सरकार के खिलाफ कर्मचारियों का बड़ा आंदोलन, हस्ताक्षर अभियान के जरिए डीए और एरियर्स लेने की कोशिश

VINAY VERMA | Nov 11, 2025, 20:22 IST
Share
CG employe issue
Photograph: (the sootr)

छत्तीसगढ़ के लाखों कर्मचारी और पेंशनर्स डीए-एरियर्स की मांगों को लेकर बड़े आंदोलन में जुटे हैं। "एक मांग, एक मंच हस्ताक्षर अभियान" के जरिए वे अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।

RAIPUR. छत्तीसगढ़ के लाखों कर्मचारी और पेंशनर्श लंबित मांगों को लेकर एक बड़ा आंदोलन चला रहे हैं। इसे एक मांग एक मंच हस्ताक्षर अभियान नाम दिया गया है। इसके जरिए कर्मचारी और अधिकारी डीए (महंगाई भत्ता) और एरियर्स भुगतान के लिए सरकार से लड़ाई लड़ रहे हैं। 33 दिनों तक चलने वाले अभियान की शुरुआत सरगुजा संभाग से हुई है। सभी संभागों के अभियान पूरा होने के बाद इसे मुख्य सचिव को सौंपा जाएगा।

10 दिनों में 50 हजार हस्ताक्षर

डीए और एरियर्स को लेकर कई बार मांग के बाद सरकारों ने जब ध्यान नहीं दिया तो कर्मचारियों ने मैदानी स्तर पर अभियान शुरू किया है। सर्वदलीय अभियान के जरिए अभियान को सभी 5 लाख अधिकारी-कर्मचारियों तक पहुंचाया जाएगा। बीते 10 दिनों में 50 हजार से ज्यादा लोगों ने हस्ताक्षर कर अभियान को समर्थन दिया है।

यह खबरें भी पढ़ें..

इन्वेस्टर कनेक्ट: छत्तीसगढ़ को मिले 33321 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 14,900 से अधिक मिलेगा रोजगार

छत्तीसगढ़ की जर्जर सड़कों पर हाईकोर्ट की सख्ती: शासन पर ठोका जुर्माना, मांगी प्रोग्रेस रिपोर्ट

अधिकारी-कर्मचारियों को 7 लाख तक का नुकसान

कर्मचारी संघ के नेता बताते हैं कि वर्तमान स्थिति की गणना में साढ़े 7 साल तक का एरियर्स लंबित है। जिसे छत्तीसगढ़ सरकार नहीं दे रही। ऐसे में अधिकारी और कर्मचारियों को 7 लाख रुपए तक का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इधन प्रदेश में 1 लाख 44 हजार पेंशनर्स और फैमिली फेशनर्स हैं। इनके भी एरियर्स भी लंबित हैं, जिससे बड़ी राशि का नुकसान होता है।

श्रेणी के अधिकारी-कर्मचारियों को नुकसान

  • प्रथम वर्ग कर्मचारी को औसतन- 7 लाख
  • द्वितीय वर्ग कर्मचारी को औसतन- 6 लाख
  • तृतीय वर्ग कर्मचारी को औसतन- 5 लाख
  • चतुर्थ वर्ग कर्मचारी को औसतन - 3, 5 लाख
इसके अलावा 8वें वेतनमान के निर्धारण में उसका फर्क पड़ेगा। इसके बाद रिटायर के दौरान ग्रेजुएटी और पेंशन निर्धारण में बड़ी राशि का अंतर होगा।

यह खबरें भी पढ़ें..

दिल्ली ब्लास्ट पर गरमाई छत्तीसगढ़ की राजनीति: भूपेश बघेल ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा, डिप्टी सीएम ने किया पलटवार

छत्तीसगढ़–महाराष्ट्र बॉर्डर पर मुठभेड़ जारी, कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर, जवानों ने बड़े नक्सल लीडर को घेरा

बजट में शामिल करवाने की कोशिश

अधिकारियों-कर्मचारियों के संयुक्त संगठन के प्रदेश अध्यक्ष करण सिंह अटेरिया ने कहा कि सरकार से संवाद जारी है। हालांकि, मांगों पर ठोस निर्णय नहीं आया, इसलिए हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया।

रिटायर्ड कर्मचारी विद्याभूषण दुबे ने बताया कि यह आंदोलन हर जिले और विभाग तक पहुंचेगा। नवंबर से दिसंबर तक चलने वाले अभियान से सरकार पर दबाव डाला जाएगा। इसका उद्देश्य आगामी बजट में एरिएर्स को शामिल करना है।

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ सरकार
  • आंदोलन
  • मुख्य सचिव
  • एरियर्स भुगतान
  • एक मांग एक मंच हस्ताक्षर अभियान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज