रेडियो पर अपने लगा रहे पुकार, माओवादियों से हिंसा छोड़ घर लौटने की गुहार

Arun Tiwari | Published:
Share
chhattisgarh government radio campaign maoists appeal
chhattisgarh government radio campaign maoists appeal

छत्तीसगढ़ सरकार ने माओवादियों की घर वापसी के लिए एक रेडियो अभियान शुरू किया है। इस अभियान में माओवादी कैडरों के परिवार वाले उन्हें हथियार छोड़कर घर वापस लौटने की अपील कर रहे हैं। यह अभियान 25 फरवरी तक चलने वाला है।

News In Short

  • छत्तीसगढ़ सरकार ने माओवादियों के घर लौटने के लिए रेडियो अभियान शुरू किया है।
  • अभियान में माओवादी कैडरों के परिजन उनसे हथियार छोड़ने की अपील कर रहे हैं।
  • रेडियो संदेश गोंडी भाषा में सुबह और शाम के समय प्रसारित किए जा रहे हैं।
  • यह अभियान छत्तीसगढ़ के साथ तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा और मध्य प्रदेश में भी प्रसारित हो रहा है।
  • सरकार ने आत्मसमर्पण करने वालों को बेहतर पुनर्वास और सहयोग का भरोसा दिलाया है।

News In Detail

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने माओवादियों को मुख्यधारा में लौटाने के मकसद से रेडियो पर एक नया अभियान शुरू किया है।

आकाशवाणी के माध्यम से चल रहे इस अभियान में माओवादी कैडरों के परिजन रेडियो पर संदेशों के जरिए उनसे हथियार छोड़कर घर लौटने की अपील कर रहे हैं। य

ह अभियान 5 फरवरी से शुरू हुआ है और 25 फरवरी 2026 तक जारी रहेगा।

क्या कहती है सरकार

सरकार का मानना है कि दुर्गम और घने जंगलों में मोबाइल नेटवर्क की सीमित पहुंच के कारण रेडियो आज भी सबसे प्रभावी माध्यम है।

माओवादी अपने ठिकानों और शिविरों में रेडियो को सूचना के प्रमुख साधन के रूप में इस्तेमाल करते हैं। इसी कारण इस माध्यम को रणनीतिक रूप से चुना गया है।

रेडियो पर भावुक संदेश

यह संदेश हर रोज सुबह 9 से 10 बजे और शाम 5 से 6 बजे तक प्रसारित होते हैं। ये संदेश गोंडी भाषा में होते हैं। इन संदेशों में परिवार, पुनर्वास और जंगल से बाहर सम्मानजनक जीवन की बात की जाती है। इसका मकसद है कि ये संदेश सीधे लोगों के दिलों तक पहुंच सके।

एक बहन की अपने भाई से अपील

अभियान के तहत कई भावुक संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं। कहीं बहन अपने भाई से हथियार छोड़ने की अपील कर रही है। कहीं पत्नी अपने पति से आत्मसमर्पण कर सुरक्षित भविष्य चुनने का आग्रह कर रही है। यह पहल छत्तीसगढ़ के माओवादी प्रभावित इलाकों के साथ-साथ तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा और मध्य प्रदेश के रेडियो स्टेशनों से भी प्रसारित हो रही है।

नक्सलियों पर इमोशनल कार्ड

अधिकारियों के अनुसार देश के लगभग 85 प्रतिशत सशस्त्र माओवादी बस्तर और छत्तीसगढ़ के अन्य हिस्सों से जुड़े हैं। ऐसे में परिजनों की आवाज उन्हें हिंसा छोड़ने के लिए प्रेरित कर सकती है। सरकार ने आत्मसमर्पण करने वालों को बेहतर पुनर्वास और पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया है।

ये खबरें भी पढ़िए...

छत्तीसगढ़ न्यूज: हाईकोर्ट की फटकार…जान जोखिम में डालने वाले जवानों से भेदभाव क्यों

धमतरी में 47 लाख के 9 हार्डकोर माओवादियों ने किया सरेंडर, आईजी के सामने डाले हथियार

सुकमा में 64 लाख के इनामी 26 हार्डकोर माओवादियों ने किया सरेंडर

सुकमा में नक्सलवाद की कमर टूटी; 29 नक्सलियों ने एक साथ डाले हथियार

Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • छत्तीसगढ़ सरकार
  • मोबाइल नेटवर्क
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर