Chhattisgarh : क्या नहीं पिघली टीएस और भूपेश के बीच जमी बर्फ, ये क्या बोल गए सिंहदेव

Vikram Jain | May 11, 2024, 18:34 IST
Share
Chhattisgarh former CM Bhupesh Baghel TS Singhdev Mahadev Satta App
Chhattisgarh former CM Bhupesh Baghel TS Singhdev Mahadev Satta App

छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि उनके खिलाफ हमेशा सरकारी तंत्र काम करता रहा है। हमारी सरकार में भी अफसर उनके खिलाफ रहे हैं। विधानसभा चुनाव हारने के पीछे भी यही बड़ा कारण रहा।

RAIPUR. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनने के बाद 5 साल तक तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ( Bhupesh Baghel) और डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ( TS Singhdev) के रिश्ते में खटास ही नजर आई है। ढाई-ढाई साल सीएम बनने के फॉर्मूले पर टीएस सिंहदेव हमेशा मुखर होकर बोलते रहे हैं। चुनाव के आखिरी समय में जरुर दोनों की गलबहियां करती तस्वीर सामने आईं लेकिन लगता है कि भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव के रिश्तों पर जमी बर्फ नहीं पिघली है। टीएस सिंहदेव ने हाल ही में मीडिया को दिए इंटरव्यू (TS Singhdev Interview) में कहा कि उनके खिलाफ हमेशा सरकारी तंत्र काम करता रहा है। हमारी सरकार में भी अफसर उनके खिलाफ रहे हैं। विधानसभा चुनाव हारने के पीछे भी यही बड़ा कारण रहा। जाहिर है उनका इशारा तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तरफ ही था।

मैं चुनाव नहीं लड़ना चाहता था : सिंहदेव

टीएस सिंहदेव ने कहा कि मैने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया था। मेरे और कांग्रेस से जुड़े लोगों के खिलाफ प्रशासन काम कर रहा था। तत्कालीन कलेक्टर संजीव झा ने प्रशासनिक सेवाओं के अधिकारियों की तय सीमाओं को लांघ कर यह कहा कि इनके खिलाफ रिपोर्ट आई है, जांच करेंगे, कार्रवाई करेंगे। सिंहदेव ने कहा कि कैबिनेट में नाम के लिए ही मान लीजिए कि जो नंबर टू का मंत्री, मुख्यमंत्री के बाद जिनका नाम प्रोटोकॉल में लिखा रहता था। उस परिस्थिति में प्रशासन का प्रमुख अधिकारी, कलेक्टर ऐसा बयान दे रहे थे, वह अनुकूल नहीं था। इन सब परिस्थितियों के कारण ही मैंने चुनाव न लड़ने का फैसला लिया था। सीतापुर के वरिष्ठ साथी ने एक उदाहरण बताया कि, उनके एक साथ के अधिकारी-कर्मचारी का काम था। वे बोले कि बाबा से बोलते तो हो जाता, तो उन्होंने कहा कि बाबा से कहलवाएंगे तो उल्टा हो जाएगा, किसी और से बोलवाइए। वातावरण ऐसा बना था। उन परिस्थितियों को भांप कर मेरी सोच थी कि मुझे कॉटीन्यू नहीं करना चाहिए। किसी और को जगह देनी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें...

केजरीवाल ने पूछा - PM का दावेदार कौन है? मोदी रिटायर हो जाएंगे, क्या शाह बनेंगे PM

एक हजार रुपए महीने या एक लाख रुपए साल, महतारी या महालक्ष्मी किसने किया कमाल ?

विधायकों को तोड़ने के लिए किया गया संपर्क

सिंहदेव ने कहा कि उनसे जुड़े विधायकों को तोड़ने के लिए एक व्यक्ति ने संपर्क किया था। वे चिंतामणि महाराज ( Chintamani Maharaj) को टिकट देने के पक्ष में थे। 2013 में उनको टिकट भी दिया गया। लेकिन फिर बाद में परिस्थितियां बदल गईं। चिंतामणि महाराज आज बीजेपी के लोकसभा उम्मीदवार हैं। सिंहदेव ने कहा कि महादेव सट्टा एप की व्यापकता के बारे में बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था। सरकार ने इस तरह के एप को बंद करने के लिए विधानसभा में कानून भी पारित किया था।

ये खबर भी पढ़ें...

IPS जीपी सिंह के राजद्रोह केस की प्रोसिडिंग पर रोक , महादेव सट्टा ऐप केस में कांस्टेबल को पुलिस रिमांड में भेजा

High Court में वकील ने झूठ बोला तो जज ने क्लाइंट की याचिका कर दी खारिज

Tags:
  • भूपेश बघेल
  • Bhupesh Baghel
  • टीएस सिंहदेव
  • TS Singhdev
  • चिंतामणि महाराज
  • Chintamani Maharaj
  • TS Singhdev Interview
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती