छत्तीसगढ़ के किसान ने Dream11 में जीते 4 करोड़ रुपए, गांव में खुशी की लहर

Harrison Masih | Jun 11, 2025, 12:55 IST
Share
Chhattisgarh farmer wins 4 crore rupees in Dream11 balod the sootr
Chhattisgarh farmer wins 4 crore rupees in Dream11 balod the sootr

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के भोथली गांव के एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले युवक ने Dream11 ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म पर चार करोड़ रूपए का इनाम जीतकर सबको चौंका दिया है।

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के भोथली गांव के एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले युवक ने Dream11 ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म पर चार करोड़ रूपए का इनाम जीतकर सबको चौंका दिया है। यह इनाम उसे आईपीएल 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले में बनाई गई परफेक्ट टीम के लिए मिला।

ये खबर भी पढ़ें... किसान अब गर्मी में भी कमा रहे मुनाफा, पारंपरिक खेती से हटकर मूंगफली की खेती

39 रुपए का निवेश, करोड़ों की कमाई

कीर्तन साहू नाम के इस युवक ने मात्र ₹39 का निवेश कर Dream11 में टीम बनाई थी। 1 जून को हुए मुंबई बनाम पंजाब सेमीफाइनल मैच में उसकी टीम को फर्स्ट रैंक हासिल हुई, जिससे उसे चार करोड़ रुपए का इनाम मिला। इनाम पर 30% टैक्स की कटौती के बाद शेष राशि सीधे उसके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें... भाजपा नेत्री ज्योति महंत पर FIR दर्ज, किसान से मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल

खेती-किसानी के साथ क्रिकेट का शौक

कीर्तन साहू पेशे से किसान हैं और खेती-किसानी के साथ क्रिकेट का गहरा शौक रखते हैं। क्रिकेट की समझ और ऑनलाइन गेमिंग की बारीकियों को उन्होंने यूट्यूब से सीखा। दो साल से Dream11 खेल रहे कीर्तन ने कई बार छोटे-मोटे इनाम जीते थे, लेकिन इस बार की सफलता ने उनकी किस्मत ही बदल दी।

ये खबर भी पढ़ें... एमपी में सिर्फ इन किसानों को ही मिलेगी किसान सम्मान निधि, सरकार करने जा रही सख्ती

सपनों को देने वाला आकार

Dream11 में 4 करोड़ जीतने के बाद कीर्तन ने बताया कि वह इस धनराशि से नया घर बनवाना चाहता है, गांव में जमीन खरीदना चाहता है और अपना स्वतः का व्यवसाय शुरू करने की योजना भी बना रहा है।

गांव में जश्न का माहौल

भोथली गांव में कीर्तन की इस बड़ी जीत से जश्न का माहौल है। परिजन, मित्र और ग्रामीण लगातार बधाई देने उनके घर पहुंच रहे हैं। एक साधारण किसान के बेटे द्वारा इतनी बड़ी सफलता हासिल करना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गया है।

ये खबर भी पढ़ें... बुजुर्ग किसान ऐसे ले सकते हैं PM किसान मानधन योजना से 3000 की पेंशन

Balod News | किसान ने जीते 4 करोड़ | Dream11 में जीते पैसे | Chhattisgarh News | online gaming app

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • Balod News
  • online gaming app
  • किसान ने जीते 4 करोड़
  • Dream11 में जीते पैसे
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा