छत्तीसगढ़ के सरकारी मास्टर को भेजा राम मंदिर की सेवा करने...

Pratibha Rana | Feb 16, 2024, 10:17 IST
Share
jj
छत्तीसगढ़ का सरकारी स्कूल भगवान भरोसे

महासमुंद जिले के बसना के भाजपा विधायक ने अनुशंसा कर एक प्रधान पाठक को दो माह से अधिक की छुट्टी दिलाकर निजी संस्था के भंडारा संचालन के लिए अयोध्या भेज दिया है। अब स्कूल भगवान भरोसे है।

RAIPUR. एक तरफ जहां छत्तीसगढ़ का शिक्षा विभाग शिक्षिकों की कमी से जूझ रहा है, दूसरी और सरकार ने शिक्षक को ही मंदिर(Ayodhya Ram Temple) की सेवा के लिए भेज दिया। ये मामला है छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले का। यहां बीजेपी विधायक संपत अग्रवाल ने शिक्षक को निजी संस्था के भंडारा संचालन के लिए अयोध्या भेजा दिया। बिना स्टूडेंट्स की पढ़ाई की चिंता किए बिना शिक्षा विभाग ने भंडारा चलाने के लिए हेडमास्टर को 67 दिनों की छुट्टी भी दे दी।

ये खबर भी पढ़िए....क्या है MSP? इसपर किसानों की मांगें मान ले तो सरकार और खजाने पर क्या-क्या फर्क पड़ेगा?

रामभक्तों की सेवा के लिए शिक्षक को भेजा अयोध्या

दरअसल महासमुंद जिले के बसना विधानसभा के बिजेपुर स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में कुल 33 बच्चे पढ़ते हैं। जानकारी के अनुसार इस स्कूल में सिर्फ दो ही टीचर है। इसके बाद भी दो टीचर वाले स्कूल के हेडमास्टर विश्वामित्र बेहरा (Headmaster Vishwamitra Behera)को बसना के भाजपा विधायक के अनुशंसा पर उनके निजी संस्था नीलांचल सेवा समिति के भंडारा संचालन के लिए 67 दिनों के लिए छुट्टी दे दी। पिथौरा ब्लॉक के शिक्षा अधिकारी ने बाकायदा विभागीय पत्र जारी कर विधायक की अनुशंसा का उल्लेख करते हुए हेडमास्टर विश्वामित्र बेहरा को अयोध्या मे भंडारा संचालन के लिए दिनांक 23 जनवरी से 29 मार्च तक के लिए कार्यमुक्त करने का आदेश जारी कर दिया(Chhattisgarh News)।

hg
hg

ये खबर भी पढ़िए....उमेश नाथ का गुजारा दक्षिणा से, कांग्रेस के अशोक सिंह सबसे अमीर, जानिए राज्यसभा प्रत्याशी कितने पैसे वाले

कांग्रेस ने बीजेपी को घेरा

स्कूल के हेडमास्टर के जाने की वजह से अब पहली से लेकर पांचवी कक्षा तक के बच्चों को एक ही टीचर पढ़ा रही हैं। इस वजह से बच्चों की पढ़ाई पर काफी असर पड़ रहा है। ये मामला जब सामने आया तो कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। महासमुंद के जिला कांग्रेस अध्यक्ष रश्मि चन्द्राकर ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि परीक्षा के समय बच्चों की पढ़ाई कितनी प्रभावित होगी, इसकी चिंता किए बिना शिक्षा विभाग ने भंडारा चलाने के लिए हेडमास्टर को छुट्टी भी दे दी। वहीं मामला संज्ञान में आने के बाद इसकी जांच की जा रही है।

ये खबर भी पढ़िए....ये सेंसर लगाओ भैंस को, दूध का दूध पानी का पानी आएगा सामने

ये खबर भी पढ़िए...महाभारत सीरियल के कृष्ण ने IAS पत्नी पर लगाए मानसिक प्रताड़ना के आरोप, बोले- मेंटल ट्रॉर्चर कर बेटियों से मिलने नहीं दे रहीं

भाजपा विधायक ने दी सफाई

वहीं अब इस मामले में बिजेपुर प्राथमिक स्कूल के शिक्षक की अयोध्या में भंडारे में ड्यूटी लगाने के मामले पर भाजपा विधायक संपत अग्रवाल(BJP MLA Sampat Aggarwal) ने सफाई देते हुए कहा कि ये झूठ है कि स्कूल में एक शिक्षक है। यहां कुल पांच शिक्षक है। ये कांग्रेस की एक साजिश है। विधायक ने बताया कि अयोध्या में कैटरर को लगाया है, किसी शिक्षक की ड्यूटी नहीं लगाई है।

Tags:
  • Ayodhya Ram Temple
  • BJP MLA Sampat Aggarwal
  • Headmaster Vishwamitra Behera
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा