रविंद सोनी ने बताया कि जांच के दौरान यह बात सामने आई कि समिति प्रबंधक और कम्प्यूटर ऑपरेटर ने फर्जी तरीके से किसानों की एंट्री कर ऑनलाइन धान खरीदी कर ली। आरोपियों से 42 लाख 73 हजार 440 रुपए की वसूली की जाएगी।
ये खबर भी पढ़िएChhattisgarh में छुट्टी के दिन भी खुले रहेंगे Registry office
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman