72 घंटे में ही ठीक हो गया छत्तीसगढ़ का पहला कोरोना संक्रमित मरीज

Kanak Durga Jha | May 28, 2025, 11:12 IST
Share
Chhattisgarh first corona infected patient recovered within 72 hours
Chhattisgarh first corona infected patient recovered within 72 hours

Corona In Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस की मौजूदगी की वजह से चिंता के बीच राहत वाली खबर सामने आई है। तीन दिन पहले पॉजिटिव आया पहला मरीज ठीक हो गया है।

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस की मौजूदगी की वजह से चिंता के बीच राहत वाली खबर सामने आई है। तीन दिन पहले पॉजिटिव आया पहला मरीज ठीक हो गया है। अगले एक दो दिनों में अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। अभी दुर्ग और रायपुर में कोरोना के कुल तीन एक्टिव केस रह गए हैं। इनमें भी संक्रमण के कोई गंभीर लक्षण नहीं हैं। कुछ राज्यों में कोरोना के नए वैरिएंट जेएन-1 की पुष्टि हुई है, मगर प्रदेश मे वायरस कौन से स्वरूप में है, यह स्पष्ट नहीं हुआ है।

ये खबर भी पढ़िए...युवाओं को मिला सरकारी नौकरी का बड़ा मौका... खेल विभाग में सीधी भर्ती

राजधानी में बढ़ रहा कोरोना

कुछ राज्यों में कोविड के वायरस ने तेजी से अपना असर दिखाया है और वहां सर्दी-खांसी की शिकायत वाले संक्रमितों की संख्या काफी बढ़ी है। मामलों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी के दावे किए जा रहे हैं। राज्य में तीन दिन पहले राजधानी के निजी अस्पताल में सर्दी, खांसी और बुखार के एक पीड़ित की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद सोमवार को अवंति विहार की महिला को उसी निजी अस्पताल में संक्रमित पाया गया।

ये खबर भी पढ़िए...5-6 दिनों तक होगी जोरदार बारिश... मौसम विभाग का अलर्ट जारी

लक्षण सामान्य एहतियातन आईसोलेट

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी ने बताया कि दोनों केस में कोरोना के गंभीर लक्षण नहीं मिले हैं। सर्दी-खांसी जैसी शिकायतों पर वे अस्पताल आये थे, जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। उनकी ट्रैवल हिस्ट्री में भी नहीं है, इसलिए यह माना जा रहा है कि मौसम में आई नमी की वजह से कोरोना के कुछ मामले सामने आ रहे हैं।

ये खबर भी पढ़िए...युक्तियुक्तकरण से शिक्षक परेशान... 10 हजार से अधिक टीचर आज मंत्रालय घेरेंगे

FAQ

  1. छत्तीसगढ़ में कोरोना का पहला पॉजिटिव मरीज अब किस स्थिति में है?
    छत्तीसगढ़ में तीन दिन पहले पॉजिटिव आया पहला मरीज अब पूरी तरह ठीक हो गया है और एक-दो दिनों में उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
  2. राज्य में अभी कितने एक्टिव कोरोना केस हैं और उनकी क्या स्थिति है?
    अभी दुर्ग और रायपुर में कुल तीन एक्टिव कोरोना केस हैं। इन सभी में संक्रमण के कोई गंभीर लक्षण नहीं पाए गए हैं।
  3. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी ने कोरोना मामलों को लेकर क्या जानकारी दी?
    डॉ. मिथिलेश चौधरी ने बताया कि कोरोना संक्रमितों में गंभीर लक्षण नहीं हैं और वे सामान्य सर्दी-खांसी की शिकायत के साथ अस्पताल आए थे। उनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है, इसलिए माना जा रहा है कि मौसम में नमी के कारण कोरोना के कुछ मामले सामने आ रहे हैं।
ये खबर भी पढ़िए...अब ऑनलाइन मिलेगी फैसलों की ई-सर्टिफाइड कॉपी, न्याय मिलने में नहीं होगी देरी

Covid | COVID19 Cases | Covid-19 | covid 19 virus | covid 19 positive

Tags:
  • कोरोना
  • Covid-19
  • छत्तीसगढ़
  • covid 19 virus
  • Covid
  • COVID19 Cases
  • covid 19 positive
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा